
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड के स्टार कपल्स में से एक अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बेमिसाल कही जाती है। इन्हें देखकर न जाने कितने लवबर्ड्स को जलन होती होगी क्योंकि शादी के 22 साल बाद भी इन दोनों का प्यार यंग कपल्स पर भारी पड़ता है। इनकी जोड़ी रील लाइफ और रियल लाइफ में भी बहुत ही अनोखी रही है। आज यानि 24 फरवरी को इस कपल सालगिरह है। ऐसे में कजोल ने अपने पति अजय देवगन को वेडिंग एनिवर्सरी विश किया है।
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर अजय देवगन के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें वेडिंग एनिवर्सरी विश किया है। इस फोटो में काजोल ऑरेंज आउटफिट में बैठी हुईं है और अजय देवगन उन्हें खड़े होकर देखकर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए काजोल ने बहुत ही मजेदार कैप्शन लिखा है। वह लिखती हैं, '' और आप सर, आप बहुत अट्रैक्टिव हैं। इसलिए मैं आपको घूरूंगी! गुमनाम और मैं"।
आपको बता दें कि अजय-काजोल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। काजोल और अजय देवगन की शादी 24 फरवरी 1999 को हुई थी। अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात फिल्म हलचल की शूटिंग के दौरान हुई थी। काजोल और अजय देवगन ने साथ में कई फिल्में की हैं। 'प्यार तो होना ही था, इश्क, दिल क्या करे, राजू चाचा, यू मी और हम, तान्हाजी' आदि। इन फिल्मों ने अजय देवगन और काजोल के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत किया है। आज इन दोनों को एक बेटा और एक बेटी भी है।
आपको बता दें काजोल और अजय देवगन का 22 सालों का साथ रहा है और ये जोड़ा कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन रहा है। एक तरफ काजोल जहां मजाकिया किस्म की हैं तो वहीं अजय इस मामले में थोड़े शांत हैं। एक-दूसरे से स्वभाव में इतना अंतर होने के बाद भी इन दोनों की बॉन्डिंग शानदार है। शादी के बाद जहां कुछ सालों में ही कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़े की खबरें आने लगती हैं, तो वहीं काजोल और अजय के रिश्ते में ऐसा दूर-दूर तक देखने को नहीं मिलता। हालांकि, वो बात अलग है कि शादी के इतने साल बाद भी वह एक-दूसरे को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
