August 18, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शो में वापस लौटे विकास गुप्ता फिर से हो सकते हैं बाहर, जानें क्या हो सकती है वजह

    • doing of business

    मनोरंजन / शौर्यपथ /बिग बॉस 14 का नए प्रोमो को देखकर ऐसा लगता है कि विकास गुप्ता, जो हाल ही में बिग-बॉस से बाहर होने के बाद शो में वापस लौटे हैं, हो सकता है कि वह अपने स्वास्थ्य कारणों की वजह से शो छोड़ दें।
    इस बीच में आने वाली कई रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास गुप्ता मेडिकल कारणों से बिग बॉस-14 के घर से बाहर जा सकते हैं। वह बुधवार के एपिसोड में रोते हुए भी दिखाई देंगे और अपने हेल्थ इश्यूज़ पर बात करते हुए नजर आएंगे।

    बिग बॉस के बुधवार के एपिसोड के लिए जारी प्रोमो वीडियो राखी सावंत को दिखाते हुए शुरू होता है, जिसमें वो लाल रंग की साड़ी पहने हुए हैं। इसके बाद अभिनव शुक्ला कहते हुएमनो दिखते हैं, "आय हाय, क्या बॉडी है।" साथ ही राखी खुद को आईने के सामने रखकर कहती हैं, "मांग भरो सजना, अभिनव के नाम का।" राखी इस दौरान 'आई लव यू, अभिनव' भी कहती हैं।
    इसी सीक्वेंस में कोने में विकास बोलते हुए नजर आते हैं, "बहुत दर्द हो रहा है, बहुत ज्यादा।" यह बोलते हुए विकास लगभग रो रहे होते हैं। इस बीच अली उनके बगल में बैठे हुए नजर आते हैं।
    अली बाद नें राखी और बाकी लोगों से यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि अगर बिग बॉस ने हमें थोड़ी देर में लिविंग एरिया में बुलाया है मतलब....। इसके तुरंत बाद यह देखा जाता है जिसमें बिग-बॉस सभी को लिविंग एरिया में इकठ्ठा होने को कहते हैं।
    इसके अलावा अर्शी भी बाद रोते हुए नजर आती हैं और सोनाली फोगाट से कहती हैं, " मुझे लगता है, ऐसे ही पड़ा रहता है रजाई ओढ़कर। मुझे नहीं पता था उसकी इतनी तबियत खराब है।
    अगर विकास शो से बाहर जाते हैं, तो वह दूसरे प्रतियोगी होंगे जो शो से स्वास्थ्य कारणों की वजह से बाहर जाएंगे। इससे पहले मनु पंजाबी भी स्वास्थ्य कारणों की वजह से शो से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा पिछले साल बिग बॉस-13 में देवलीना भट्टाचार्या भी कुछ समय के लिए अपने हेल्थ की वजह से बाहर रही थी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision