August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    एक बार फिर दर्शकों दिलों पर तारा सिंह बन छाए सनी देओल, पढ़ें 'गदर 2' का सोशल मीडिया रिव्यू

    • doing of business

      मनोरंजन /शौर्यपथ /लंबे इंतजार के बाद सनी देओल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का काफी वक्त से बज बना हुआ था. आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फैंस गदर 2 को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. बहुत से दर्शकों ने सोशल मीडिया पर गदर 2 देखने के बाद अपना रिव्यू दिया है, जिससे जानने के बाद सनी देओल और अमीषा पटेल के फैंस की फिल्म को देखने के लिए एक्साइटमेंट दोगुनी होने वाली है. बहुत से दर्शकों ने गदर 2 को ब्लॉकबस्टर फिल्म बताया है.
    हर कोई गदर 2 में सनी देओल की एक बार फिर से तारा सिंह के अवतार को पसंद कर रहे हैं. यहां पढ़ें गदर 2 का सोशल मीडिया रिव्यू:-
      आपको बता दें कि निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया है कि गदर 2 के लिए उन्होंने बहुत कम वीएफएक्स का इस्तेमाल किया है. उन्होंने फिल्म से ज्यादातर सीन रियल शूट किए, जिसके लिए अनिल शर्मा ने कई तरीके अपनाए. अनिल शर्मा ने बताया है कि उन्होंने फिल्म में न बराबर पीएफएक्स का इस्तेमाल किया है. गदर 2 में एक्शन सीन्स को रियल बनाने के लिए उन्होंने 500 से ज्यादा फोड़े बम फोड़े और 30-40 गाड़ियों के परखच्चे उड़ाए. इतना नहीं लोगों की भीड़ के लिए उन्होंने 4-5 हजार लोगों की भीड़ का इस्तेमाल भी किया है. इसके अलावा अनिल शर्मा ने यह भी बताया है कि गदर 2 का ज्यादा बड़ा बजट नहीं हैं.
       दिग्गज डायरेक्टर ने गदर 2 के बजट को लेकर कहा है कि उनकी फिल्म का बजट 80-100 करोड़ से भी कम है. आपको बता दें कि साल 2001 में अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गदर' ने बॉक्स ऑफिस पर सच में गदर मचा दिया था. अब 22 सालों बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा गदर 2 लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी नजर आने वाली है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision