August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    तबस्सुम के निधन की खबरें हैं अफवाह, अभिनेत्री बोलीं- 'तंदरुस्त हूं और परिवार के साथ हूं..'

    • doing of business

    मनोरंजन / शौर्यपथ / शुक्रवार को दिग्गज अदाकारा और एंकर तबस्सुम के निधन की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आने लगीं। हालांकि इन खबरों के वायरल होते ही खुद तबस्सुम ने ट्विटर पर अपना हाल बताया और साफ कर दिया कि ये सभी फेक न्यूज हैं और वो ठीक हैं।
    तबस्सुम का ट्वीट
    तबस्सुम ने ट्विटर पर अपने निधन की फेक न्यूज वायरल होता देख लिखा, 'आपकी शुभकामनाओं की वजह से मैं बिलकुल ठीक हूं, तंदरुस्त हूं और अपने परिवार के साथ हूं। ये जो अफवाहें फैल रही हैं मेरे बारे में वो बिलकुल गलत हैं, और मैं ये दुआ करती हूं कि आप सब भी अपने घर में सुरक्षित रहें।' अपने पोस्ट के साथ ही में तबस्सुम ने अपने निधन के फर्जी पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
    कोविड को दी मात
    याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले ही तबस्सुम ने कोविड को मात दी थी और अस्पताल से घर वापस लौटी थीं। तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल ने इस बारे में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात की थी। होशांग ने 76 वर्षीय तबस्सुम की फोटो भी शेयर की थी और बताया था, 'फैन्स के प्यार और प्रार्थनाओं से, तबस्सुम कोविड निगेटिव हो गई हैं और घर वापस आ गई हैं। तबस्सुम ने कोरोना को मात दी है और एक वॉरियर की तरह वापसी की है.. ईश्वर महान है।'
    अलजाइमर से नहीं थी पीड़ित
    होशांग ने आगे तबस्सुम के अलजाइमर पीड़ित होने की खबरों को भी फेक बताया था। होशांग ने कहा था, 'मैं बहुत परेशान हूं, कोई कैसे उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए ये कह सकते हैं कि वो (तबस्सुम) अलजाइमर से जूझ रही हैं। ये पूरी तरह से फेक न्यूज है और बेहद गलत बात है। उनको दिल की कोई बीमारी नहीं है और न ही वो डाइब्टिक हैं।' गौरतलब है कि तबस्सुम को दूरदर्शन के शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन के होस्ट के तौर पर जाना जाता है। इसके साथ ही तबस्सुम टॉकीज और अभी तो मैं जवान हूं शो से भी तबस्सुम को दर्शकों का प्यार मिला था।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision