
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ / इन दिनों एक्टर Vijay Deverakonda अपनी आने वाली फिल्म लाइजर के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी बावत एक्टर विजय ने हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार से मुलाकात की। अक्षरा ने इस मुलाकात की क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
बिहार का बच्चा बच्चा....
इंस्टाग्राम पर लगभग 4 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलोविंग के साथ भोजपुरी फैन्स की चहेती बनी अक्षरा सिंह का लेटेस्ट पोस्ट कुछ खास है। अक्षरा ने एक वीडियो और तस्वीर शेयर की जिसमें वे विजय देवरकोंडा के साथ चिटचैट करतीं नजर आईं। एक खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारा पटना में मिलना रह गया था पर अब हमारा बेहतरीन पल रहा।’ इस तस्वीर में अक्षरा का ब्लू व्हाइट ड्रेस में सिंपल लुक बेहतरीन लगा। इस पोस्ट को 70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। एक दूसरी पोस्ट में अक्षरा ने वीडियो शेयर किया है और लिखा, नशा बिहार का छाया इस कदर...वैसे बिहार, यूपी का बच्चा बच्चा राउडी है एकदम आपकी तरह। इस वीडियो में अक्षरा विजय से इंटरव्यू के अंदाज में सवाल करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखें अक्षरा क्या कह रही हैं-
‘ग्रेजुएट चायवाली’ के स्टॉल पर जब विजय ने पी चाय
बता दें, विजय देवराकोंडा अपनी फिल्म लाइजर को प्रमोट करने के लिए पटना भी गए थे जहां उन्होंने पटना में मशहूर ‘ग्रेजुएट चायवाली’ के स्टॉल पर चाय का जायका लिया। कई शहरों में अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जुटे विजय वहां के लोकल स्टार्स से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। अक्षरा के अलावा विजय भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी Shilpi Raghwani से भी मिले थे। जहां दोनों ने लाइगर के गाने ‘आफत’ पर जमकर डांस किया था।
विजय लिगर फिल्म के बारे में
फिल्म 'लाइगर' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसमें विजय देवरकोंडा को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर की भूमिका में हैं जो कि स्पीकिंग डिसएविलिटी से ग्रस्त है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे निजी जीवन में कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद ये किरदार वॉर गेम में क्या कमाल दिखाता है। एक्ट्रेस अनन्या पांडे, जो कि आखिरी बार फिल्म गहरियां में नजर आई थीं, पुरी जगन्नाथ की इस फिल्म के साथ टॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और मकरंद देशपांडे जैसे बड़े स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में हैं। यही नहीं फेमस बॉक्सर माइक टायसन फिल्म में एक कैमियो भूमिका में नजर आएंगे। लाइगर 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
