
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ /कॉफी विद करण 7 के इस सीजन के अब तक के सभी एपिसोड्स को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में अब तक आलिया भट्ट-रणवीर सिंह, सारा अली खान-जाह्नवी कपूर और अक्षय कुमार-सामंथा रुथ प्रभु आ चुके हैं। वहीं अब अपकमिंग एपिसोड में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे नजर आएंगे। शो का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। विजय और अनन्या की पर्सनल लाइफ के कुछ बड़े खुलासे होने वाले हैं। फैंस इस एपिसोड को इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे शो में अभी और सेलेब्स भी आने वाले हैं। तो चलिए बताते हैं आपको शो के अपकमिंग एपिसोड में कौन सेलेब किसके साथ आएगा।
करीना कपूर खान- आमिर खान
आमिर खान और करीना कपूर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों शो कॉफी विद करण में नजर आएंगे। करीना जब भी शो में आती हैं तो खूब बड़े और दिलचस्प खुलासे करती हैं। तो देखते हैं कि इस बार वह पर्सनल लाइफ और अपने को-स्टार आमिर को लेकर क्या खुलासे करती हैं।
शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी
फिल्म कबीर सिंह से सभी की फेवरेट ऑनस्क्रीन जोड़ी कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर शो में आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले शाहिद ने कियारा के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं शाहिद ने ग्रे कलर का पैंट, व्हाइट शर्ट और ग्रे कलर की जैकेट पहनी है। प्रीति और कबीर की ये जोड़ी शो में क्या धमाका करेगी, देखना दिलचस्प होगा।
सुहाना खान
सुहाना खान को लेकर भी खबर आ रही है कि वह भी इस शो में डेब्यू कर सकती हैं। बता दें कि सुहाना फिल्म आर्चीज के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो वह अकेले नहीं बल्कि आर्चीज की स्टार कास्ट के साथ आ सकती हैं। इसका मतलब यही हो सकता है कि सुहाना के साथ खुशी कपूर और अगस्त्या नंदा भी आ सकती हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
