
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली /शौर्यपथ/बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र इस सप्ताह चक्रवात का रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने चक्रवात को लेक अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में दक्षिणपूर्व और पुर्वमध्य के आपास कम दबाव के क्षेत्र प्रभावी हो सकता है। इसके बाद यह पश्चिम की ओर स्थानांतरित होगा। 22 अक्टूबर की सुबह तक यह भीषण चक्रवात में तब्दील हो सकता है।
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि तूफान तटीय क्षेत्रों में तबाही भी मचा सकता है। हालांकि इसकी सटीक जानकारी कम दबाल का क्षेत्र विकसित होने के बाद ही दी जा सकती है। भविष्यवाणी को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 23 से 25 अक्टूबर तक कर्मचारियों कि छुट्टियां कैंसल कर दी हैं। इसके अलावा सरकार ने तटीय जिलों में अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने कई राज्यों में अब भी बारिश की भविष्यवाणी की है। तमिलनाडु, केरल सहित 10 राज्यों के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बार मॉनसून की विदाई देर से हुई और अब पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि तमिनलाडु और केरल में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।
इके अलावा उत्तर भारत में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इस वजह से उत्तर भारत में ठंड तेजी से बढ़ेगी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़. आंध्र प्रदेश, झारखंड, अंडमान निकोबार द्वी समूह, केरल, कर्नाटक, गोवा, पुदुच्चेरी, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.