August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अमिताभ बच्चन से सामना होते ही ये बड़ी गलती कर जाती थीं रेखा, मजबूरन बिग बी को देनी पड़ी थी हिदायत

    • doing of business

        मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड में जब भी मोहब्बत से जुड़े अफसानों की बात होगी तब-तब अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम जरूर आएगा. बेशक उन्होंने अपने रिश्ते को अब पर्दों से ढांक दिया है. लेकिन जो परतें पहले खुल चुकी हैं उन्हें वापस बंद कर पाना आसान नहीं था. अमिताभ बच्चन ने तो खैर शादी के कुछ समय बाद अपनी मोहब्बत के चैप्टर को खत्म कर दिया. लेकिन रेखा उन यादों में लंबे समय तक रहीं, जिसकी झलक कई इंटरव्यूज में मिलती रही. कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में रेखा ने ऐसे ही वाक्ये के बारे में बताया था.
    सब भूल जाती थीं रेखा
         सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में रेखा ने खुद ये खुलासा किया था कि अमिताभ बच्चन से सामना होते ही वो सब कुछ भूल जाती थीं. ये बात फिल्म दो अनजाने के समय की है. उस फिल्म में जब-जब रेखा का सामना अमिताभ बच्चन से होता था वो अपने सारे डायलॉग भूल जाती थीं. होता ये था कि अमिताभ बच्चन अपना हिस्सा पूरी संजीदगी से निभाते थे, लेकिन रेखा की वजह से रीटेक करने पड़ते थे और समय जाया होता था.
    हिदायत मिली तो बना काम
          इसके बाद रेखा ने ये भी बताया कि एक दिन शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने उन्हें हिदायत भी दी थी. बकौल रेखा अमिताभ बच्चन ने अपनी स्टाइल में उनसे कहा था कि देवी जी अपने डायलॉग याद कर लीजिएगा. उनके इस स्टाइल पर रेखा अपना दिल हार बैठी थीं. इस फिल्म के बाद रेखा और अमिताभ बच्चन लगातार करीब आते गए. ये भी कहा जाता है कि रेखा में आए फिटनेस से जुड़े बदलावों की वजह अमिताभ बच्चन ही थे. अमिताभ उन्हें फिट रहने के लिए मोटिवेट करते थे. इसी इंटरव्यू में रेखा ने ये भी बताया था कि कितना भी दर्द या तकलीफ हो अमिताभ बच्चन शूटिंग में कभी देर नहीं करते थे. ये सिनसियरिटी भी को-स्टार्स को मोटिवेट करती थी.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision