
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
जॉन अब्राहम और दिव्याा खोसला की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' बीते गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. 'बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम' के मुताबिक, जॉन अब्राहम की फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ से ऊपर की कमाई की है. हालांकि ये ऑफिशियल आंकड़ा नहीं है फिल्म की पहले दिन की कमाई का यह अनुमानित आंकड़ा है.
जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को फिल्म यूपी, बिहार, ओडिशा और आंध्र जैसी जगहों पर सिंगर स्क्रीन पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 'सत्यमेव जयते 2' के पहले दिन की कमाई 3 करोड़ तो है लेकिन मेकर्स ने इसके ज्यादा की उम्मीद फिल्म से की थी. फिल्म की जोरदार कमाई नहीं कही जा सकती है, लेकिन इसके पीछे सॉलिड कारण भी नजर आता है और वो है फिल्म 'सूर्यवंशी' को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स है.
जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' की कमाई आने वाले दिनों में ज्यादा बढ़ेगी कि नहीं ये हम कह नहीं सकते हैं. क्योंकि एक तरफ 'सूर्यवंशी' की गर्जना है तो दूसरी तरफ सलमान खान भी अपनी फिल्म 'अंतिम' को आज रिलीज कर रहे हैं. अब देखना होगा कि इन दोनों बड़ी फिल्मों से टक्कर लेते हुए जॉन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखा पाती है. इस फिल्म में भारत में 2500 तो विदेशों में 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. कुल मिलाकर इसे 3500 स्क्रीन मिले हैं.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
