
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ /आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा‘ का लगातार बायकॉट किया जा रहा है तो अब फैन्स सपोर्ट में उतर पड़े हैं और ‘लव्ड लाल सिंह चड्ढा‘ ट्रेंड करा रहे हैं। इन सबका नतीजा ये है कि फिल्म पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है। ‘लाल सिंह चड्ढा‘ के ट्रेलर को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला था लेकिन फिल्म जिस तरह चर्चा में बनी हुई इससे प्रमोशन ही मिला है। तमाम विरोध के बावजूद ओपनिंग डे पर फिल्म को फायदा मिलता दिख रहा है। जी हां, शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े जो आ रहे हैं वह आमिर के पक्ष में हैं।
'लाल सिंह चड्ढा' को जबरदस्त रिस्पॉन्स
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने ‘लाल सिंह चड्ढा‘ को लेकर कहा कि एडवांस बुकिंग संकेत दे रहे हैं कि फिल्म हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्म बन जाए। सुमित कडेल ने ट्वीट किया, ‘लाल सिंह चड्ढा के पास 2022 की सबसे बड़ी ओपनर वाली फिल्म बनने का अच्छा मौका है। एडवांस बुकिंग काफी अच्छी है और रिलीज से पहले यह आगे बढ़ेगी।‘
कितना रह सकता है एडवांस बुकिंग
दूसरी ओर वेब पोर्टल बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में ‘लाल सिंह चड्ढा‘ को दिल्ली में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को 8 करोड़ का नेट प्लस का एडवांस बुकिंग मिलना चाहिए। ऐसा भी हो सकता है कि कोरोना काल के बाद फिल्म 10 करोड़ का नेट पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म मिल जाए।
फिल्म की खास बातें
‘लाल सिंह चड्ढा‘ 11अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है। यह हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप‘ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर, नागा चैतन्य और अतुल कुलकर्णी हैं। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
