
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन / शौर्यपथ / अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म "राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई" का ट्रेलर 22 अप्रैल को रिलीज हुआ, जिसे देश की जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने राधे के ट्रेलर को खूब पसंद किया और ट्रेलर ने कई रिकॉड्र्स भी बनाए।
फैन्स ने दिया ट्रेलर को खूब प्यार
जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, सामान्य रूप से दर्शक और विशेष रूप से सलमान खान के प्रशंसकों के बीच फिल्म के गानों के प्रति जिज्ञासा अपने चरम पर है। ट्रेलर में फिल्म के एक ट्रैक 'सिटी मारÓ की झलक साझा की गई थी। भले ही दर्शकों को चंद सेकंड्स के लिए यह गाना सुनने मिला था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी हलचल देखने मिली जहाँ दर्शकों द्वारा बनाये गए मज़ेदार वर्जन की सोशल मीडिया पर धूम देखने मिल रही है।
सोमवार को रिलीज होगा सीटी मार
यह गीत आधिकारिक तौर पर सोमवार को रिलीज किया जाएगा। लेकिन उससे पहले, निर्माताओं ने हाल ही में दिशा की एक झलक साझा करते हुए गाने का एक पोस्टर जारी कर दिया है जिसने निश्चित रूप से सभी को गाने के प्रति अधिक प्रत्याशित कर दिया है। 'सिटी मारÓ फिल्म से रिलीज़ होने वाला पहला गाना है। ट्रेलर में गाने की एक झलक सुनने के बाद, इतना तो तय है कि यह एक एनर्जेटिक डांस नंबर होगा।
यूलिया वंतूर ने गाया है गाना
इसे देखना और सुनना सभी प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट होगी क्योंकि इसमें स्वयं सलमान खान के साथ दिशा पटानी नजऱ आएंगी। ट्रेलर और 'सिटी मारÓ के कैमियो को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह गाना सीधे म्यूजिक चार्ट में पहले पायदान पर अपनी जगह बना लेगा और पार्टी एंथम बन जाएगा। ट्रैक का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद ने कंपोज़ किया है और शब्बीर अहमद लिरिसिस्ट हैं। कमाल खान और यूलिया वंतूर गायक हैं। वही, शेख जानी बाशा ने इस पेप्पी डांस नंबर को कोरियोग्राफ किया है।
कब रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान के साथ, फि़ल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजऱ आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाईÓ को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यूÓ सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
