August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’ में कास्टिंग के लिए गईं थीं निया शर्मा, बताया बॉलीवुड का कड़वा अनुभव

    • doing of business

    मनोरंजन / शौर्यपथ /इसमें कोई शक नहीं निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की हॉटेस्ट अभिनेत्रियों में से हैं। टीवी सीरियल से लेकर वह म्यूजिक वीडियोज और वेब सीरीज कर रही हैं। हालांकि उनके लिए बॉलीवुड का अनुभव कुछ अछ्छा नहीं रहा है। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में किया। उन्होंने बताया कि यह वाक्या तब हुआ जब वह कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के कास्टिंग के लिए मिलने गई थीं।
    'कही गई अजीब बातें'
    निया ने बताया कि वह इतने सालों तक अपने काम में बिजी थीं ऐसे में उन्होंने कभी बॉलीवुड में जाने के बारे में नहीं सोचा। निया ने ये बातें रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कनन से बातचीत में कही हैं। उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी किसी बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक से मिली हैं जिसने उनकी स्किल को कम करके आंका है क्योंकि वह टीवी इंडस्ट्री से आती हैं? इस सवाल पर निया कहती हैं, ‘नहीं, लेकिन मणिकर्णिका के लिए एक मीटिंग थी इतने से रोल के लिए। बहुत बेवकूफी भरी बातें थीं। मैं फिर नहीं गई। कुछ फायदा नहीं था उस बातचीत का। यह पूरी तरह समय की बर्बादी थी। और तब वह कहते हैं, “आप बहुत हॉट दिखती हैं।” मैंने कहा, “सीरियसली”?‘
    स्टारकिड पर रखी राय
    स्टारकिड्स पर बात करते हुए निया कहती हैं कि ‘किसी ने मुझसे कहने की हिम्मत नहीं की है कि मैं बॉलीवुड के लिए तैयार नहीं हूं और जब आप बॉलीवुड स्टारकिड्स का चेहरा देखते हैं तो क्या वे तैयार होते हैं? क्या उन्होंने उन्हें देखा है? आई एम सॉरी लेकिन प्लीज मुझे मत बताइए कि मैं तैयार नहीं हूं या मैं किस टाइप की दिखती हूं।‘
    सरनेम से हैं स्टारकिड
    निया आगे कहती हैं कि ‘हम सभी देख रहे हैं कि वे कौन लोग हैं, उनके लिए अच्छा है, वे काम कर रहे हैं और उनके पास बड़ी फिल्में हैं लेकिन अगर उनके नाम से सरनेम हटा दें तो क्या आप उन्हें दोबारा देखेंगे? आई एम सॉरी लेकिन यही सच्चाई है। वे बहुत अच्छा कर रहे हैं, उनके लिए अच्छा है।‘
    निया हाल ही में डांस नंबर ‘दो घूंट’ में नजर आईं। इसका ओरिजनल ट्रैक दिग्गज अदाकारा मुमताज पर फिल्माया गया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision