
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
ऑनलाइन सत्र में ज़िले के 18 शिक्षकों ने किया अपने नवाचार साझा
महासमुंद /शौर्यपथ/
अरविंद सोसाइटी और एच.डी.एफ.सी. बैंक के देशव्यापी कार्यक्रम ‘शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार’ के अंतर्गत चयनित शिक्षकों के नवाचारों को व्यापक रूप से विकसित करने और देश के अन्य विद्यालयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ई-प्रदर्शनी की श्रृंखला की शुरुआत की गई। अरविंद सोसाइटी और समग्र शिक्षा महासमुंद, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित ई-प्रदर्शनी में ज़िला महासमुंद के 18 शिक्षकों ने शून्य निवेश पर आधारित अपने नवाचारों को देश भर के शिक्षकों के साथ साझा किया। ऑनलाइन सम्मेलन में जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय, जिला मिशन समन्वयक नेहा भेड़िया उपस्थित थे।
इस दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार चयनित शिक्षकों को यह अवसर प्राप्त हुआ है कि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बेहतर तरीके से कर रहे है। शिक्षकगण अपनी कक्षाओं में निरंतर प्रयासरत रहते हैं कि कैसे विद्यार्थियों का शिक्षण अधिगम बेहतर किया जा सके और इसलिए वे नित नए नवाचारों को करते हैं। शिक्षा का ज्ञान बांटने से बढ़ता है और इसलिए शिक्षकों को अपना ज्ञान अन्य शिक्षकों और विद्यालयों तक पहुँचाना चाहिए। टी.एल.एम. या नवाचार कठिन विषयों को सरल और रोचक बना देते हैं। इन नवाचारों का कक्षाओं में उपयोग लाभदायक और उपयोगी है। नवाचारों का प्रभाव कभी भी एक विद्यालय तक सीमित नहीं रहता है बल्कि आस-पास के विभिन्न ज़िलों तक पहुँचता है। ज़िले के शिक्षकों का नवाचार पूरे देश तक पहुंचेगा।
शिक्षकों के योगदान और उनके द्वारा विद्यालय में किए जा रहे नवाचारों पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख, अरविंद सोसाइटी अशोक शर्मा, ने कहा, “शिक्षकों के योगदान के बिना देश उन्नति नहीं कर सकता। शिक्षक जब परिवर्तन स्वीकार करते हैं तब वे विद्यार्थियों और समाज को परिवर्तन स्वीकार करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। नवाचार वह परिवर्तन है जो पूर्व स्थित विधियों और पदार्थ आदि में नवीनता का संचार करता है भारत के शिक्षक शून्य निवेश नवाचारों द्वारा रचनात्मक और रोचक तरीकों से बच्चों को पढ़ा कर शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन ला रहे हैं। ई-प्रदर्शनी में ज़िले के 18 नवाचारी शिक्षकों ने अपने नवाचार ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए।
महासमुंद /शौर्यपथ/
महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखण्ड के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रिसिकेला के धान उपार्जन केन्द्र केदुवा में समिति के अध्यक्ष श्री तेजराम पटेल द्वारा धान उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय के लिए आने वाले कृषकों को स्वयं के व्यय से प्रतिदिन भोजन कराने की शुरुआत 14 दिसम्बर से की गई है।
समिति के अध्यक्ष तेजराम पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धान खरीदी में कृषकों को समर्थन मूल्य पर 2500 रुपए प्रति क्विंटल देकर एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से कृषकों का हित संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। जिसे देखकर समिति के अध्यक्ष पटेल ने कृषक भाइयों के हित में स्वयं के व्यय पर धान खरीदी केंद्र में धान बेचने के लिए आने वाले कृषक भाइयों की सहूलियत के लिए केदुवा धान खरीदी केन्द्र में प्रतिदिन उनके भोजन की व्यवस्था करने का निश्चय किया। इससे यहां आने वाले कृषक सदस्य लाभान्वित होंगे और अन्य समितियों, व्यक्तियों को भी कृषक हित के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर सहकारी संस्थाएं के उप पंजीयक एस.के. तिग्गा ने धान खरीदी केन्द्र केदुवा में उपस्थित कृषक सदस्यों को भोजन परोसा तथा कृषकों के साथ ही बैठकर भोजन किया। इस दौरान तिग्गा ने धान खरीदी केन्द्र केदुवा का निरीक्षण किया। इस दौरान अंकेक्षण अधिकारी डी.डी. जोगांश सहकारिता विस्तार अधिकारी एम. एल. कोटक, समिति के पूर्व अध्यक्ष तेजराम पटेल, कोमल नायक, समिति के संचालक सदस्य विजय शंकर पटेल, हेमसागर पटेल, नेपाल सिदार, भगत साहू उपस्थित थे। साथ ही सम्मानित कृषक गण ईश्वर नायक ,शिवचरण निषाद, भूषण नायक, नागेश्वर पटेल, रवि प्रसाद पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, देव कुमार पटेल, टिकेश्वर पटेल उपस्थित थे।
आप सर्दी में चेहरे पर निखार चाहती हैं, तो नीम के साथ ये चीज मिलाकर लगा लें. फिर देखिए चेहरे पर कैसे आता है निखार.
अन्य खबर /शौर्यपथ/
सर्दी के मौसम हर किसी की त्वचा ड्राई होने लगती है और चेहरे का ग्लो तो जैसे गायब ही हो जाता है. जाहिर है ऐसे में त्वचा का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है. अगर आप चाहती हैं कि सर्दी में आपका चेहरा चमकता और दमकता रहे. तो परेशान ना हो, हम आपको एक ऐसा हल बताने जा रहे हैं. जो आपकी त्वचा को सर्दी में एकदम जवां रखेगा. यही नहीं आपकी इस खूबसूरती का राज आपसे हर कोई जानना चाहेगा. इसके लिए आपको बस नीम इस्तेमाल करना है. जी हां नीम आपको अपने घर के आस पास मिल जाएंगे. अगर आप कहीं दूर से नीम की पत्तियां तोड़कर ला रहे हैं. तो परेशानना हो. आप उन्हें स्टोर भी कर सकते हैं. सच तो ये है कि नीम धिकतर आयुर्वेदिक इलाज में इस्तेमाल किया जाता है. नीम और इससे बने प्रोडक्ट्स को लोग बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. वैसे दादी नानी के नुस्खों के अनुसार एक नीम ही है, जो आपकी त्वचा और संबंधित ज्यादातर परेशानियों को दूर कर सकता है. यही वजह है कि नीम का इस्तेमाल कई सौंदर्य प्रोडक्ट्स के लिए भी किया जाता है. इसके एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मुंहासों और मुंहासों के निशान को हटाने में मदद करते हैं. आप नीम से कई तरह के प्राकृतिक होममेड नीम फेस पैक बना कर चेहरे पर लगा सकते हैं.
चेहरे को साफ करने वाले नीम फेस मास्क
नीम और शहद वाला फेस पैक ऑयली त्वचा के लिए
मुट्ठी भर नीम (Neem) की पत्ती लेकर इसमें थोड़ा सा पानी मिला दें. अब इसे पीसकर गाढ़ा और स्मूद पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट में एक बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक शहद मिला लें. जब यह
अच्छी तरह मिल जाए तो इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 30 मिनट के बाद इसे धो लें. ये फेस मास्क ऑयली त्वचा के लिए बहुत अच्छा घरेलू उपाय है. जो चेहरे पर आ रहे अधिक
आयल को आने से रोकता है और थकी हुई त्वचा को फिर से ऊर्जावान बनाने में मदद भी करता है.
नीम और बेसन फेस पैक से दूर होंगे पिंपल्स
एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच बेसन, एक चम्मच नीम (Neem) पाउडर डाल लें. अब इसमें थोड़ा सा दही मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें. पहले अपना चेहरा साफ कर लें. फिर इस मास्क
को अच्छे से पूरे चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट के बाद इसे धो लें. इस मास्क को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें. अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा मुंहासे हैं, तो ये फेस पैक लगाने से वह काफी हद तक दूर हो जाएंगे. साथ ही ये पेक चेहरे के दाग-धब्बे कम करता है और त्वचा को ग्लोइंग भी बनाता है.
एक कटोरी में 1 चम्मच नीम (Neem) का पाउडर डाल लें. अब इसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जैल मिलाएं. अब त्वचा को रूई में थोड़ा गुलाब जल लेकर पोंछ लें. फिर इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर अच्छे से लगाएं. 15 मिनट के बाद इसे धो लें. फिर अपना चेहरा टावल से पोंछ लें. नीम और एलोवेरा एक बेहतरीन सामग्री हैं. इन दोनों को स्किनकेयर रूटीन में शामिल करके आप त्वचा पर जमा गंदगी को दूर कर सकते हैं और त्वचा ग्लो भी करने लगती है.
पुस्तक में गोंड राजाओं के द्वारा धमधा में खुदवाए गए ऐतिहासिक 126 तालाबों की दी गयी है जानकारी
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गोविन्द पटेल के द्वारा लिखित किताब “ छै कोरी, छै आगर तरिया अऊ बूढ़ा नरवा ” का विमोचन किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे ।
पटेल ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि इसमें दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड में गोंड राजाओं के शासनकाल में खुदवाए गए 126 तालाबों की जानकारी प्रकाशित की गई है । जिसमें उन तालाबों के नाम, निर्माण वर्ष, खसरा नंबर, क्षेत्रफल व जलभराव का उल्लेख किया गया है। इस किताब के जरिए प्राचीन काल से चली आ रही जल संरक्षण की परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी देखी जा रही है. मंगलवार को राज्य में 8 नए ओमिक्रॉन संक्रमित मिले. इनमें से अकेले मुंबई में ही 7 मामले सामने आए हैं.
मुंबई /शौरपथ/
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी देखी जा रही है. मंगलवार को राज्य में 8 नए ओमिक्रॉन संक्रमित मिले. इनमें से अकेले मुंबई में ही 7 मामले सामने आए हैं. इन 8 मरीजों में 3 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं जिनकी उम्र 24 से लेकर 41 वर्ष के बीच है. इनमें से 3 मरीजों में कोई लक्षण नहीं हैं जबकि अन्य 5 में भी मामूली लक्षण हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार इनमें से किसी ने भी कभी विदेश यात्रा नहीं की है. एक शख्स बेंगलुरू गया था जबकि दूसरा दिल्ली से लौटा है. मुंबई में मिला एक मरीज राजस्थान का रहने वाला है. इन 8 मरीजों में से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बाकी के 6 होम आइसोलेशन में हैं. इनके संपर्क में आने वालों को भी ट्रैक कर लिया गया है. इन आठों में 7 ने वैक्सीन लगवाई हुई है जबकि एक का टीकाकरण नहीं हुआ है.
इसके साथ ही राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 28 हो गया है.
मुंबई : 12
पिंपरी चिंचवाड़ - 10
पुणे - 2
कल्याण डोम्बिवली - 1
नागपुर - 1
लातूर - 1
वसई विरार - 1
राज्य में अब तक 9 ओमिक्रॉन संक्रमितों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 19 का इलाज चल रहा है.
ओमिक्रॉन वैरिएंट को अधिक संक्रामक माना जाता है. अब तक देशभर के छह राज्यों- महाराष्ट्र (28), राजस्थान (9), कर्नाटक (3), गुजरात (4), केरल (1) और आंध्र प्रदेश (1) और दो केंद्र शासित प्रदेश- दिल्ली (2) और चंडीगढ़ (1) में इसके मामले रिपोर्ट किए गए हैं. इस बीच, सरकार ने कोविड से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करने में ढिलाई के खिलाफ चेतावनी दी है, लोगों से टीकाकरण में देरी नहीं करने का आग्रह किया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि सोमवार (13 दिसंबर) को भारत का कोविड टैली बढ़कर 3,46,97,860 हो गया, जिसमें 7,350 लोग एक दिन में संक्रमित हुए हैं. हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 91,456 रह गई, जो 561 दिनों में सबसे कम है.
सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि वर्तमान के हालात को देखते हुए ऐसे किसी उपाय की आवश्यकता नहीं है
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो उनकी सरकार क्रिसमस और नववर्ष से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगा सकती है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान के हालात को देखते हुए ऐसे किसी उपाय की आवश्यकता नहीं है.
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और वह इस मुद्दे पर लगातार विशेषज्ञों से संपर्क बनाए हुए हैं. दिल्ली में अब तक ओमीक्रोन स्वरूप के दो मरीज सामने आए हैं. ''दिल्ली की योगशाला'' पहल के उद्घाटन कार्यक्रम से इतर मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, '' अगर जरूरत पड़ेगी तो हम प्रतिबंध लगाएंगे. वर्तमान में, प्रतिबंधों की कोई आवश्यकता नहीं है. हम लगातार विशेषज्ञों के संपर्क में हैं और अगर दिल्लीवासियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रतिबंध लगाने की जरूरत पड़ी, तो हम ऐसा करेंगे.''
उन्होंने कहा, '' सरकार पूरी तरह तैयार है. मैंने ऑक्सीजन आपूर्ति, बिस्तर और दवाओं के संबंध में कई समीक्षा बैठक की है. हम दिल्ली में ओमीक्रोन संकट नहीं चाहते, लेकिन अगर ऐसा कुछ होता है तो हम तैयार हैं.''
स्पोर्ट्स /शौर्यपथ/
विराट कोहली, ने आखिकार कंफर्म किया है कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हमेशा से उपलब्ध थे.
विराट कोहली, ने आखिकार कंफर्म किया है कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हमेशा से उपलब्ध थे. मीडिया से बात करते हुए कोहली ने उन लोगों को फटकार लगाई है जिन्होंने ऐसी खबरें बनाई है. कोहली ने कहा, मैं पहले भी था और मैं इस समय चयन के लिए उपलब्ध हूं, आपको मुझसे ये सवाल नहीं पूछने चाहिए, आपको उन लोगों से पूछना चाहिए जो ये कहानियां लिख रहे हैंह वे विश्वसनीय नहीं हैं - मैं हमेशा वनडे मैच खेलने के लिए उत्सुक था."
कोहली ने वनडे की कप्तानी को लेकर भी बात की औऱ कहा कि, टेस्ट टीम के चयन से 1.5 घंटे पहले मुझले संपर्क किया गया था और मुझे 5 चयनकर्ताओं ने कहा था कि मैं वनडे टीम टीम की कप्तानी नहीं करूंगा.
कोहली ने बताया कि वो अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार रहे हैं, मैंने अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी के बारे में मुझे लगता है कि जब आपने लंबे समय तक कुछ अच्छा किया है, तो आप जानते हैं कि आपको क्या करने की जरूरत है.'
कोहली ने रोहित शर्मा के साथ अनबन वाली खबरों को बकवास बताया है. अपने बयान में कोहली ने कहा कि हमारे बीच ऐसा कभी नही था. कोेहली ने कहा कि मैं इसपर सफाई देने से थक गया हूं. हमारे बीच ऐसा कभी कभी नहीं रहा है. कोहली ने कहा कि मेरा हमेशा से टीम को लेकर आगे बढ़ा हूं और हमेशा ऐसा करता रहूंगा. मेरा कोई भी एक्शन टीम को नीचे गिराने के लिए नहीं होगा.
अन्य खबर /शौर्यपथ /
शैलेंद्र प्रताप सिंह के पिता ने कहा, "मेरा बेटा अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अब सीआरपीएफ जवानों के रूप में हमारे कई बेटे हैं जो सुख-दुख में हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं."
सीआरपीएफ जवानों का एक समूह सोमवार को कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहन की शादी में शामिल हुआ, जो पिछले साल पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे. जब वह ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे तब वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 110वीं बटालियन में तैनात थे. , कॉन्स्टेबल सिंह के सहयोगी उत्तर प्रदेश में उनकी बहन ज्योति की शादी में पहुंचे और उन फर्ज़ को पूरा किया जो आमतौर पर दुल्हन के भाई निभाते हैं.
सीआरपीएफ द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीरों से पता चलता है कि 'वर्दी में पुरुष' दुल्हन को मंडप तक ले गए - एक ऐसा कार्य जो आमतौर पर भाइयों द्वारा किया जाता है. ट्वीट में कहा गया, "बड़े भाइयों के रूप में, सीआरपीएफ के जवान कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहन के विवाह समारोह में शामिल हुए." इसमें कहा गया, "110 बटालियन सीआरपीएफ के कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने पुलवामा में आतंकवादी हमले का बहादुरी से जवाब देते हुए 05/10/20 को सर्वोच्च बलिदान दिया."
सीआरपीएफ जवानों ने दुल्हन को आशीर्वाद दिया और शादी में उपहार दिए. शैलेंद्र प्रताप सिंह के पिता ने कहा, "मेरा बेटा अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अब सीआरपीएफ जवानों के रूप में हमारे कई बेटे हैं जो सुख-दुख में हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं."
पिछले साल अक्टूबर में, आतंकवादियों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक राजमार्ग पर ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ कर्मियों पर गोलियां चलाईं. हमले में सीआरपीएफ के कम से कम दो जवान शहीद हो गए और पांच घायल हो गए. आतंकवादियों ने उस समय हमला किया जब सीआरपीएफ के जवान, जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ, 5 अक्टूबर को पंपोर बाईपास पर सड़क खोलने का अभियान चला रहे थे.
सीआरपीएफ के बयान में कहा गया, "जेकेपी के साथ सीआरपीएफ की 110 बटालियन के जवान आरओपी कर रहे थे, जिस दौरान अज्ञात आतंकवादियों (12:50 घंटे) ने जवानों पर गोलियां चलाईं. इस घटना में सीआरपीएफ के कुल 05 जवान घायल हो गए थे और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया."
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
बघेल ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल ने अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के लिए किये संघर्ष के दौरान उन्होंने कई आंदोलनों को कुशल नेतृत्व प्रदान किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्होंने देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश के एकीकरण में अविस्मरणीय योगदान दिया। अपने फ़ौलादी इरादों के कारण वे लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं।
वायुसेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई. ट्वीट के मुताबिक, कैप्टन वरुण सिंह ने आज सुबह आखिरी सांस ली. वो 8 दिसंबर को हुए IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश में बुरी तरह जख्मी हो गए थे.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
भारतीय वायुसेना ने बुधवार को जानकारी दी है कि वायुसेना के चॉपर क्रैश में ज़ख्मी हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु के एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया है. इस दुर्घटना में वो आखिरी सर्वाइवर थे. वायुसेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई. ट्वीट के मुताबिक, कैप्टन वरुण सिंह ने आज सुबह आखिरी सांस ली. वो 8 दिसंबर को हुए IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश में बुरी तरह जख्मी हो गए थे. कैप्टन वरुण सिंह को इसी साल अगस्त में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था.
IAF ने एक ट्वीट में कहा, 'भारतीय वायुसेना गहरे दुख के साथ सूचित कर रहा है कि 8 दिसंबर, 2021 को हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए साहसी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज निधन हो गया. भारतीय वायुसेना शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देती है और उनके साथ दृढ़ता से खड़ी है.'
कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके दुख पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि 'ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने देश की सेवा पूरे गर्व, साहस और प्रोफेशनलिज्म के साथ की. उनके गुजरने पर मुझे गहरा क्षोभ है. देश के लिए उनकी अदम्य सेवा को कभी भुलाया नहीं जाएगा. उनके परिवार और मित्रगणों को सांत्वनाएं. ओम् शांति.'
बता दें कि 8 दिसंबर को वायुसेना का एक चॉपर 14 लोगों को लेकर जा रहा था. इस चॉपर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी सवार थे. तमिलनाडु के कुन्नूर में नीलगिरि की पहाड़ियों में अचानक ये चॉपर क्रैश हो गया, इसमें उसी दिन 13 लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन कैप्टन वरुण काफी हद तक जलने के बावजूद जिंदगी के लिए लड़ते रहे. उनका उस दिन से इलाज चल रहा था, लेकिन आज उनका निधन हो गया.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
