August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अर्जुन कपूर ने सैफ अली खान की वजह से साइन किया 'भूत पुलिस' तो नवाबजादे बोले-महान एक्टर

    • doing of business

    मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड में पहली बार बड़े पर्दे पर सैफ अली खान-अर्जुन कपूर की जोड़ी दिखने वाली है। फिल्म रिलीज होने से पहले दोनों सितारों ने एक दूसरे की तारीफ करते हुए फिल्म के बारें में बातें किया है। साथ ही साथ बताया है कि कैसे दोनों ने इस फिल्म को करने के लिए राजी हुए।
    अर्जुन कपूर, सैफ को लगे शानदार
    पिंकविला से बात करते हुए, सैफ ने खुलासा किया कि फिल्म को लेकर उनके और डायरेक्टर पवन कृपलानी के मन में एक ही बात थी इस फिल्म को कैसे बनाया जाए। इसके बाद उन्होंने आगे बताया कैसे टीम ने दूसरे अभिनेता के बारें में बताते हुए कहा, ''आपके साथ पैरेलल भूमिका निभाने के लिए हमने एक 'ग्रेट बॉय' को चुना है।'' वे अर्जुन कपूर के साथ आए और मुझे यह 'ग्रेट बॉय' बहुत शानदार लगा । अर्जुन को स्क्रिप्ट पसंद आई और वह इसके लिए उत्साहित हो गया।
    हॉरर-कॉमेडी में पहली बार काम करने जा रहे हैं अर्जुन
    हॉरर-कॉमेडी में अर्जून कपूर पहली बार काम करने जा रहे हैं। एक्टर से जब इस बारें में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''ऐसा नहीं था कि मैं इस शैली को स्क्रिप्ट के हिसाब से करना चाह रहा था। लेकिन जब मैंने दो भाइयों के बीच ताना-बाना, हंसी-मजाक और मनमुटाव की कहानी को पढ़ा तो मैं उछल पड़ा। फैक्ट तो ये है कि दोनों वास्तव में एक दूसरे से एकदम अलग हैं। सच में अच्छा और दिलचस्प था।''
    अर्जुन ने बताया अपने कैरेक्टर की कहानी
    अर्जुन आगे कहते हैं, '' अकसर आपने देखा होगा कि दो चोर मिलते हैं, जिनकी सोच समान होती और किसी काम को अंजाम देते हैं। हालांकि इसमें कुछ ट्विस्ट है। यहां एक चोर अपनी इच्छा के बगैर चोरी करता है, जो बहुत सीधा है, लेकिन उसके पास एक ठग है जो मानता है कि जीवन बिल्कुल इसी के बारे में है - आपको लोगों के डर से खेलना होगा और अपने बेनेफिट के लिए इसका इस्तेमाल करना होगा। मुझे प्यार-नफरत का रिश्ता और रोमांच का लहजा काफी पसंद आया।”
    सैफ अली खान की वजह से फिल्म किया साइन
    आगे अर्जुन ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को क्यों साइन किया। अर्जुन को जब ये पता चला कि इस फिल्म में दो लीड एक्टर हैं और इस फिल्म में सैफ अली खान उनके को-स्टार होंगे तो उन्होंने इस फिल्म को साइन कर लिया। अर्जुन कहते हैं, चूंकि फिल्म को दो लीड एक्टर के बीच फन और मस्ती की जरूरत थी, इसलिए यह जानना महत्वपूर्ण था कि आपका को-स्टार कौन है। जब मुझे सैफ के बारें में पता चला तो मैंने फिल्म साइन कर लिया । मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"
    जानिए कैसी फिल्म है 'भूत पुलिस '
    'भूत पुलिस ' हॉरर कॉमेडी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है, जबकि इसका निर्माण रमेश तौरानी और आकाश पुरी ने किया है। अर्जुन-सैफ के अलावा इस फिल्म में इन दोनों के अलावा यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडिस और जावेद जाफरी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी भूतों को पकड़ने वाले भाइयों विभूति और चिरौंजी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह किरदार सैफ और अर्जुन कपूर निभा रहे हैं। यामी गौतम के किरदार का नाम माया और जैकलीन फर्नांडीस के किरदार का नाम कनिका है। यह फिल्म 17 सितम्बर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision