August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अर्जुन कपूर ने की नीना गु्प्ता की तारीफ, 'सरदार का ग्रैंडसन' में जल्द दिखेगी ये जोड़ी

    • doing of business

    मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फ‍िल्‍म 'भूत पुलिस' को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर अभी हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म के अलावा उनकी आने वाली फिल्म 'सरदार का ग्रैंड सन' है। इस फिल्म में अर्जुन बॉलीवुड अदाकारा रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं नीना गुप्ता इस फिल्म में अर्जुन की दादी मां बनीं हुई है। अर्जुन फिल्म में अम्रिक सिंह की भूमिका में हैं जो यूएस से अपनी दादी मां की आखिरी इच्छा पूरी करने लिए इंडिया लौटा है। फिल्म की कहानी यूएस-रिटर्न पोते की यात्रा के बारे में है। इस फिल्म को लेकर अर्जुन कपूर और नीना गुप्ता ने अपनी फीलिंग जारी की हैं। वहीं दोनों ने एक दूसरे की तारीफ की है।
    खास बातचीत में अर्जुन कपूर 61 वर्षीय नीना गुप्ता की तारीफ करते हुए कहा कि मैं दूसरी बार नीना गुप्ता के साथ काम कर रहा हूं। अर्जुन आगे कहते हैं कि कई साल पहले टीवी शो 'सांस' में मैं उन्हें अपनी मां के साथ देखता था। वह एक अच्छी एक्ट्रेस हैं और मुझे काफी पसंद है। नीना की तारीफ करते हुए अर्जुन आगे कहते हैं कि जिस तरह नीना ने खुद को कैमरे पर उतारती हैं वह काबिले तारीफ है। कई बार मैं उनकी एक्टिंग देखकर दंग रह जाता हूं । मैं कई बार उनसे बहुत कुछ सीखता हूं।
    इस बातचीत में नीना गुप्ता अर्जुन की तारीफ करते हुए कहती हैं कि अर्जुन अपने काम में बहुत समर्पित। वह बहुत मज़ेदार और प्रतिबद्ध है। अर्जुन हमेशा से टाइम पर शूटिंग सेट आ जाते हैं अपनी लाइनें याद करते हैं। मेरे साथ भी वह अच्छा समय बिताया है। आगे एक सवाल का जवाब देते हुए नीना कहती हैं कि ये मेरे लाइफ का ऐसा समय है जब बहुत सारी चीजें अकसर बंद हो जाया करती हैं। वह कहती हैं कि जब निर्देशक काश्वी नायर ने इस फिल्म की कहानी मुझे सुनाई तो मैं इस फिल्म के लिए तुरंत हां कर दी थी। इस फिल्म में मुझे एक ऐसे रोल को निभाने का मौका मिला है जो मैंने अपने पूरे जीवन में किए हैं, उससे बेहतर और क्या है। मैं आभारी हूं इसके लिए।
    आपको बता दें कि इस फिल्म से अर्जून कपूर डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। नीना, अर्जुन और रकूल के अलावा इस फ‍िल्‍म में जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी भी स्‍पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। यह फ‍िल्‍म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी और कोरोना के दौरान खबर आई कि इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। काश्वी नायर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज) के साथ मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एमे एंटरटेनमेंट) और जॉन अब्राहम ने किया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision