August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शाहरुख खान की जिंदगी पर फिट बैठते हैं पठान के ये डायलॉग्स, क्या आपने किया नोटिस?

    • doing of business

       मनोरंजन / शौर्यपथ /शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म पठान की झलक लोगों को मिल चुकी है। फिल्म का टीजर उनके बर्थडे पर रिलीज किया है। ऐक्शन से भरपूर टीजर देखकर उनके फैन्स काफी एक्साइडेट हैं। फिल्म का टीजर देखेंगे तो आपको कई पुरानी फिल्मों की याद आ सकती है। लेकिन इसके शुरुआती डायलॉग्स गौर करने वाले हैं। अगर आप ध्यान से सुनेंगे तो ये आपको शाहरुख खान की जिंदगी पर सटीक बैठते नजर आएंगे।
    बोले गए हैं ये डायलॉग्स
    फिल्म के टीजर की शुरुआत होती है, क्या जानते हो पठान के बारे में... तीन साल से उसकी कोई खबर नहीं, अपने लास्ट मिशन में वह पकड़ा गया, सुना है बहुत टॉर्चर किया गया उसे, पता नहीं कि पठान मर गया है या... इसके बाद शाहरुख बोलते हैं, पठान जिंदा है।
    3 साल से उसका पता नहीं...
    एक तरह से ये सारी बातें शाहरुख खान की जिंदगी की कहीं न कहीं झलक देती हैं। शाहरुख खान की आखिरी फिल्म जीरो दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी। 2019 से वह लगभग गायब हैं। टीजर में भी बोला जाता है, तीन साल से उसकी कोई खबर नहीं। शाहरुख की आखिरी फिल्म जीरो फ्लॉप थी। पठान भी अपने आखिरी मिशन में पकड़ा गया था।
    किया गया टॉर्चर...
    इसके बाद डायलॉग है, सुना है उसे बहुत टॉर्चर किया गया। शाहरुख खान की जिंदगी में भी इस बीच काफी अप्स ऐंड डाउन्स रहे। वजह जो भी हो लेकिन पर्सनली उनके लिए ये किसी टॉर्चर से कम नहीं रहे। गौरी खान भी बता चुकी हैं कि आर्यन का जेल जाना उनके परिवार का सबसे बुरा वक्त था।
    कुर्सी के पेटी बांध लो...
    पूरे टीजर में सिर्फ ऐक्शन दिखाया गया है और शाहरुख के ये सिलेक्टेड डायलॉग्स हैं। आखिर में शाहरुख बोलते हैं, अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो, मौसम बिगड़ने वाला है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। अगर आप ऐक्शन फिल्में पसंद करते हैं और शाहरुख-दीपिका के फैन हैं तो टीजर जरूर पसंद आया होगा। बाकी फिल्म में कितना दम है यह बात ट्रेलर आने के बाद और साफ हो पाएगी। फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
    टीजर में दिया जवाब?
    लोग लगातार बोल रहे थे कि शाहरुख का करियर खत्म हो चुका। इसी का जवाब शाहरुख ने फिल्म पठान के रूप में दिया है और टीजर में वह बोलते हैं, पठान जिंदा है। हालांकि यह डायलॉग सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है की भी याद दिलाता है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision