August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    'गुत्थी' बनने पर क्या सोचता है परिवावर, सुनील ग्रोवर बोले, जब तक पैसा आ रहा है...

    • doing of business

          मनोरंजन /शौर्यपथ /सुनील ग्रोवर आज (3 अगस्त को) अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह लंबे समय से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रूप में उन्होंने दर्शकों का खूब प्यार बटोरा। अब शाहरुख खान की फिल्म जवान में ऐक्टिंग करते नजर आएंगे। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। इतने रोल करने के बाद भी फैन्स उन्हें गुत्थी बताते हैं। सुनील ने बताया कि इस बात पर उन्हें मलाल क्यों नहीं है।
    हार्ट अटैक पर बोले, पता नहीं कैसे हो गया
    सुनील ग्रोवर ने अपने जन्मदिन के मौके पर हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत की। सुनील ग्रोवर को इस साल फरवरी में हार्ट अटैक हुआ था। अपनी हेल्थ के बारे में उन्होंने बताया, ईश्वर की कृपा से मैं ठीक हूं। पता नहीं ये क्यों और कैसे हो गया क्योंकि सब कुछ ठीक था। मैं अपनी डायट, खाने, एक्सरसाइज सबका ध्यान रख रहा था। मेरा रुटीन लाइफ जीता हूं। लेकिन अब वर्कआउट मिस नहीं करता।
    गुत्थी पर परिवार का रिऐक्शन
    सुनील से पूछा गया कि जब वह एक महिला बनकर स्क्रीन पर आते हैं तो क्या उनका परिवार और बच्चे उन्हें जज करते हैं? इस पर उनका जवाब था, अब तो इतना वक्त हो गया। उन लोगों की आदत पड़ गई है। जब तक सुनील ग्रोवर के नाम से चेक आ रहा है, हर कोई खुश है।
    करता रहूंगा कॉमेडी
    अपनी कॉमिक इमेज के बारे में सुनील ने कहा, मुझे खुशी है कि मेरी इमेज लोगों के जहन में बस गई है। मैं अपनी कॉमिक इमेज से बाहर नहीं आना चाहता। अगर अच्छे रोल और अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो मैं कॉमेडी करता रहूंगा। मुझे कॉमेडी करना पसंद है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision