
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / शनिवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दयावंत धर बांन्धे ने हाल में नवनियुक्त संसदीय सचिव गुरूदयाल बंजारे के कार्यालय द्वारा जारी किए गए प्रोटोकॉल को असंवैधानिक बताते हुए राज्यपाल कार्यालय में ज्ञापन देते हुए कार्यवाही की मांग की है। साथ ही कोरोना संक्रमण के बीच रेड जोन नवागढ़ में मंचीय कार्यक्रम को बड़ी लापरवाही बताया।
बांन्धे ने उल्लेख किया कि नवागढ़ विधायक गुरूदयाल बंजारे को हाल ही में राज्य सरकार ने संसदीय सचिव नियुक्त किया है, नियुक्ति में शर्तों के तहत संसदीय सचिव को किसी भी प्रकार का प्रोटोकॉल जारी करने का अधिकार नही है। वही हाल में कोरोना महामारी के चलते किसी भी प्रकार जश्न या कार्यक्रम के लिए शासन ने स्पष्ट रूप से मना किया हुआ है।
इस सब को दरकिनार करतर हुए राज्य के संसदीय सचिव ने निज सचिव से प्रोटोकॉल जारी करवा कर बकायदा नवागढ़ क्षेत्र में रैली भी निकाली, जिसमे सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भीड़ भाड़ के बीच सारे सोशल डिस्टेंस के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए माननीय संसदीय सचिव फूल माला पहनते,लड्डू से खुद को तौलवाते एवं केक काटते रहे। राज्य लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले के बाद भी उन्हें महामारी को चिंता न रही। अगर जनप्रतिनिधियों का ऐसा रवैया रहा तो आम जन से धारा 144 के पालन की उम्मीद कैसे करें। दयावन्त बांन्धे ने मांग किया कि नियम कायदों को किनारा शासकीय अभिलाषिताओ में लिप्त ऐसे जनप्रतिनिधि पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिये।
नवागढ़ / शौर्यपथ / कुछ दिनों पूर्व नवागढ़ तहसीलदार द्वारा न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना करते हुए गरीब आदिवासी के मकान व दुकान को नियम तोड़ने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ विधानसभा का प्रतिनिधि मंडल भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पुर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को ज्ञापन सौंपने रायपुर पहुँचा, ज्ञापन पर उन्होंने आदिवासी को न्याय देने के साथ साथ तहसीलदार पर सख्त कार्यवाही की मांग की। इस दैरान उन्होंने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं पुर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से भी भेंट कर सारा मामला बताया।
भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने बताया कि गरीब आदिवासी महिला बीते 35 वर्षों से मेन रोड किनारे भूमि पर काबिज है, जहाँ उसका बेटा चाय दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करता था। उक्त भूमि नगर पंचायत से कृष्णा के नाम आवंटित भी है। सभी दस्तावेज होने के बाद भी नवागढ़ तहसीलदार रेणुका रात्रे द्वारा मनमानी करते हुए माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर से स्टे ऑर्डर मिलने के बाद आदेश की जानकारी होने के बावजूद अवहेलना करते हुए मुझ गरीब आदिवासी कृष्णा ध्रुव के दुकान व मकान को तोड़ दिया,जबकि तोड़ने के पूर्व तहसीलदार ने कृष्णा को कोई नोटिस नही दिया था।
जब कृष्णा स्टे ऑर्डर की जानकारी देने तहसीलदार के पास गया, तो उन्होंने आदेश को अनदेखा करते हुए लेने से मना कर दिया औऱ पुलिसकर्मियों को आदेश कर आदिवासी कृष्णा को बेवजह दुर्व्यवहार करते हुए 3 घण्टे जेल भेज दिया। आदिवासी महिला सुशीला ध्रुव तहसीलदार के समक्ष कोर्ट का ऑर्डर दिखाते दिखाते बोहोस हो गई, लेकिन तहसीलदार ने क्रूरता जारी रखी और दुकान को ध्वस्त कर दिया। फिलहाल तहसीलदार पर न्यायालयीन आदेश की अवहेलना के तहत दोषी करार देते हुए सुनवाई चल रही है। भाजपा ने मांग किया कि गरीब आदिवासी का जमीन लौटाते हुए मकान का मुआवजा दिया जाए एवं तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाय। अन्यथा जमीनी स्तर पर वृहद आन्दोलन होगा।
इस दैरान पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री दयावन्त धर बांन्धे,सुभाष सोनी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे,जिला कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे,जिला मंत्री मधु रॉय, वरिष्ठ नेता दुर्गा सोनी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर ध्रुव,नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू,बेमेतरा मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू, होरीलाल सिन्हा,रोहित साहू,सुशीला ध्रुव,कृष्णा ध्रुव,कांति सोनकर, प्रणय दीवान,बबलू राजपूत, लक्ष्मीकांत वर्मा, पन्ना साहू आदि उपस्थित रहे।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोग से नंदिनी में संचालित डीएव्ही इस्पात पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सीबीएसई कक्षा-10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीबीएसई द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा-2020 में डीएव्ही इस्पात पब्लिक स्कूल, नंदिनी अहिवारा के छात्र छात्राओं ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए उत्साहजनक परिणाम दिया। कक्षा दसवी में कुल 56 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शिरकत की। इनमें 9 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक एवं 12 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया। इसमें शाला के डॉली वर्मा 96.2 प्रतिशत, संघ मित्रा गौड़ा 96 प्रतिशत, सुनयना साहू 94.2, रावी सोनी 94 प्रतिशत, उपासना यादव 93.6 प्रतिशत, मोहम्मद आरिश खान 93.2 प्रतिशत, क्षितिज शुक्ला 92.6, हर्षवीर बारले 91.8 प्रतिशत, समीक्षा खरब 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शाला में विषयवार अधिकतम प्राप्तांकों में डॉली वर्मा संस्कृत-100, मनन बाफना गणित-100 एवं अन्य विद्यार्थियों ने विषयवार विज्ञान-98, अंग्रेजी-97, हिंदी-91, सामाजिक विज्ञान-98 अधिकतम अंक प्राप्त किये।
इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक, भिलाई इस्पात संयंत्र, नंदिनी माईंस, वी बी सिंह ने एवं विद्यालय के प्रबंधक एवं क्षेत्रीय निदेशक-छत्तीसगढ़ प्रक्षेत्र श्री प्रशांतकुमार ने विद्यालय के परीक्षा परिणाम की प्रशंसा करते हुए समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी एवं सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही समस्त शाला परिवार व शाला समिति के सभी पदाधिकारियों ने बच्चों की सफलता पर हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएँ दी।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दुर्ग, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा जिला प्रशासन के राजस्व विभागीय पुलिस प्रशासनए थाना. पुराना भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में उद्योग विभाग की भूमि पर किये गए। अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। उद्योग विभाग की हथखोज स्थित मेसर्स शिवालिक इंजीनियरिंग के सामने प्रस्तावित नवीन औद्योगिक क्षेत्र की भूमि पर अनाधिकृत रूप से निर्मित व संचालित 08 होटल व दुकानों को विभाग द्वारा अंतिम सूचना पत्र की समयावधि समाप्ति पर अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधकए राजीव शुक्ला प्रबंधकए भूपेंद्र कुमार गौरय सहायक प्रबंधक, तुषार त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह,संजय कुमार सिंह नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के उप.अभियंता विक्टर वर्मा व तोड़ू दस्ता के कर्मचारियों कार्यपालिक दंडाधिकारी नायाब तहसीलदार योगेंद्र वर्मा व राजस्व निरीक्षक साहू व थाना पुरानी भिलाई के पुलिस बल की उपस्थिति में की गई है। इस प्रकार अतिक्रमण विरोधी मुहिम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगी।
लापरवाही रोकने पुलिस और निगम का अमला हुआ सक्रिय
बिना फेसकवर घूमने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही
पुलिस भी पैदल पेट्रोलिंग कर शुरू की लोगों को जागरूक करने का कार्य
भिलाई / शौर्यपथ / दुर्ग-भिलाई सहित पूरे प्रदेश में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बढते कोरोना पॉजेटिव को देख अब फिर प्रशासन सख्त हो गया है। अनलॉक वन के साथ लोगों में कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों को अपनाने के प्रति बढ़ी लापरवाही को रोकने पुलिस व नगर निगम का अमला सक्रिय हो उठा है। बिना फेसकवर या बिना मास्क लगाये घूमने वालों पर जुर्माना वसूली की ताबड़तोड़ कार्यवाही के साथ ही लोगों को फिजीकली डिस्टेंसिंग अपनाने के लिए जागरुक किया जा रहा है।
अनलॉक वन शुरू होने के प्रशासन की सख्ती बरतने में कमी दिखते ही लोगों की कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रति पहले जैसी गंभीरता गायब हो गई थी। जिस तेजी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है उसकी एक वजह सुरक्षा उपायों की अनदेखी को माना जा सकता है। इस दौरान लॉकडाउन की समयावधि के जैसी प्रशासन की सक्ती गायब हो जाने से भी ज्यादातर लोग लापरवाह हो गए थे। सार्वजनिक स्थलों पर फिजीकली डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था, वहीं बिना फेसकवर के भी अनेक लोग बेपरवाही के साथ बाहर घूमने से हिचक नहीं रहे थे। लेकिन 14 जुलाई के बाद अचानक जिला और पुलिस के साथ सभी निगम व पालिका प्रशासन की सख्ती शहरी क्षेत्र में देखते बन रही है।
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु लगातार पैदल पेट्रोलिंग करके नागरिकों को जागरुक करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में दुर्ग, भिलाई और चरोदा नगर निगम की भी सक्रियता बढ़ गई है। इन निकायों की टीम प्रतिदिन बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बिना फेसकवर नजर आने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना वसूली की कार्यवाही को अंजाम दे रही है। बाजारों में दुकानदारों के साथ ही खरीददारी के लिए आने वालों को फेसकवर और फिजीकली डिस्टेंसिंग का पालन कराने के प्रति भी निकायों का अमला सख्ती बरतने लगा है।
यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि दुर्ग जिले में मेडिकल स्टोर्स, होटल व डेयरी को छोड़ बाकी दुकानों को सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खोले जाने का कलेक्टर आदेश लागू है। बावजूद इसके भिलाई-दुर्ग के कई मार्केट की दुकानें रात 9 बजे तक खुली रखे जाने से लोगों के चहल पहल को बढ़ावा मिल रहा था। अनेक लोग बिना किसी काम के बाजारों में तफरीह के लिए पहुंच रहे थे। लेकिन 14 जुलाई से निगम व पुलिस की संयुक्त टीम शाम 7 बजते ही अपने-अपने इलाके की बाजारों में पहुंचकर दुकानों को चेतावनी के साथ बंद कराने में लगी हुई है।
भिलाई / शौर्यपथ / अखिल भारतीय असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव नितिश कश्यप व उनके प्रतिनिधि मंडल ने सुश्री नीता लोधी को छत्तीसगढ़ राज्य अंत व्यवसाय विकास निगम के उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी। इसी तरह दुर्ग विधायक अरुण वोरा को स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के नायक भूपेश बघेल मुख्यमंत्री द्वारा एक बहुत ही अच्छी सोच के साथ जो संसदीय सचिव व निगम मंडल में जनप्रतिनिधियों को स्थान दे रहे हैं, इससे कांग्रेस में मजबूती होगी एवं काँंग्रेस के कार्यकर्ता और भी ज्यादा उत्साह और लगन के साथ मजबूती से अपने अपने क्षेत्रों पर कार्य करेंगे, तथा छत्तीसगढ़ के मुखिया की योजनाओं की जमकारी व उससे होने वाले लाभ छत्तीसगढ़ की जनता तक कोने कोने तक पहुँचा सकें। इस बधाईं मुलाकात में विशेष रुप से रमेश शिववंशी, दिनेश पटेल, राजेंद्र रजक, मोहन रामटेके, अमनदीप पहुंँचे थे।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पाटन ब्लॉक के गौठान में तैयारियों का किया निरीक्षण
दुर्ग / शौर्यपथ / हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन ब्लॉक से गोधन न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी करेंगे। पाटन में नवीन थाना भवन सामुदायिक भवन तथा 44 किलोमीटर के पथ वृक्षारोपण का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के हाथों होगा। जिले के तीनों ब्लॉक के 10 ग्राम पंचायत में इस तरह 30 ग्राम पंचायतों से इसकी शुरुआत होगी। 31 जुलाई तक क्रमश: सभी 216 गौठान में गोबर खरीदी आरम्भ हो जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश के पश्चात आवश्यक तैयारी जिला पंचायत द्वारा की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि इस संबंध में प्रशिक्षण आज रविवार तक कर लिया जाएगा।
कलेक्टर ने पाटन ब्लॉक के गौठान का इस संबंध में निरीक्षण भी किया। प्रदेश के किसानों की समृद्धि के लिए और पशुधन के पूर्ण दोहन के लिए शासन ने महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना आरंभ की है जो पूरे प्रदेश में 20 जुलाई हरेली के शुभ अवसर पर आरंभ होगी। हरेली के पारंपरिक उल्लास के साथ ही गोधन न्याय योजना का शुभारंभ होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया था। इसके पश्चात जिले के कलेक्टर डॉण् सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने सभी अधिकारियों को गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में लाइन एजेंसी जैसे कृषि विभागए, सहकारी विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने अपने अधीनस्थों की मीटिंग ली है। इन अधिकारियों ने विस्तार से गोबर की खरीदीए इसके पेमेंट एवं इससे संबंधित रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था से संबंधित तैयारियां की। इसके साथ ही इस संबंध में दिए जा रहे प्रशिक्षण की समीक्षा भी की गई निगम में इस संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों से पृथक व्यवस्था होगी। इस संबंध में निगम क्षेत्रों में भी कार्रवाई की जा रही है। हरेली के शुभ अवसर पर आरम्भ हो रही गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर का पूर्ण उपयोग पशुपालक कर पाएंगे और इससे लाभ भी कमा पाएंगे। इसका सबसे उपयोगी पक्ष यह है कि पहाटिया को भी गोधन न्याय योजना से आए मिल सकेगी।
रिसाली निगम / शौर्यपथ / नगर निगम रिसाली के पुरैना, जोरातराई और डुंडेरा वार्डो मे आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विकास कार्यो की झड़ी लगा दी। मंत्री ताम्रध्वज साहू नें इन वार्डोँ में लाखो रूपये के कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कोरोना काल में अपने बीच पाकर क्षेत्र की जनता में उत्साह और उमंग का माहौल दिखा। आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने वार्ड पुरैना पहुंचकर डेढ़-डेढ़ लाख के दो मंचो का भूमि पूजन किया। वहीं वार्ड जोरातराई में 18 लाख से निर्मित उचित मूल्य के दुकान का लोकार्पण के पश्चात प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल में डेढ़ लाख के मंच निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया।
वार्ड डुंडेरा में गृहमंत्री साहू के निधि से सामुदायिक भवन के पास मंच व शेड निर्माण हेतु 2 लाख, सियान सदन निर्माण हेतु 2 लाख, गौठान निर्माण हेतु 23.69 लाख, कचरू नगर में मंच शेड निर्माण हेतु डेढ़ लाख व मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय में शेड निर्माण हेतु 1 लाख का भूमिपूजन कर क्षेत्र की जनता को 52.69 लाख की विकास कार्यो की सौगात दिये तथा इस दौरान गृहमंत्री ने क्षेत्र की जनता से कहा कि वार्ड के विकास के लिए आप स्वयं सुझाव दें आपके द्वारा दी गई सुझाव को ही पूरी महत्ता के साथ कार्य कराया जायेगा।
गृहमंत्री ने खुद जनता से पूछा वे ही बताएं कि उनके क्षेत्र में क्या विकास कार्य होना चाहिए जिससे कि क्षेत्र का विकास हो और सभी लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। अधिकांश लोगो की मांग है कि क्षेत्र में नाली और सड़क निर्माण हो, इस पर गृहमंत्री साहू ने कहा कि सड़क और नाली बनाने के पहले वे वार्ड के हर गली, हर घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु नल कनेक्शन देंगे। पाइप लाइन बिझाने का कार्य पूर्ण होने के पश्चात आप जब चाहें सड़क और नाली निर्माण हेतु राशि तत्काल स्वीकृति दिला दी जायेगी। नाली निर्माण हेतु गृहमंत्री ने कहा कि जंहा जरूरत हो वहीं नाली निर्माण की मांग रखे नाली निर्माण हेतु महानगरों के तर्ज पर बारिश का पानी गली में न भरे और नालियों से बड़ी आसानी से पानी का सुगम निकासी हो सके। उक्त हेतु गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली निगम के अधिकारियों को सड़क निर्माण हेतु सड़क के बीचो बीच भाग को 1 इंच उपर एवं दोनो किनारे के भाग को 1 इंच नीचे कर सड़क का निर्माण किये जाने का भी सुझाव दिया।
इसके लिए अतिशीघ्र कार्य योजना बनाकर क्रियान्वित करने के निर्देश दिये। सभी जगहों पर विकास कार्यो की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जितेंद्र साहू ने की। भूमि पूजन और लोकार्पण के दौरान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अरूण सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत बंजारे, जिला कांग्रेस के भिलाई शहर अध्यक्ष तुलसी साहू, कांगे्रस के दुर्ग ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष नंद कुमार सेन, कांग्रेस के जिला सचिव राजेंद्र सिंग यादव, निगम क्षेत्र के कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पूर्व अध्यक्ष जाकिर अहमद, उतई नगर पंचायत के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, रिसाली निगम के पूर्व पार्षदगण केशव बंछोर, गोविंद चतुर्वेदी, ममता बाग, नरेश कोठारी, चंद्रभान ठाकुर, एल्डरमेन तरूण बंजारे, संगीता सिंग, अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू सहित रिसाली निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे
दुर्ग /शौर्यपथ / दुर्ग विधायक के वेयर हाउसिंग चेयरमेन बनते ही बधाई का सिलसिला जारी हो गया . बधाई देने वालो में दुर्ग कांग्रेस से जुड़े सभी संगठन द्वारा अपने अपने तरीके से बधाई देने के सिलसिले के बीच एक पल ऐसा आया जिसे देख विधायक वोरा को कांग्रेस के पुराने दिन याद आ गए . दुर्ग शहर जिला कॉग्रेस कमेटी के महामंत्री देव सिन्हा ,और उनके यूथ कोंग्रेश के कार्यकर्ता द्वारा दुर्ग विधायक अरुण वोरा को छत्तीसगढ़,वेयर हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन बनने पर बधाई दिये एवं प्रतिक के रूप में गाय और बछड़े का प्रतिक चिन्ह जो १९७७ तक कांग्रेस का प्रतिक चिन्ह था भेंट की . जिसे देख विधायक वोरा को कांग्रेस के वो दिन याद आ गए जब कांग्रेस के कद्दावर नेता मोतीलाल वोरा की राजनितिक शुरुवात में ये प्रतिक चिन्ह था .

बता दे कि कांग्रेस का प्रतिक चिन्ह पहले दो गय की जोड़ी फिर गय और बछड़े की जोड़ी थी .१९७७ के बाद कांग्रेस पंजा छाप के प्रतिक चिन्ह के साथ राजनितिक मैदान में है .
विधायक वोरा को बधाई देने वालो में देव सिन्हा के साथ उनके साथ केजू देवांगन,शोहेल खान ,सुनील साहु ,कमलेश सिन्हा, राज निवरे,ओम प्रकाश पांडे, नागेन्द्र तिवारी, शंकर यादव,प्राणेश साहु, दादु पटेल,हरीश साहू,सोनू साहू,और कृष्ण कुमार सोनी व अन्य साथी उपस्थित रहे .
दुर्ग / शौर्यपथ / महिला डीएसपी अनामिका जैन श्रीवास्तव द्वारा की गई सार्वजनिक रूप से बेईज्जत और मारपीट की घटना जवान औलाद के सामने होना एक माँ को बर्दास्त नहीं हुआ और माँ ने अपने अपमान को मौत के रूप में गले लगा लिया . प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला भिलाई 3 थाना क्षेत्र के वार्ड 23 आदर्श नगर चरोदा का है। मृतिका के पति द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 3री बटालियन अमलेश्वर मे पदस्थ, सेक्टर 1 सड़क 11 निवासी महिला डीएसपी अनामिका जैन श्रीवास्तव एवं उनकी सहेली पर आरोप लगाया है कि डीएसपी और उसकी सहेली द्वारा प्रताडि़त किये जाने और जवान बेटी के सामने मारपीट को बर्दास्त ना कर पाने के कारण उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। इसलिए तत्काल महिला डीएसपी को निलंबित किया जाए एवं महिला डीएसपी सहित उनकी सहेली और डीएसपी के पति कमल श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया जाए। जबकि मोहल्ले वासियों के द्वारा डीएसपी के खिलाफ अपराध कायम करने की मांँग की है। माँंग पूरी ना होने की स्थिति में चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। भिलाई 3 पुलिस ने बताया कि, वार्ड 23 आदर्श नगर चरोदा निवासी के सुखविंदर 40 वर्ष अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति रायपुर स्थित एकनिजी कंपनी में कायर्रत है।

मामला अवैध सम्बन्ध के शक के आधार पर हुई घटना , जाँच जारी
महिला के पति के वी अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात को डीएसपी अनामिका जैन अपनी महिला मित्र के साथ घर पर आई हुई थी। DSP अनामिका जैन श्रीवास्तव ने उसके पति कमल श्रीवास्तव के साथ के सुखविंदर का अवैध संबंध होने का आरोप लगाया गया। साथ ही डीएसपी और उसकी महिला मित्र दोनों ही के द्वारा मेरी पत्नी सुखविंदर के साथ दुव्र्यवहार करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके कारण पूरे मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए साथ ही मेरे बड़े भाई और भाभी भी पहुंच गए। सुखविंदर को महिला डीएसपी के द्वारा उसके जेठ जेठानी एवं मोहल्ले वासियों के समक्ष सार्वजनिक रूप से लगातार अपने पति के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए बेइज्जत किया गया। मेरे द्वारा हस्तक्षेप करते हुए पुराने मामले को समाप्त करने की समझाइश दी गई । परंतु महिला डीएसपी किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थी। आवेश में आकर उसके द्वारा मेरी पत्नी को थप्पड़ मारा गया। इसके बाद भी विवाद को शांत करने के लिए मेरे द्वारा महिला डीएसपी से बात को समाप्त करने का आग्रह किया गया।
DSP की बेटी के सामने बेईज्जती करने की जिद
मृतिका के पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि DSP जैन मेरी 17 वर्षीय पुत्री को सामने बुलाने के लिए दबाव बनाती रही और धमकाया कि जब तक सुखविंदर की बेटी मेरे सामने नहीं आएगी तब तक मैं यहां से नहीं जाऊंँगी। बेटी के ट्यूशन में होने का हवाला देने के बाद भी महिला डीएसपी घर के सामने डटी रही और उसका गाली गलौज करना और मेरी पत्नी को अपमानित करने का कार्य जारी था। मेरे द्वारा इस पूरे मामले में बेटी को दूर ही रखने की गुजारिश की जाती रही लेकिन वह महिला डीएसपी अपनी बात पर अड़ी रही जिस पर मुझे मजबूर होकर अपनी बेटी को ट्यूशन से बुलाना पड़ा ट्यूशन से घर पर आई बेटी के समक्ष उसकी मां पर कमल श्रीवास्तव के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मारा और और बेइज्जती की इसके बाद महिला डीएसपी अपने साथी के साथ चली गई। मेरी पत्नी सुखविंदर अपनी पुत्री जेठ जेठानी और मोहल्ले वासियों के समक्ष महिला डीएसपी द्वारा किए गए दुव्र्यवहार के कारण दबाव में आ चुकी थी। किसी तरह महिला डीएसपी किए जाने के बाद परिवार सहित हम घर में चले गए जिसके कारण मैं ड्यूटी में भी नहीं जा सका सुबह 5:30 बजे के लगभग कंपनी से फोन आने पर मेरी नींद खुली और किचन में देखा की पत्नी द्वारा फांँसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। जिसकी सूचना भिलाई 3 पुलिस को दी सूचना पर भिलाई 3 पुलिस द्वारा तत्काल मौके में पहुंँचकर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

पुलिस ने विवेचना की शुरू
थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि महिला द्वारा छोड़े गए सुसाइडल नोट में अपनी मर्जी से आत्महत्या करने का उल्लेख किया गया है। जबकि पति द्वारा महिला डीएसपी अनामिका जैन श्रीवास्तव द्वारा कल किए गए दुव्र्यवहार की शिकायत की गई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। दूसरी ओर छाया पार्षद व्यंकटराव ने आरोप लगाया है कि, महिला सुखविंदर के आत्महत्या मामले में डीएसपी अनामिका जैन श्रीवास्तव के कारण ही घातक कदम उठाया है। जिस तरह से महिला डीएसपी डराने धमकाने मृतका के घर पहँुची थी। इसी वजह से महिला ने आत्महत्या किया है। इस डीएसपी के खिलाफ निलंबित कार्रवाई होना चाहिए। वहीं प्रदेश काँंग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश समन्वयक सुप्रीय टेम्बुलकर ने भी आरोप लगाया कि महिला डीएसपी की प्रताडऩा के कारण ही महिला सुखविंदर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुई थी जिस प्रकार से महिला डीएसपी के द्वारा पूरे मोहल्ले के समक्ष महिला को आरोपित किया गया था उसके कारण वह पूरी तरह दबाव में आ गई थी इसके बाद ही महिला के द्वारा उक्त कदम उठाया गया महिला डीएसपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जानी चाहिए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
