August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा दोनों दलों के पार्षदों को बुलाकर स्वास्थ्य सुरक्षा किट पर उनसे चर्चा की गई । चर्चा में महापौर ने पार्षदों को बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव का प्रयास हम सभी कर रहे हैं। इस दिशा में महापौर निधि से सभी वार्ड पार्षदों और नगर निगम के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा किट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा किट में सेनिटाईजर, फेस शिल्ड, गिलोय पाउडर, हैण्ड ग्लोब, और मास्क प्रदान दिया जा रहा है इसका उपयोग कर वे अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकेगें। साथ ही सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्डो में अपने वार्ड के सफाई कर्मचारियों को सुपरवाईजर के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा किट वितरित करेगें।
    सभी पार्षदों ने महापौर बाकलीवाल के इस निर्णय का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किये। पार्षदों ने कहा आपका बहुत आभारी है कि आपने हमारे साथ ही हमारे वार्ड के सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य का चिंता कर उनके लिए स्वास्थ्य सुरक्षा किट प्रदान किया है। इस अवसर पर निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, सभापति राजेश यादव, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, मनदीप सिंह भाटिया, दीपक साहू, हामीद खोखर, नवनियुक्त एल्डरमेन देव सिन्हा, अजय गुप्ता, रत्ना नारमदेव, पार्षदगण व स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व अन्य उपस्थित थे। सभी पार्षद को उनके वार्ड के सफाई कर्मचारियों के लिए किट दिया जाएगा।
    इस संबंध में महापौर ने कहा विगत माह से नगर पालिक निगम दुर्ग के अनेक अधिकारियों, कर्मचारियों और वार्ड जनप्रतिनिधि कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद सभी होम क्वारेंटाईन में रहकर चिकित्सा लाभ लिये हैं इसके अलावा नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक वार्डो में अपनी स्वास्थ्य की चिंता किये बगैर निरंतर साफ-सफाई किया जा रहा हैं एैसे कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा आवश्यक है। इस बात को दृष्टिगत रखते हुये महापौर निधि से सभी पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा किट प्रदान किया जा रहा है। ताकि वे निरंतर कार्य के साथ अपने स्वास्थ्य की भी सुरक्षा कर सकें। उन्होनें कहा हमारे एमआईसी प्रभारियों और पार्षदों, एल्डरमेन सहित निगम कर्मचारी कोरोना वारियर्स के रुप में कार्य पर जुटे हुये हैं। मैं सभी लोगों की कुशलता की कामना करता हूॅ। स्वास्थ्य सुरक्षा किट निगम के समस्त विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को वितरित किया जावेगा । इस दौरान एमआईसी सदस्य अब्दुलगनी, दीपक साहू, नेताप्रतिपक्ष अजय वर्मा, पार्षद देवनारायण चंद्राकर, चमेली साहू, गायत्री साहू, शशी साहू, संगीता यादव, पुष्पा गुलाब वर्मा, मीना सिंह, मनीष साहू, निर्मला साहू, नरेश तेजवानी श्रीमती हेमा शर्मा, श्रीमती हेमेश्वरी निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / धार्मिक पर्यटन स्थल सिद्धपीठ माँ माहमाया धाम बुचिपुर में आगामी नवरात्रि के लिए समिति की बैठक संपन्न हुई। जहाँ निर्णय लिया गया कि नवरात्रि कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करते सादगी से मनाया जाएगा।उल्लेखनीय है कि कोरोना काल मे इस बार बाकी तीज त्योहारो की तरह नवरात्रि में फीकी नजर आएगी, बेमेतरा जिला कलेक्टर से नवरात्रि को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिए गए है जिनके मद्दे नजर रखते इस बार क्षेत्र के सभी मंदिर, देवालय ,संस्थान में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नवरात्रि पर्व को सादगी से मनाया जाएगा।
    इसी को मद्धे नजर रखते धार्मिक पर्यटन स्थल सिद्ध शक्ति पीठ मां महामाया धाम बुचिपुर में मंदिर समिति ने बैठक रखा गया था। जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी और मंदिर समिति के सभी सदस्य और ग्रामीण उपस्तिथ थे। जिसमें कोरोना गाइडलाइंस के मद्दे नजर रखते यह निर्णय लिया गया है कि पिछले नवरात्र पर्व चैत्र पर्व 2020 का शेष मनोकामना ज्योति जो प्रज्ज्वलित नही किया गया था, जिसको इस नवरात्रि में प्रज्वलित करना है। इस नवरात्र पर्व में लगभग 2500 ज्योति प्रज्वलित होगी और नए प्रजवलित ज्योति की राशिद कटना प्रारम्भ कर दिया गया है।
    मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश वर्मा के अनुसार ज्योति प्रज्वलित होगी लेकिन उनका दर्शन आमजनता और बाकी लोगो के लिए पूर्ण प्रतिबंध रहेगा । माता जी का दर्शन पर्व में नहीं होगा, नवरात्रि में देवी दर्शन सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से कर सकते हैं। नवरात्र पर्व में भोज भंडार पर पूर्ण बंद रहेगा तथा प्रसादी वितरण भी नहीं होगा। समिति के अनुसार इस बार मेला स्थल में बाजार भी नही लगेगा। साथ ही साथ दिन और रात में होने वाले किसी प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार नहीं होगा।
    अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने एवं सभी भक्तों से निवेदन किया कि मास्क और सेनेटाइजर लगाकर ही माताजी की बाहर से दर्शन कर सहयोग प्रदान करें और कोरोना को भगाने में हमारा साथ निभाये। उन्होंने ने बताया कि यदि कोई भक्त कोरोना गाइडलाइन और मंदिर समिति के बनाये हुए नियम के विरुद्ध जाता है और किसी प्रकार की समस्या आ जाती है तो उनके जिम्मेदार स्वयं भक्त ही रहेंगे । किसी प्रकार की समिति के नियम के अवरुद्ध कार्य करने पर भक्त ही स्वयं की जवाबदार होगी ।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर नवागढ़ विधानसभा स्तरीय सांसद किसान चौपाल कार्यक्रम तहत दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मंगलवार को शबस स्टैंड नगर पंचायत नवागढ़ में कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस के बीच पहुँचकर सभा को सम्बोधित किया । जहाँ उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक पर विस्तृत जानकारी दी। सांसद के साथ साथ ही इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप विकास धर दीवान जिला महामंत्री भाजपा बेमेतरा, दयालदास बघेल पूर्व मंत्री छग, अजय तिवारी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा, फिरतुराम साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा, टार्जन साहू उपाध्यक्ष भाजपा, सुरेंद्र सिंह ठाकुर जिला मंत्री भाजपा, दयावंत धर बांधे प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, गोविंद पटेल जिला पंचायत सभापति,चंद्रकुमार बबलू राजपूत जिला मंत्री भाजयुमो,नरेन्द्र शर्मा, दीपक तिवारी, फिरन्ता राम साहू, जितेन्द्र भुवाल,मनहरण सिंह ठाकुर,गोपाल वर्मा, छन्नू गुप्ता, देवादास चतुर्वेदी, गिरेन्द्र महिलांग, मधु रॉय सहित विधानसभा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहें।
    सांसद विजय बघेल ने किसान एवं ग्रामीणो जनमानस व भाजपा कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री मा नरेन्द्र मोदी जी व्दारा पारित कृषि विधेयक बील को किसानो के लाभ हित में होने की बात कहते हुए बताया कृषि विधेयक के तीनों कानुन किसानों व कृषि क्षेत्र मे किसानों को बढ़ावा देने वाला है। सांसद बघेल ने कहा कि किसानों को कांग्रेस नेताओ के द्वारा भ्रमित कर दुष्प्रचार में लगे हैं, मण्डी में खरीदी यथावत रखेगी, केन्द्र सरकार ने 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिया है। किसान चाहे मण्डी या बाहर कहीं भी ज्यादा दाम मिले वहां फसल बेच सकता है।नये कानून में फसल का भण्डारण भी कर सकता है। अभी भण्डारण किसान, व्यापारी नहीं कर सकते थे। मगर अब देश के किसान किसी भी जगह अपना फसल किसी को भी फसल बेच सकते हैं। साथ ही सांसद ने अपने वक्तव्य मे कृषि विधेयक पर विस्तार से चर्चा किये।
    भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने सांसद बघेल का आभार जताते हुए कहा कि देश की संसद में पारित कृषि विधेयक के संबंध में कांग्रेस अनर्गल बयानबाजी कर भ्रम फैलाने में लगी हुई है। मोदी सरकार की नीयत पर सवाल उठाने वाले यह लोग नहीं चाहते कि देश का किसान स्वतंत्र रूप से अपना उत्पादन कहीं भी बेच सकें। बिल को लाने व कानून बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी व कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने किसान व किसानी की सुध लेते हुए यह अहम फैसला लिया है।
    इस दौरान नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन एवं महामंत्री सुरेश साहू,राजेश दीवान, प्रवीण दत्त दुबे,रामशरण साहू, त्रिलोक साहू, प्रदीप शुक्ला,राजेन्द्र मिश्रा, भगत कुम्भकार, दिनेश सोनी,लालन यादव,युवराज ठाकुर, चैन साहू, मीना साहू, दिलीप नवरंग, सुदेश हरि, रुम्पल टुटेजा, वीरेश सिंह, रोहित साहू, उमेश ध्रुव, रामसागर साहू, टीकम पूरी गोस्वामी,राधा गोलू सिन्हा,रमेश निषाद, मनीष श्रीवास, धनीराम निर्मलकर, युपेश साहू, सुशीला ध्रुव, कांति सोनकर, सरिता कुम्भकार, महेश टंडन, अश्वनी साहू, मोहन बघेल, ओमकार साहू, रामकिशुन साहु, सुभाष महिलांग सहित भाजपा नेता व किसान उपस्थित रहे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में 7 अक्टूबर 2020 को आबकारी विभाग द्वारा दामाबंजारी से काकोड़ी मार्ग में नाका लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक सीजी 08 जेडबी 4436 में अवैध मदिरा परिवहन करते थुहाडबरी थाना अंबागढ़ चौकी निवासी गेंदलाल पटेल से 50 पाव देशी दारू संत्रा केवल महाराष्ट्र में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा प्रत्येक पाव में 180 एमएल कुल मात्रा 9 लीटर एवं टीपानगढ़ से काकोड़ी मार्ग में हीरो क्लिक स्कूटी क्रमांक सीजी 08 एएच 7560 में अवैध मदिरा परिवहन करते देहान थाना गैंदाटोला निवासी परमानंद सिन्हा से 75 पाव देशी दारू संत्रा प्रत्येक मे 180 एमएल कुल 13.5 लीटर जप्त किया गया है।
    कुल 2 प्रकरण में 125 पाँव कुल 22.5 बल्क लीटर ( महाराष्ट्र निर्मित) तथा 2 दोपहिया वाहन को जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। रेड कार्रवाई दौरान श्रीमती निरूपमा लोन्हारे सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजनांदगाँव (ब) एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी डोंगरगांव एस.के. द्विवेदी तथा आरक्षक राकेश दुबे, सुरेंद्र झारिया एवं अनिल सिन्हा सहयोगी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / इस वर्ष चालू खरीफ में पर्याप्त बारिश होने से धान की अच्छी पैदावार होने की संभावना है, परन्तु कुछ दिनों एवं सप्ताह से जिले में बेमौसम वर्षा एवं खराब मौसम के कारण से फसल में कीट व्याधि एवं बीमारियों का प्रकोप अधिक होने की शिकायत देखी जा रही हैं। जिससे किसान फसल को लेकर परेशान हैं। खराब मौसम एवं नमी वाले मौसम कीट के फैलाव के लिए अनुकूल है। इसलिए फसल में कीट व्याधि एवं बीमारियों का समय में रोकथाम किया जाना अति आवश्यक है।
    जिले में कुल 3 लाख 25 हजार हेक्टेयर में धान की फसल किसानों के द्वारा ली गई है। जिसमें किसानों के द्वारा शीघ्र पकने वाली हरूना किस्म, मध्यम अवधि में पकने वाली एवं देर से पकने वाली धान की फसले विभिन्न पद्धतियों से ली गई है। हरूना किस्म के धान फसल में बालियां लग गई है तथा कुछ में बालियां लगने की स्थिति में है। धान की बाली अवस्था में माहो का प्रकोप अधिक होता है, जिसका उचित समय में नियंत्रण नहीं करने पर फसल को पूरी तरह से खराब कर देता है।
    भूरामाहों -
    यह कीट पौधे के निचली सतह पर तने पर बैठकर रस चूसकर हानि पहुंचाते है। अधिक प्रकोप की स्थिति में जगह-जगह पर गोलाकार जले हुए दिखाई देता है। इससे प्रभावित फसल की पत्तियों में काला धब्बा बन जाता हैं। इसके नियंत्रण के लिए नीम का तेल 2500 पी.पी.एम को 1 लीटर प्रति एकड़ से छिड़काव करें या इमिडाक्लोरोपिड 17.8 एस.एल. की 40-50 मिली लीटर को 200-250 लीटर पानी में घोल तैयार कर प्रति एकड छिड़काव कर सकते हैं।
    हरामाहों -
    यह हरे रंग के कीट पत्तियों से रस चुसकर हानि पहुंचाते है। जिसके कारण पत्तियों की नोंक पर पारदर्शी पीले धब्बे पड़ जाते है और पौधा कमजोर पड़ जाता है तथा बाद में पत्तियों पर काली फफूंद पड़ जाती है। इसके नियंत्रण के लिए क्लोरोपायरिफास 20 ई.सी. की 2 मिली लीटर मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। किसान भाईयों से आग्रह है कि वर्तमान में माहो कीट की प्रकोप की समस्या को देखते हुए अनुशंसित कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करें, ताकि समय में कीट का रोकथाम हो सके तथा अच्छी पैदावार लिया जा सके।

    रायपुर । शौर्यपथ । बच्चों में बेहतर स्वास्थ्य और सुपोषण की अलख जगाने के उद्देश्य से दिव्यांग साक्षी ने कृमिनाशक टेबलेट एल्बेंडाजोल खाने के लिए घर घर जाकर बच्चों को जागरूक कर रही है और पेट के कृमि से होने वाले नुकसान और खतरे के बारे में भी बता रही है ।ज़िले में 1 से 9 अक्टूबर तक राष्ट्रीय कृमिनाशकदिवस (एनडीडी (नेशनल डीवार्मिंग डे) का आयोजन किया जा रहा है । साक्षी कहती है,महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 1 से 30 सितंबर तक किया गया था । जिसमें उसने “गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़” की रंगोली बनाकर और सुपोषित सतरंगी और तिरंगा थाली सजाकर पोषण के महत्व की जानकारी वीडियो बना कर दी थी । साक्षी कहती है बच्चों में स्वास्थ्य और सुपोषण की अलख को जगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कृमिनाशक एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसमें वह अपने हमउम्र साथियों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने के लिये प्रेरित कर रही है साथ ही पेट के कृमि से होने वाले नुकसान और खतरे के बारे में भी लोगों को घर घर जाकर बता रही है।पेट में कृमि होने पर बच्चों को भूख नही लगती है एवं वे कमज़ोर हो जाते है ।साथ ही छोटे बच्चे इससे कुपोषित भी हो जाते है । शरीर में ये कीड़े किसी दूसरे व्यक्ति से, संक्रमित मिट्टी में नंगे पैर चलने से, दूषित पानी में खेलने से या फिर अशुद्ध भोजन खाने सेहोजाते हैं।खाने से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद अपने हाथ साबुन से अवश्य धोएं।बच्चे नाखून छोटे और साफ रखें।फल और सब्जियों को साफ पानी में अच्छे से धोएं। ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विकास तिवारी ने बतायाएनडीडी (नेशनल डीवार्मिंग डे) हर साल स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जाता है। इसके तहत बच्चों के शरीर से कृमि खत्म करने के लिए उन्हें एल्बेंडाजॉल की दवा तीन रूप में खिलाई जाती है। इसमें 1-2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर2-3 वर्ष के बच्चों को एक गोली पीसकर और 4-19 वर्ष के बच्चों को चबाकर खाने के लिए एक गोली दी जाती है। यह कार्यक्रम रायपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों के माध्यम से चलाया जा रहा है। डॉ. तिवारी और सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल ने बताया की राज्य से ज़िले के 8 लाख 20 हजार 680 बच्चों को एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाने का लक्ष्य दिया है। इसके तहत घर-घर जाकर और फिर केंद्र में दवा खिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा यह कृमि नाशक दवा मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना सुपोषण को भी साकार करती है। इस दवा को खाने से बच्चों के पेट में पैदा होने वाले कृमि मर जाते हैं और शरीर को सही तरीके से पोषण मिलता है जिससे पूर्ण विकास होता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वह अपने-अपने बच्चों को यह दवा जरूर खिलाएं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की मितानिन और आंगनबाडी अंबेडकरनगर केंद्र की आंगनवाडी कार्यकर्ता मौजूद रहीं ।

    नई दिल्ली/ शौर्यपथ / दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सड़क पर धरने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा शाहीन बाग सरीखे प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं किए जा सकते हैं. इस तरह के विरोध प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं हैं और अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लेकिन अधिकारियों को किस तरीके से कार्य करना है यह उनकी जिम्मेदारी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रशासन को रास्ता जाम कर प्रदर्शन रहे लोगों को हटाना चाहिए, कोर्ट के आदेश का इंतजार नही करना चाहिए.
    अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि हमें यह स्पष्ट करना होगा कि सार्वजनिक स्थानों पर अनिश्चित काल तक कब्जा नहीं किया जा सकता है. केवल निर्दिष्ट क्षेत्रों में ही विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि आवागमन का अधिकार अनिश्चित काल तक रोका नहीं जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट के अनुसार CAA के समर्थकों और इसका विरोध करने वालों का अपना हिस्सा है. कोर्ट ने कहा कि CAA को चुनौती अलग से इस अदालत के समक्ष लंबित है.

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार विधान सभा चुनावों में मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार पर न केवल बयान देकर हमलावर बने हुए हैं, बल्कि भाजपा के बागियों के सहारे उनके उम्मीदवारों के खिलाफ बड़ा दांव भी खेल रहे हैं. इससे जेडीयू खेमे में बेचैनी है. लोजपा अध्यक्ष ने जेडीयू की एक और सीट के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. चिराग ने बीजेपी की पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी को पालीगंज विधानसभा से टिकट दिया है. वो 2010 में इस सीट से विधायक रह चुकी हैं.
    2015 के चुनावों में इस सीट से राजद के टिकट पर जयवर्धन यादव ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया था। इस बार ये सीट जेडीयू के खाते में गई है. जेडीयू ने जयवर्धन यादव को उम्मीदवार बनाया है. यादव राजद छोड़कर जेडीयू में शामिल हो गए थे. अब जेडीयू को चुनौती देने के लिए लोजपा ने वहां से उषा विद्यार्थी को उतारा है.
    इससे पहले उषा विद्यार्थी चिराग पासवान से मुलाकात कर लोजपा में शामिल हो गईं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वो नीतीश कुमार पर लिए गए चिराग के स्टैंड से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि बिहार को आगे ले जाने के लिए कुछ कठोर फ़ैसले लेने के ज़रूरत थी. उषा ने कहा कि बिहार 1st बिहारी 1st एक विचार है.

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / कुरुक्षेत्र पंजाब और हरियाणा में कृषि कानूनों के खिलाफ 'खेती बचाओ यात्रा' पर रहे राहुल गांधी कई मुद्दों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं. मंगलवार को राहुल ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक जनसभा में पीएम मोदी पर चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर हमला किया. राहुल ने पीएम को 'कायर' बताते हुए कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो चीन को 15 मिनट के भीतर बाहर कर देती.
    राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा, 'कायर प्रधानमंत्री कहते हैं कि किसी ने हमारी जमीन नहीं ली है. आज दुनिया में एक ही ऐसा देश है, जिसकी जमीन पर किसी दूसरे देश ने कब्जा जमाया है. भारत ऐसा अकेला देश है, जहां एक दूसरा देश आया और 1200 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर कब्जा जमा लिया. पीएम मोदी खुद को 'देशभक्त' बुलाते हैं और पूरे देश को पता है कि चीनी शक्तियां हमारे क्षेत्र में हैं, कैसे देशभक्त हैं वो? अगर हमारी सरकार होती तो हमने चीन को 15 मिनट के भीतर उठाकर बाहर फेंक दिया होता.'
    राहुल ने कहा, 'मैं आपको गारंटी देता हूं, जब हमारी सरकार थी, तो चीन में इतना दम नहीं था कि वो एक कदम भी अंदर आ जाए. पूरी दुनिया में एक ही ऐसा देश है, जहां पर किसी दूसरे देश ने कब्जा करके रखा है और वो भारत है और ये लोग खुद को देशभक्त कहते हैं.' उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस देश की और देश के किसानों की शक्ति को नहीं समझते हैं.
    बता दें कि पंजाब में रैलियां करने के बाद राहुल गांधी मंगलवार को अपनी ट्रैक्टर रैलियों को लेकर हरियाणा की सीमा पर पहुंचे थे. लेकिन यहां पर कुछ वक्त के लिए उनकी रैली को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया था. राहुल ने कहा था कि यहां उन्हें चाहे जितने घंटे रुकना पड़े, वो रुकेंगे. हालांकि, कुछ देर बाद ही राहुल के ट्रैक्टर सहित पांच ट्रैक्टरों और उनकी रैली में बस 100 लोगों को सीमा पार करने की अनुमति दी गई. राहुल कुरुक्षेत्र में गीतास्थली भी गए थे.

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / AAP विधायक कुलदीप कुमार ने हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से उनकी मुलाकात को लेकर BJP पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने सफाई दी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह हाथरस गए थे, हाथरस पुलिस ने उनके खिलाफ संक्रमण के बावजूद लोगों से मिलने को लेकर केस दर्ज किया है.
    कुलदीप कुमार ने कहा, "मुझे सूचना मिली है कि हाथरस पुलिस ने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. यह बीजेपी के नेताओं और आईटी सेल ने मिलकर दुष्प्रचार फैलाया है कि आप विधायक कोरोना संक्रमित होकर हाथरस गए हैं. जबकि नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही मैं हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गया हूं. आप विधायक ने कहा कि यूपी सरकार की आरोपियों को बचाने के लिए की जा रही कवायद से पूरा दलित समुदाय आहत है. भाजपा के सांसद जाकर उन आरोपियों से मिलते हैं. एक रेप विक्टिम के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आप विधायक ने कहा कि अगर हाथरस पुलिस ने उनसे जानकारी मांगी होती तो वह अपनी रिपोर्ट दिखाते. उनकी रिपोर्ट नेगेटिव है और इसी की पुष्टि के बाद वह हाथरस गए थे. यूपी पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
    कुलदीप कुमार ने कहा, वह दलित समुदाय से आते हैं और अपने परिवार से मिलने गया, नेगेटिव रिपोर्ट लेकर गया लेकिन बीजेपी ने प्रोपोगेंडा फैला दिया. उसके आधार पर वह मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज करते हैं. बीजेपी कितना भी दम लगा ले, योगी सरकार कितना दम लगा ले, हम उस बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे उसकी न्याय की लड़ाई जारी रहेगी."

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision