June 06, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (33350)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5866)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

नई दिल्ली/ शौर्यपथ / मोदी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल से कुछ घंटे पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इस्तीफा दे दिया. इसे लेकर पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के नेता…
नई दिल्ली / शौर्यपथ / दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को केंद्र से कहा कि वह ब्लैक फंगस रोगियों के उपचार में काम आने वाली दवा ‘लाइपोसोमल एंफोटेरेसिन बी' की उपलब्ध्ता…
नई दिल्ली/ शौर्यपथ / कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रबंधन में नाकाम रहने के विपक्ष के आरोपों के बीच प्रधानमंत्री की कैबिनेट में आज व्यापक फेरबदल किया जा रहा…
जयपुर/ शौर्यपथ / राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह…
नई दिल्ली / शौर्यपथ /कोरोनावायरस सहित विभिन्‍न मुद्दों से निपटने के कथित नाकामी को लेकर आलोचना झेलने वाली पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट को नया रूप दिया जा रहा है. आज…

खेल / शौर्यपथ / भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आईसीसी से लेकर बीसीसीआई, आईपीएल टीमें, पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान खिलाड़ी उन्हें विश कर रहे हैं। यहां फैन्स इंतजार कर रहे थे कि पूर्व सलामी बल्लेबाज और वर्तमान में दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर कैसे धोनी को विश करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गंभीर और पूर्व कप्तान धोनी के बीच रिश्ते कभी मधुर नहीं रहे। गंभीर के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने के बाद उनकी तरफ से धोनी को कोई बधाई संदेश नहीं भेजा गया, लेकिन सोशल मीडिया पर एक हलचल तब शुरू हो गई, जब गंभीर ने फेसबुक पर अपनी कवर फोटो अपडेट की।
गंभीर ने धोनी के बर्थडे के मौके पर सबसे पहले श्रीलंका के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच की खुद की एक फोटो शेयर की, जिसमें वे फिफ्टी जड़ने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। लेकिन बाद में उन्होंने इस फोटो को बदल दिया और अपनी दूसरी फोटो लगा दी। गंभीर के इस एक्शन को कई फैन्स पचा नहीं पाए और उनको सुनाने लग गए। उनके मुताबिक, गंभीर का यह व्यवहार उनकी अपरिपक्वता को दिखाता है।
वर्ल्ड कप फाइनल में मात्र 3 रन से शतक से चूके थे गंभीर
2011 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में गंभीर ने 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को 28 साल बाद खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। टीम श्रीलंका से मिले 276 रनों के लक्ष्य के जवाब में एक समय 31 रनों पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन यहां से गंभीर ने युवा विराट कोहली के संग तीसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। इसके बाद उन्होंने धोनी संग मिलकर चौथे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़कर टीम की जीत की राह को आसान कर दिया था।

ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / लॉकडाउन के दौरान फिटनेस और ब्यूटी का ख्याल रखना आसान नहीं है लेकिन फिर भी आयुर्वेद में त्वचा को निखारने के…

धमतरी जिले के नगरी वि.ख. के ग्राम पंचायत सांकरा,घनी आबादी वाला ग्राम है। दूसरी लहर में कोरोना से काफी प्रभावित भी रहा। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के विशेष मार्गदर्शन व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांकरा को ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच शशि ध्रुव की विशेष पहल पर कोविड़ 19 जांच एवम् टीकाकरण शेड निर्माण कर गया है। कोरोना की तीसरी लहर डेल्टा प्लस से बचाव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांकरा में इलाज की सभी आवश्यक उपाय किया जा रहा है। सतत निगरानी के लिए सरपंच शशि ध्रुव, वार्ड पंच कृपाराम नाग, गजेन्द्र भंडारी, बलराम ठाकुर, हेमलाल ध्रुव, डिकेश्वर सिन्हा, कार्तिक कश्यप, देवबती साहू, रामबाई साहू , फुलेश्वरी साहू, लता ध्रुव , फुलेश्वरी ध्रुव , ग्राम पंचायत सांकरा सचिव मदन सेन , कम्प्यूटर आपरेटर ईश्वर मत्स्यपाल , नरेगा कार्य योजना में संलग्न मेट बीरेंद्र मरकाम, लीमेश्वर पटेल, नीता साहू, महेंद्र नाग , भूपेंद्र साहू , अंकित बिसेन , मुगेश ध्रुव , सहित कोरोना टीकाकरण हेतु निरंतर सर्वे किया जा है।

मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष पीसीसी छत्तीसगढ़ , शरद लोहाना जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी , आलोक जाधव आउट रिच कंट्रोल रूम प्रभारी धमतरी के निर्देश अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के तत्वाधान में बैठक आयोजित किया गया। मगरलोड ब्लाक कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र सोनी के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
ब्लाक प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया की कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आऊट रिच अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कोरोना योद्धा को एक जुटता के साथ कार्य करतेहुए। हर गांव, गांव में जाकर सर्वे करना है जल्द से जल्द जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी में जानकारी जमा करना है ।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण डिहुराम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, खिलेश्वरी साहू, रवि निर्वाण, राजेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, डॉ. कुवर सिंह साहू, तोषण साहू, लीला राम साहू खिलावन साहू, महमुद खा, भूषण साहू, हेमंत देवागन, दानी पाल, राजा खान, भोपाल साहू, नकुल भारती, नवदीप, पुरुषोत्तम सिन्हा, नितिन पिंकी यदु, भरत लहरे *सहित कोरोना योद्धा शामिल रहे।

खाना खजाना / शौर्यपथ / आपका दिल अगर कुछ चटपटा खाने का कर रहा है, तो आप चने की दाल क पकौड़े ट्राई कर सकते…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)