August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आमिर खान के भाई फैसल बोले-सुशांत सिंह राजपूत का हुआ मर्डर, ग्रुप में न रहने वालों को...

    • doing of business

        मनोरंजन /शौर्यपथ /आमिर खान के भाई फैसल खान अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में नेपोटिजम, फिल्मों के बॉयकॉट और सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी बात की। फैसल ने कहा कि वह सुशांत की मौत को मर्डर मानते हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत में कई लूपहोल्स हैं। वह दुआ करते हैं कि जल्दी सच सामने आए। वहीं फैसल ने बॉयकॉट का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री का सच चेहरा सामने आ गया है जिसे दर्शक हजम नहीं कर पा रहे।
    ग्रुप में न होने वालों को होती है दिक्कत
    आमिर खान के भाई फैसल खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में फैसल ने फिल्मों के बॉयकॉट को सही बताया। ये भी कहा कि सुशांत का मर्डर किया गया है। फैसल बोले, सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद, मैं तो मानता हूं कि उनका मर्डर हुआ था। पता नहीं कब खुलेगा, क्या खुलेगा। एजेंसियां लगी हुई हैं लेकिन कभी-कभी सच्चाई बाहर नहीं आ पाती है। दुआ करता हूं कि सच्चाई बाहर आए। सबको इसका नतीजा पता चले। फैसल नेपोटिजम पर भी बोले। उन्होंने कहा कि इस लाइन में करप्शन है। नेपोटिजम है। नेपोटिजम से आपको फिल्म मिल जाएगी। लेकिन आपमें दम नहीं और आप काम नहीं जानते तो टिक नहीं पाएंगे। फैसल ने कहा कि यहां ग्रुपिज्म भी है। जो ग्रुप में नहीं है उसे दिक्कत होती है।
    इस लाइन में सब डेढ़े हैं
    फैसल ने कहा कि सब इस लाइन में टेढ़े लोग हैं। इन लोगों की पोल खुलती जा रही है। फैसल ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत में कोई मिस्ट्री जरूर है। इसमें इतने लूपहोल्स हैं। लोगों को चीजों पर भरोसा नहीं हो रहा। अगर वह मेंटली डिस्टर्ब था तो इतना अच्छा परफॉर्म कैसे कर पा रहा था। साइंटिस्ट्स के साथ उठता-बैठता था। लोग कुछ भी थिअरी देते जा रहे हैं। ये भी मिस्ट्री सॉल्व होगी कभी न कभी। उसकी मौत से इंडस्ट्री के कई राज खुल गए हैं जो लोगों को हजम नहीं हो रहे हैं। फैसल ने कहा कि कई लोगों के नाम ड्रग्स केस में आने से उनकी इमेज खराब हुई।
    सुशांत को दिखाया गया नीचा
    लोगों को पता चल गया है कि इतना करप्शन है। इतने झूठ बोले जाते हैं। लड़के-लड़कियों के गलत फायदे उठाए जाते हैं। ये सब सामने आने के बाद दर्शकों का बॉलीवुड से दिल ही उठ गया है। फैसल ने कहा कि वह बॉयकॉट बॉलीवुड को सपोर्ट करते हैं। मेरे जैसा ईमानदारी कहां जाएगा। पावरफुल आदमी किसी और को उठने नहीं देता। नया आदमी बढ़ता है, सुशांत बन जाता है, उसका मर्डर कर दिया जाता है। मैं नहीं जानता किसी ने मर्डर किया है लेकिन एक मिस्टीरियस बात थी। बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस ने उसको साइन करके छोड़ा। काम अच्छा था, कॉन्फिडेंस तोड़ने के लिए सुशांत को नीचा दिखाया गया। दर्शक ये सब समझ गए तो पैसे खर्च करके क्यों फिल्म देखे। फैसल ने कहा कि एक ऐसा वक्त आएगा कि इंडस्ट्री खत्म हो जाएगी। इंडस्ट्री का डाउनफॉल शुरू हो गया है। फैसल बोले, बॉयकॉट होना चाहिए।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision