August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जब करण पटेल ने की थी एक्स-गर्लफ्रेंड काम्या पंजाबी की दूसरी शादी को लेकर बात, जानिए

    • doing of business

    मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड की तरह टीवी इंडस्ट्री में भी कई सीक्रेट्स हैं। कई टीवी सेलेब्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपने रिलेशनशिप की बात कन्फर्म करते हुए अपने रिश्ते को अगले स्टेप पर ले जाने का फैसला लिया, लेकिन रास्ते अचानक अलग कर लिए। करण पटेल और काम्या पंजाबी इनमें से एक रहे। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें काफी सुर्खियों में रहीं। साल 2015 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
    उसी साल करण पटेल ने अंकिता भारगव से शादी रचाई। फैन्स को यह न्यूज देकर शॉक दिया। पांच साल बाद काम्या पंजाबी का नाम शलभ दांग संग जोड़ा जाने लगा। दोनों के बीच प्यार और रिलेशनशिप की खबरें आने लगीं। काम्या ने भी खुद को दूसरा चांस देने को निर्णय लिया। इन्होंने शलभ दांग संग शादी की। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं।
    ईटाइम्स संग बातचीत में करण पटेल ने एक्स गर्लफ्रेंड काम्या पंजाबी की दूसरी शादी को लेकर कहा था कि मैं उन्हें बेस्ट विशेज देना चाहता हूं। हर किसी इंसान को हक है खुश रहने का, ऑल द बेस्ट काम्या।
    वहीं, काम्या ने भी कई इंटरव्यूज में बताया था कि करण पटेल से अलग होने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। टेलीचक्कर संग इंटरव्यू में काम्या ने कहा था कि मैं करण संग अपने प्यार को लेकर हमेशा वोकल रही। मेरा प्यार मौसम की तरह बदला नहीं। मैं जानती हूं कि अब वह शादीशुदा हैं और मैं उन्हें अपनी जिंदगी में वापस आते नहीं देखती हूं। मैं उन्हें कभी माफ नहीं कर सकती, मेरा विश्वास और दिल तोड़ने के लिए।
    मालूम हो कि काम्या और करण दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। करण पटेल की बेटी हैं और वह उसके साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं। काम्या पंजाबी की पहली शादी से एक बेटी है। वहीं, शलभ दांग के एक बेटे हैं। साथ में ये हैप्पी फैमिली है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision