
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ /कोरोना काल में आदर्श प्रस्तुत करने वाले व्यापारियों का भिलाई चैंबर द्वारा सम्मान किया जा रहा है। चैंबर के पदाधिकारी ऐसे व्यापारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कोरोना संक्रमण के दौरान आम लोगों के बीच व्यापार का आदर्श प्रस्तुत करने वालों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जा रहा है। सम्मान के उन व्यापारियों का चयन किया जा रहा है जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान शासन के निर्देशों का पूर्णत पालन किया है। ऐसे व्यापारियों को कोरोना के कर्मवीर सम्मान से स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज आकाशगंगा स्थित ओपन बटन एवम अनय मोबाईल के संचालक नयन चौहान ,फ्रूट मार्किट से मनोज माखीजा, राधिका नगर से कृष्णा डेरी को स्मृति चिन्ह देकर करोना के कर्मवीर पद से नवाजा गया। युवा चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष अजय भसीन बताया कि लॉक डाउन के प्रारंभ से ही ओपन बटन द्वारा दुकान के बाहर डिस्टेन्स के लिए मार्ककर ग्राहकों के लिए बैठने की व्यवस्था कुर्सियां लगाकर की थी। अनय मोबाइल शॉप में ग्राहकों प्रवेश पर फॉग मशीन द्वारा सेनेटाइज किया जाता है। सोशल डिस्टेंस का पालन करने दुकान के बाहर चुने की मार्किंग भी की गई है। इस सम्मान कार्यक्रम के दौरान मनोज बक्तानि, शंकर सचदेव, प्रकाश माखीजा, राहुल चेलानी, संजय कुकरेजा व राजू जैन उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / राज्य शासन के आदेशानुसार दुर्ग जिला कोर्ट व जिला न्यायालय के सभी कामकाज लॉकडाउन के नियमों को पालन करते हुये किया जाना अनिवार्य है। जिसे देखते हुये आज जिला मजिस्ट्रेट एवं निगम आयुक्त इुद्रजीत बर्मन के मार्गदर्शन में न्यायालय परिसर के अंदर और बाहर बिना मास्क पहने न्यायालय परिसर में घूमने वालों के रोक-टोक कर निगम अमले ने उनसे जुर्माना वसूल किया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, दरोगा सुरेश भारती, सुपरवाईजर व अन्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुये शासन ने लॉकडाउन 5 के अंतर्गत न्यायालय सहित सार्वजनिक जगहों में आवाजाही की स्वीकृति दी है परन्तु उन्होनें कहा है कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं हैं इसलिए नियमों का सख्ती से पालन किया जावे। उन्होनें कहा है कि न्यायालयीन कार्य से आने वाले सभी लोग मास्क पहनेंए सोशल डिस्टेंस का पालन करें और सेनेटाईजर का भी उपयोग अवश्य करें। जिला मजिस्टे्रेट व आयुक्त के निर्देश पर आज निगम अमले ने न्यायालय परिसर के अंदर जाकर और बाहर क्षेत्र में मास्क नहीं लगाने वाले अभिलेख गुप्ता, विजय कुमार, पुर्णो फोटो कापी के कर्मचारी, देवधर साहू, संजय साहू,टीकम निर्मलकर जसवंत निषाद, राहुल देवांगन, रामेश्वर अग्रवाल, संजय अग्रवाल,हीरासिंग ठाकुर, सूरजपाल गुप्ता, दुर्गेश बड़वे, निषाद निर्मलकर, विष्णु शर्मा, दादूपाल, आर्दिष, अजय कुमार पटेल, कविता नागरे आदि से 50-50 रु0 जुर्माना लेकर मास्क लगाने की हिदायत दी गई।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस एवं एसजीपी कार्मिक विभाग द्वारा 12 जून, 2020 को कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी ब्लास्ट फर्नेसेस एस आर सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में ब्लास्ट फर्नेस व एसजीपी विभाग में कार्यरत् वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न अनुभागों के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कर्म शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत ब्लास्ट फर्नेस विभाग में माह फरवरी, 2020 के लिए मानिक लाल, सीनियर तकनीशियन, मेकेनिकल अनुभाग एवं राजेन्द्र कुमार देवांगन, सीनियर तकनीशियन, विद्युत अनुभाग तथा माह मार्च, 2020 हेतु जी पी साहू, सीनियर तकनीशियन, मेकेनिकल अनुभाग और सुभाष चन्द्रा, सीनियर तकनीशियन, विद्युत अनुभाग को उनके द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्यवंशी ने उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु पुरस्कृत कार्मिकों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार का उत्कृष्टता प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह एवं कर्मचारी के जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने सारगर्भित सम्बोधन में उन्होंने उपस्थितों को सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने एवं इसी प्रकार अपना योगदान देकर विभाग को प्रगति पथ पर ले जाने का आग्रह किया। विदित हो कि वर्तमान महामारी कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जोन कार्यालय में कार्यरत जोन आयुक्त के कार्य क्षेत्र में निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बदलाव किया है। इसका आदेश निगम आयुक्त ने आज जारी कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत नवनियुक्त जोन आयुक्त पूजा पिल्ले की निगम भिलाई में पदस्थापना किए जाने के बाद इन्हें निगमायुक्त ने जोन क्रमांक एक नेहरू नगर क्षेत्र में जोन आयुक्त का प्रभार दिया है। जोन आयुक्त प्रीति सिंह को जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर से हटाकर जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर में पुन: पदस्थ किया गया है। अमिताभ शर्मा जोन आयुक्त को जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर से हटाकर जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर में पदस्थ किया गया है, महेंद्र पाठक जोन आयुक्त को जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर से जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 में कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं निगम के कार्यों को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए जोन आयुक्त के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस द्वारा हरिहर छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के तहत सोशल डिसटेसिग का पालन करते हुए सोमवार को यातायात कार्यालय परिसर नेहरू नगर में वृक्षारोपण किया गया। आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पुलिस विभाग के साथ अन्य शासकीय विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए । कार्यक्रम के शुरुआत में सर्वप्रथम दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद के द्वारा वृक्षारोपण किया गया उसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव, दुर्ग कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, के आर बढ़ाई वन मंडल अधिकारी, गोवर्धन ठाकुर, कमांडेंट प्रथम वहिनी सीएएफ भिलाई, रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, लखन पाटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, दुर्ग श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अजीत यादव सीएसपी भिलाई नगर, प्रवीर चंद तिवारी डीएसपी क्राइम, विशवास चंद्राकर सीएसपी छावनी, विवेक शुक्ला सीएसपी दुर्ग, आकाश राव गिरपुंजे एसडीओपी पाटन, गुरजीत सिंह डीएसपी ट्रैफिक, शौकत अली डीएसपी मुख्यालय, जयलाल मरकाम सहायक सेनानी प्रथम वहिनी, नीलेश द्विवेदी रक्षित निरीक्षक दुर्ग एवं समस्त प्रशिक्षु डी एस पी, थाना प्रभारी तथा यातायात के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया।
दुर्ग पुलिस द्वारा आज 100 छायादार एवं फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया जिससे पर्यावरण को हरा भरा बनाया जा सके ताकि आने वाले कल को वृक्षों के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके इसी उद्देश्य के साथ दुर्ग पुलिस द्वारा यह वृक्षारोपण किया गया है। आगामी दिनों में दुर्ग पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम जारी रहेगा।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 50 में छत निर्माण, पेवर ब्लॉक, शेड निर्माण एवं व्यायाम शाला का निमार्ण किया जाएगा। सेक्टर 02 क्षेत्र में विकास कार्य के लिए आज महापौर एवं भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव ने वार्ड पार्षद एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। 23.75 लाख की लागत से क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्य से नागरिकों को सार्वजनिक आयोजनों में सहूलियत मिल सकेगी। वार्ड 50 सेक्टर 02 क्षेत्र में विकास कार्य होने से क्षेत्र के नागरिकों द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक आयोजनों में आसानी होगी। आस्था कार्यालय में पक्का छत निर्माण होने, सड़क 15 के मंदिर के पीछे व्यायाम शाला और उद्यान के चारो तरफ पेवर ब्लॉक की मांग क्षेत्र के नागरिकों ने किया था जिसका आज भूमिपूजन होने से वार्डवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए महापौर श्री यादव व निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार वार्ड 57 के क्षेत्र में बस स्टॉप एवं रोड निर्माण किया जाएगा। वार्ड 50 सेक्टर 02 के स्थानों पर विकास कार्यों की शुरूआत करने आज महापौर देवेन्द्र यादव ने भूमिपूजन किया। वार्ड 50 में छत निर्माण, शेड निर्माण, व्यायाम शाला एवं उद्यान के चारो तरफ पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। वार्ड के युवाओं ने व्यायाम शाला की मांग किए थे जिसकी सौगात महापौर ने दी है। श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यान के चारो ओर पेवर ब्लॉक लगाने सहित सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए ताकि वार्ड के नागरिकों को सुविधा मिल सके। नए मंच का निर्माण होने से सार्वजनिक आयोजनों में धूप एवं बारिश बाधा नहीं आएगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद महापौर श्री यादव वार्ड के नागरिकों से मुखातिब हुए और उनके साथ वार्ड के विकास से संबंधित चर्चा किए।
भिलाई निगम के जोन कं. 03 अंतर्गत वार्ड 50 में 2 स्थान पर महापौर यादव ने भूमिपूजन किए, सेक्टर 02 में 23.75 लाख रूपए की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। वार्ड के आस्था कार्यालय में पक्का छत का निर्माण एवं पेवर ब्लॉक, सड़क 16 किनारे गणेश मंच में शेड निर्माण, सड़क 15 के मंदिर में टीन शेड और मंदिर के पीछे व्यायाम शाला तथा वार्ड 50 के ए मार्केट के सामने उद्यान के चारो तरफ पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। पेवर ब्लॉक लगने से उद्यान के आस पास सफाई रहेगी तथा बारिश के सीजन में उद्यान आने वाले नागरिकों को कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगा। इसी प्रकार वार्ड 57 में बस स्टॉप एवं सड़क निर्माण के लिए महापौर ने भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य सूर्यकान्त सिन्हा, वार्ड पार्षद श्रीनिवास राव, हरिश सिंह, अभिषेक अवस्थी, विनय रॉय, कार्यपालन अभियंता डी.के. वर्मा, उप अभियंता श्वेता महेश्वर सहित वार्ड के कुछ वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / सिग्नल पर भीख मांगते बच्चों के मामले में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने सख्त लहजा अपनाया है। कलेक्टोरेट में हुई जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे चाइल्ड लाइन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा सिग्नल पर भीख मांगता नजर आया तो इसे चाइल्ड लाइन की चूक माना जाएगा। चाइल्ड लाइन और टास्क फोर्स इस संबंध में कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के पेरेंट्स पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि चाइल्ड लाइन की अहम जिम्मेदारी ऐसे सभी बच्चों को लेकर है और इसे पूरी दक्षता से निभाया जाना चाहिए। कलेक्टर ने ऐसे बच्चों के बारे में निर्देश दिए जिन्होंने अपने अभिभावकों को खो दिया है। उन्हें संरक्षण में लेने और आगे की जिम्मेदारी का निर्वहण करने का निर्देश दिया। ऐसे ही एक नाबालिग बच्ची जो पहले अपने माता-पिता को खो चुकी है उसके आठवीं के बाद पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने के निर्देश दिये। साथ ही एक मूकबधिर बच्चे के रहने और अन्य चीजों की व्यवस्था के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी सबसे अहम है। बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे, इस मामले में त्वरित निर्णय लेना है। समिति की बैठक तय समय पर हो। जहां पर भी इनसे जुड़ी संस्थाओं में पदों की रिक्तियां होती हैं वहां त्वरित कार्रवाई कर पदों को भरा जाए। जो बच्चे बालगृह में आते हैं उनके सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा सिकलिन आदि के स्वास्थ्य जांच के संबंध में भी उन्होंने निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पिछली बैठक के एजेंडा पर हुई कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पिछली बैठक में बच्चों के एजुकेशन पर और सुरक्षा के लिए कैमरे आदि लगाने के विषय में निर्णय हुए थे पर कार्रवाई हुई है। आज बैठक में शासकीय विशेष गृह एवं प्लेस आफ सेफ्टी के निर्माण जल्द आरंभ करने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। लंबित प्रकरणों के शीघ्रताशीघ्र निराकरण के बारे में भी कहा गया। देखरेख संस्थाओं में रिक्त पदों के संबंध में भी जानकारी दी गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि यह प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी। संकटग्रस्त बालकों के पहचान के लिए पंचायतों में सर्वे किया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित मानिटरिंग कर यहां बेहतर व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए। साथ ही बाल गृह में खेल और पढ़ाई आदि विषयों पर अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में एडीशनल एसपी श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, सीएमएचओ डाक्टर गंभीर सिंह ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोडिया प्रदेश मे कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और इस दौरान सुरक्षा एवं संयम न बरती जाए तो यह और भी भयावह हो सकती है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने उतई क्षेत्र के आदर्श ग्राम कोडिया के शौर्य युवा संगठन ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लगातार प्रयासरत है। अलग अलग तरीके से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे है व सुरक्षा उपाय मुहैय्या करा रहे हैं। अब शौर्य युवा संगठन सेनेटाइजिंग चैम्बर का निर्माण करके कोरोना संक्रमण को रोकने एक और कदम बढ़ाया है।
संगठन के मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि लोग शासन के निर्देशानुसार अनुमति लेकर कार्यक्रम तो आयोजित कर रहे हैं लेकिन सुविधा की कमी के कारण सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर पा रहे हैं। इसके दृष्टिगत यह चैम्बर संगठन द्वारा ही तैयार किया गया जिसका उपयोग गांव व आस-पास में हो रहे सामाजिक कार्यक्रमों में किया जा रहा है। सेनेटाइजिंग चैम्बर में फॉगर लगा है जिससे उसमे से गुजरने वाले व्यक्ति के पूरे शरीर मे सेनेटाइजर का छिड़काव हो जाता है। साथ ही चैम्बर के एक दीवाल में कोरोना से सबंधित जानकारी प्रिंट की गई है जिससे लोगों को कोरोना वायरस से सम्बंधित जानकारी मिल रही है। दूसरे दीवाल में संगठन के द्वारा कोरोनाकाल मे किये गए कार्यो का उल्लेख किया गया है जिसका उद्देश्य लोगों को उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही कोरोना योद्धाओं का आभार भी व्यक्त किया गया है। आदित्य जी ने बताया कि यह चैम्बर ट्रायल के लिए बनाया गया था जो कि पूर्ण सफल हुआ है। अब उसमें और भी नई तकनीकों को जोड़ा जा रहा है जिससे सेनेटाइजिंग प्रक्रिया और भी सुलभ हो जाये।
संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने संगठन प्रतिबद्ध है। इसी प्रयास के अंतर्गत सेनेटाइजिंग चैम्बर का निर्माण किया गया है। इस चैम्बर के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया बहुत ही सकारात्मक मिल रहा है जिससे हमारा मनोबल बढ़ा है। अध्यक्ष फलेंद्र पटेल जी ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह चैम्बर आदित्य के निर्देशन में इंजीनियर लीलाधर साहूए इलेक्ट्रिशियन घनश्याम साहूए चिरंजीव निषादए युवराज साहूए ईशु साहू द्वारा तैयार किया गया है।
कलेक्टरेट दुर्ग के कर्मचारी महेश साहू ने संगठन को बधाई देते हुए कहा यह शौर्य संगठन का बहुत ही सराहनीय प्रयास है। इससे निश्चित तौर पर कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। सेनेटाइजिंग चैंबर निर्माण के लिए शिक्षक लुकेश नामदेव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के जोन प्रभारी भरत चंद्राकर शिक्षिका रूपा साहू, पं सुंदरलाल शर्मा, एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ आशीष चंद्र शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने संगठन को बधाई दिया है।
भिलाई / शौर्यपथ / निगम क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीजों को मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी रिसाली निगम क्षेत्रों में 2 नये कोरोना पाजिटिव मिले है जिसमें से इस्पात नगर रिसाली में मरीज सेक्टर 9 अस्पताल की रेडियोलाईजिस्ट डॉक्टर है व दूसरा रिसाली सेक्टर के स्टूडेंट है , आज सोमवार को रिसाली भाठा में शारदा विद्यालय के पास कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला जिसे कोविड 19 अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जिसे हार्ट का मरीज बताया गया है। इसके पूर्व रिसाली निगम क्षेत्र मौहारी मरोदा व नेवई भाठा के जलाराम चौक तथा तिरंगा चौक में कोरोना संक्रमित पाया जा चुका है। सोमवार को शारदा विद्यालय रिसाली भाठा के पास कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया गया है। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे मातहत अधिकारियों के साथ संक्रमित स्थल पर पहुंचकर क्षेत्र को कटेन्टमेंट जोन में तब्दील कर दिये है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौक पर पहुंचकर संक्रमित परिवार की सेंपल प्राप्त कर रिपोर्ट भेज दी गई है तथा प्रथम संपर्क में आये परिवार के सदस्यों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्ण बंद रहेगें। वाहनों के आवगमन पर प्रतिबंध लगाया गया है मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से घर से निकलना प्रतिबंधित होगा। उक्त क्षेत्र की निगरानी के लिए निगम उडनदस्ता टीम व पुलिस विभाग के माध्यम से पेट्रोलिंग की जा रही है। कुल मिलाकर रिसाली निगम क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव 6 कंटेनमेंट जोन बन गये है। रिसाली क्षेत्रों में बरपाती कोरोना कहर रहवासियों में भयाक्रांत है कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच रिसाली निगम के कोरोना वायरस मुस्तेदी से कोरोना की हराने में लगे हुए है। वृहदस्तर पर कंटेन्टमेंट जोन का सैनेटाईजेंशन किया जा रहा है। आसपास नालियों का भी सफाई कर ब्लीचिंग व कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है। कोरोना कहर के बीच अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त श्री सर्वे ने क्षेत्रवासियों को सजक व सर्तक रहने की अपील की है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
