
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली /शौर्यपथ /दक्षिण भारतीय की सबसे मशहूर डिश में से एक डोसा है। यह उन व्यंजनों में से है जो देश में कहीं भी आसानी से मिल जाती है। इसे हम आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। आपने आलू डोसा, प्याज डोसा और पनीर डोसा तक खाया होगा। लेकिन क्या कभी रेमन नूडल्स डोसा खाया है? जी हां इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस कोरियाई डोसा ने डोसा लवर्स को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो पर लोग कह रहे हैं- इस तरह 'डोसा की हत्या मत करो'।
फूड ब्लॉगर @soosaute ने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की रेमन नूडल्स डोसा बना रही है। सबसे पहले वह डोसा का पैकेट खोलती हैं और डोसा बनाती हैं। इसके बाद वीडियो में जो होता है उसे डोसा लवर्स बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे।
वीडियो में दिख रही लड़की रेमन नूडल्स बनाती है। इसके बाद डोसे के ऊपर इसे अच्छे से फैलाकर डाल देती है। उसी तरह जैसे हम आमतौर पर डोसे के ऊपर आलू, पनीर या प्याज डालते हैं। डोसा ज्यादा स्पाइसी न हो, नूडल्स के साथ चीज का एक बड़ा टुकड़ा भी डोसे में डाल दिया जाता है। बस अब हो गया तैयार-रेमन डोसा। इस वीडियो को सोशल मीडिया 1,51,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को करीब 9000 लाइक्स और कई कमेंट्स भी मिल चुके हैं।
'कोई तो रोक लो इसे'
कमेंट में एक व्यक्ति ने लिखा, "आपको ऐसा करना तुरंत बंद कर देना चाहिए।" एक अन्य कहता है, "इस वीडियो को हटाने में बहुत देर नहीं हुई है!" एक तीसरे व्यक्ति ने कहा, "कोई तो रोको इसे यार, दर्द होता है क्योंकि मैं दक्षिण भारत से हूं, और मैं उसे इस तरह डोसा बनते हुए देख भी नहीं सकता। एक ने कहा- यार कोई इसे इंस्टाग्राम से निकालो मैं दक्षिण भारत से हूं। एक यूजर ने लिखा- इससे ज्यादा वाहियात डिश मैंने आजतक नहीं देखी।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.