
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन / शौर्यपथ /स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में करीब 50 दिन शो की शूटिंग हुई। जहां कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते दिखे। ‘खतरों के खिलाड़ी‘ के इस सीजन को भी दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है। रोहित शेट्टी अपने होस्टिंग से शो को और भी रोचक बना देते हैं। टीवी पर दिखाए जा रहे एपिसोड में बीते हफ्ते शिवांगी जोशी बाहर हुई हैं। उनके एविक्शन से फैन्स को झटका लगा है। टीवी पर प्रसारण से पहले ही कई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट का पता चला है।
तुषार कालिया हुए एविक्ट
‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ के टॉप 3 कंटेस्टेंट के बारे में पहले ही जानकारी आ चुकी थी कि तुषार कालिया, मिस्टर फैजू और मोहित मलिक जगह बनाने में कामयाब रहे। रूबीना दिलैक हो या प्रतीक सहजपाल सभी पहले ही बाहर हो चुके हैं। अब बताया जा रहा है कि शो से तुषार कालिया एविक्ट हो गए हैं।
किसी एक के नाम होगी ट्रॉफी
‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ के फैन पेज हैंडल से सोशल मीडिया पर यह साझा किया गया है कि ‘सूत्रों के मुताबिक, टॉप 2 कंटेस्टेंट मोहित मलिक और मिस्टर फैजू।‘ हालांकि इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं है। बहरहाल अगर मोहित मलिक और मिस्टर फैजू फिनाले में पहुंच गए हैं तो अब इनमें से कोई एक ट्रॉफी अपने नाम करने वाला है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
