
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ / कविता चावला कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 की पहली करोड़पति बनी हैं। कविता चावला ने बताया कि पिछले साल जब वह हॉट सीट तक नहीं पहुंच सकी थीं तो उनका दिल टूट गया था। कवित चावला ने बताया कि जब वह रोने लगी थीं तब कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने उनका हौसला बढ़ाया था। कविता ने याद किया कि किस तरह अमिताभ बच्चन ने उनकी तारीफ की थी।
लोग टॉन्ट मारते थे- बन गईं करोड़पति?
एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कविता चावला ने बताया कि पिछले साल उन्हें फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट वाले राउंड से ही घर वापस जाना पड़ा था। कविता ने बताया कि उनके हॉटसीट तक नहीं पहुंच पाने की वजह से लोग उनसे बहुत ज्यादा निराश थे। कविता चावला ने बताया कि KBC नहीं जीत पाने की वजह से लोगों ने उन्हें टॉन्ट मारे और कहा- बन गईं करोड़पति?
अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया था मेरा हौसला
कौन बनेगा करोड़पति के पिछले सीजन के बारे में याद करते हुए कविता चावला ने कहा- पिछले साल जब मैं फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के आगे हॉटसीट तक नहीं पहुंच पाई तो मेरा दिल टूट गया। मुझे याद है कि मैं सेट पर बैठी रो रही थी। तब अमिताभ बच्चन जी ने मेरे पास आकर कहा कि निराश होने के जरूरत नहीं है। उनसे शब्द मेरे दिमाग में गूंजते रहे और मैंने वापसी करने का फैसला किया। इस बार मेरा मिशन था... जीतना।
अमिताभ बच्चन से मिलकर कैसा लगा?
अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए कविता चावला ने कहा, 'मैंने कभी भी उनके जैसा इंसान नहीं देखा है। उनमें घमंड या गुरूर जैसा कुछ भी नहीं है। उनके बारे में कहने के लिए भी कुछ नहीं होता है क्योंकि उनका बर्ताव हमें इतना ज्यादा सहज महसूस करवाता है। वह इतने ज्यादा फ्रैंक हैं कि मैंने उनके साथ ढेर सारी मस्ती की।'
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
