August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    डांस कर रही थीं नोरा फतेही, तभी मां ने चप्पल से शुरू कर दिया मारना

    • rounak group

    मनोरंजन / शौर्यपढ़ / बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर वीडियो शेयर कर फैन्स को एंटरटेन करती रहती हैं। अब उन्होंने अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह फनी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
    वीडियो में नोरा फतेही कहती हैं वह वैप चैलेंज स्वीकार करती हैं। इसके बाद वह जबरदस्त अंदाज में डांस करने लगती हैं। इस बीच किचन में खाना बना रही नोरा की मां उनका डांस देखकर दंग रह जाती हैं और चप्पल फेंककर उन्हें मारना शुरू कर देती है। इसके बाद नोरा वहां से भाग जाती हैं। उनकी मां कहती हैं, 'लोग यहां कोरोना से मर रहे हैं और तुम्हें वैप चैलेंज की पड़ी है, बंद करो इसे।' वीडियो में नोरा फतेही की मां का किरदार खुद एक्ट्रेस ने निभाया है।
    नोरा के इस मजेदार वीडियो पर फैन्स और सेलेब्स मजेदार कॉमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एली अवराम ने लिखा, मुझे तुम्हारी मां का कैरेक्टर पसंद आया। वहीं, नरगिस फाखरी ने हंसने वाले इमोजीस शेयर किए हैं। इस वीडियो को अभी तक 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
    वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही पिछली बार फिल्म स्ट्रीट डांस 3डी में नजर आई थीं। फिल्म का सॉन्ग गर्मी काफी चर्चा में रहा। इस गाने को नोरा और वरुण धवन पर फिल्माया गया था। गाने पर नोरा का डांस बहुत पॉप्युलर हुआ था। इसके अलावा नोरा फतेही 'साकी-साकी', 'एक तो कम जिंदगानी', 'दिलबर' और 'कमरिया' जैसे गानों पर अपने डांस परफॉर्मेंस के चलते खूब वाहवाही लूट चुकी हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision