August 18, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मौनी रॉय ने जो तस्वीरें शेयर की हैं. उसमें वो लाल बनारसी साड़ी में नजर आ रही है. साड़ी पर कढ़ी गोल्डन बूटियां देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरी साड़ी ही बेहद रिच लुक के साथ होगी.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    टीवी की खूबसूरत इच्छाधारी नागिन और अदाकारा मौनी रॉय की रंगत शादी के बाद खिली-खिली सी है. उनकी खूबसूरत तस्वीरें बताती हैं कि मौनी रॉय शादी के बाद बेहद खुश हैं और इन खूबसूरत दिनों को जी भर कर इंजॉय भी कर रही हैं. इस बीच वो अपने फैन्स को अपनी झलक दिखलाना भी नहीं भूलतीं. नए-नए फोटोज के साथ Mouni Roy नई जिंदगी की झलक तो साझा कर ही रही हैं. अपनी फीमेल फैन्स को नए स्टाइल गोल्स दे रही हैं और शादीशुदा जोड़े को नए कपल गोल्स दे रही हैं. इस बार भी कुछ ऐसी ही झलक लेकर इंस्टाग्राम पर लौटी हैं मौनी रॉय.

    मौनी रॉय ने जो तस्वीरें शेयर की हैं. उसमें वो लाल बनारसी साड़ी में नजर आ रही है. साड़ी पर कढ़ी गोल्डन बूटियां देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरी साड़ी ही बेहद रिच लुक के साथ होगी. जिसमें Mouni Roy का उजला रंग और निखरा हुआ दिख रहा है. इस साड़ी के साथ मौनी रॉय ने बहुत खूबसूरती से मांग में सिंदूर भी भरा है. झुकी हुई नजरें नई नवेली दुल्हन के नाजो अंदाज को बखूबी बयां कर रही हैं. दो सिंगल तस्वीरों के बाद मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के साथ एक फोटो शेयर की है. मौनी रॉय के सुर्ख लाल रंग के मुकाबले सूरज नांबियार सिंपल व्हाइट कुर्ते में हैं. उनकी ये सादगी भी मौनी रॉय के लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रही है.

    मौनी रॉय ने अपनी हैवी बनारसी साड़ी के साथ भारी भरकम झुमके और भारी चोकर पहना है. गले में पहने इस सुंदर नेकलेस पर अलग अलग आकृतियां उभरी हुई हैं. जिसकी वजह से ट्रेडिशनल होकर भी चोकर और झुमके ट्रेंडी नजर आ रही हैं. डार्क शेड की लिपस्टिक लगाई है और आंखों को काजल और आई लाइनर से सजाया है. इसके अलावा मौनी रॉय ने पूरा मेकअप सिंपल ही रखा है. कहना गलत नहीं होगा कि उनका ये अंदाज उन्हें बेहद एलिगेंट लुक दे रहा है.

     

    कई फिल्मों की शुरुआत तो बहुत जोर-शोर से होती है, लेकिन वह इसके बावूजद डिब्बे में बंद रह जाती हैं. जानें ऐसी ही एक फिल्म के बारे में.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    बॉलीवुड के सितारों की कई ऐसी फिल्में होती हैं जो कभी पूरी नहीं हो पाती हैं. इन फिल्मों की बड़ी जोर-शोर से तैयारी शुरू होती है, लेकिन फिर यह डिब्बे में बंद रह जाती हैं. कई फिल्में तो पूरी होने के बावजूद भी रिलीज नहीं हो पाती हैं. यहां हम बात कर रहे हैं एक ऐसी फिल्म की जो काफी महत्वपूर्ण थी, लेकिन यह रिलीज ही नहीं हो सकी. लेकिन इस फिल्म की एक फोटो है जो अकसर सोशल पर आती है और फैन्स में जिज्ञासा पैदा करती है. इस फोटो में नजर आने वाली एक्ट्रेस Jaya Bachchan हैं.

    इस फोटो में जया बच्चन स्वामी विवेकानंद के गेटअप में नजर आ रही हैं. यह फोटो 'डागडर बाबू' फिल्म की है जो पूरी नहीं हो सकी. अहम बात यह कि 'डॉगडर बाबू' हिंदी के आंचलिक उपन्यास 'मैला आंचल' पर आधारित थी. इस हिंदी उपन्यास के लेखक फणीश्वर नाथ रेणु थे. इस तरह एक अहम फिल्म अधूरी रह गई और दर्शक इससे अछूते रह गए. इस फिल्म में जया बच्चन के साथ लीड रोल में धर्मेंद्र थे.

    बेशक धर्मेंद्र और जया बच्चन की यह फिल्म अधूरी रह गई थी. लेकिन वह जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. धर्मेंद्र और जया बच्चन को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक साथ देखा जा सकेगा. इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म लीड रोल में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगी.

     

     

    करीना कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं. करीना दो बच्चों को मां हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस अब भी बरकरार हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    करीना कपूर खान बॉलीवुड की खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं. करीना दो बच्चों को मां हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस अब भी बरकरार हैं. इसके लिए ना सिर्फ वह योग करती हैं, बल्कि डायट पर भी विषेश ध्यान देती हैं. करीना के जीरो साइज फिगर जर्नी को लेकर न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने ऑडिबल पर अपने ऑडियोबुक 'ईटिंग इन द एज ऑफ डाइटिंग' में कई टिप्स शेयर किए हैं. रुजुता दिवेकर के इन टिप्स को अपना कर बेबो स्लिम ट्रीम और फिट रहती हैं.

    करीना अपने दिन की शुरुआत पावर-पैक नाश्ते से करती हैं. एक्सरसाइज से साठ से नब्बे मिनट पहले फाइबर से भरपूर डायट लेने से मसल्स को फाइबर की जरूरत पूरी होती हैं. क्योंकि एक्सरसाइज के बाद अधिक कैलोरी बर्न होती है. इससे अच्छे परिणाम मिलते हैं.

    करीना लंच के बाद लेजिनेस से बचने के लिए निंबू पानी, काला नमक, चीनी, केसर और थोड़ा सा अदरक मिला हुआ ड्रिंक दोपहर के खाने के कुछ देर बाद लेती हैं. केसर हेयर और स्कीन के लिए अच्छा होता है, जबकि अदरक और काला नमक का मेल आपको हल्का महसूस कराएगा.

    शाम का डिनर करीना लाइट रखती हैं और इसके लिए खाने में दाल-चावल-घी या खिचड़ी-दही या दूधी सब्जी और ज्वार की रोटी लेती हैं. करीना शाम का डिनर जल्दी कर लेती हैं. पौष्टिक खाने से रात में अच्छी, आरामदायक नींद आती है. इससे हार्मोन बैलेंस्ड रहता है. साथ ही एंटी एजिंग के लिए भी अच्छा होता है. इससे उम्र की प्रभाव बॉडी पर नहीं दिखता. करीना सुबह जल्दी जग जाती हैं. यह रूटीन एक अच्छी लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है.

     

     

     

     

    समांथा रुथ प्रभु का पुष्पा फिल्म का 'ऊ अंटावा' सॉन्ग काफी पॉपुलर हो रहा है, लेकिन कुछ लोग इस गाने के दिमाग में अटक जाने से परेशान भी हैं. कुछ ऐसा ही इस कॉमेडियन के साथ भी हुआ है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    समांथा रुथ प्रभु का गाना 'ऊ अंटावा' ने हर तरफ तहलका मचाया. यह गाना इंस्टाग्राम पर भी धूम मचा रहा है. इस गाने पर लोग तरह-तरह के वीडियो बना रहे हैं. इन दिनों यह गाना लोगों की जुबान पर है. मंगलवार को समांथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रील शेयर की, जिसके बैकग्राउंड में उनका गाना बज रहा था. वीडियो को शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा, ‘ROFL.' इस वीडियो को कॉमेडियन अभिषेक कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा है, ‘मदद की जरूरत है: ऊ अंटावा को मेरे दिमाग से निकालने के लिए.'

    साथ ही उन्होंने लिखा है, जब आप किसी रील के गाने से नफरत करते हैं, फिर भी वह आपके दिमाग में अटक जाता है. वीडियो में कॉमेडियन निर्मल पिल्लई अभिषेक को 'ऊ अंटावा' गाना बंद करने के लिए कहते दिख रहे हैं. मना करने के बाद भी वह नहाते समय गाते हुए दिख रहे हैं.

    बता दें कि यह गाना अल्लू अर्जुन की हालिया रिलीज पुष्पा: द राइज फिल्म का है. इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है. फिल्म में अल्लू और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. वहीं समांथा रूथ प्रभु पर 'ऊ अंटावा' फिल्माया गया है. इस स्पेशल डांस के लिए सामांथा की हर तरफ तारीफ हो रही है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक समांथा अब साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म में भी स्पेशल डांस परफॉर्म करती नजर आएंगी. वहीं सामांथा ने एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी साइन किया है. इस फिल्म का नाम अरेंजमेंट ऑफ लव है.

     

     

    बिग बॉस 15 का फिनाले तेजस्वी प्रकाश ने जीत लिया है. यही नहीं तेजस्वी प्रकाश को नागिन 6 में भी लीड रोल मिल गया है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    बिग बॉस 15 का फिनाले खत्म हो गया है और सलमान खान ने विनर का ऐलान कर दिया है. कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी, Tejasswi Prakash, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और करण कुंद्रा मुकाबले में थे. शमिता शेट्टी के बाहर का रास्ता देखने के बाद करण कुंद्रा पर भी वोटिंग की मार पड़ी. वह भी पब्लिक वोटिंग में शो से बाहर हो गए और इस तरह फिनाले के दिन तेजरन की जोड़ी टूट गई फिनाले में टक्कर तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल के बीच हुई. इस टक्कर में तेजस्वी प्रतीक पर भारी पड़ीं और पब्लिक ने बम्पर वोट के साथ उनको शो की विजेता बना दिया. इस बार करण कुंद्रा और बिग बॉस हाउस की लड्डू शो की विजेता रही. यही नहीं, वह नागिन 6 में भी नजर आएंगी.

    निशांत भट्ट के शो से बाहर होने के बाद शमिता शेट्टी को भी शो से बाहर जाना पड़ा क्योंकि जनता की वोटिंग में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल ही टॉप थ्री के लिए क्वालीफाई कर पाए थे. इस तरह शमिता शेट्टी तीसरी बार भी बिग बॉस का हिस्सा बनकर भी शो को जीत नहीं पाईं. इस तरह शमिता शेट्टी चौथे नंबर पर रहीं.

     बिग बॉस फिनाले में पहला महत्वपूर्ण फैसला निशांत भट्ट ने लिया. बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को 10 लाख रुपये के बैग को चुनने और शो को छोड़ने का ऑफर दिया गया था. इस ऑफर को निशांत भट्ट ने लपक लिया और उन्होंने शो को अलविदा कह दिया. अगर बिग बॉस 14 की बात करें तो पैसों का बैग लेकर शो छोड़ने का फैसला राखी सावंत ने किया था. लेकिन राखी सावंत इस बार टॉप 5 में भी नहीं आ सकीं.

     

     

     

    डिजनी प्लस हॉटस्टार के नए क्राइम ड्रामा 'रुद्र-द एज ऑफ डार्कनेस' से सुपरस्टार अजय देवगन कर रहे हैं अपना डिजिटल डेब्यू, ट्रेलर हुआ रिलीज.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    क्या इंसानियत पर भरोसा करनेवाले व्यक्ति को अपना सब कुछ बचाने के लिए कुर्बानी देनी पड़ती है? डिजनी प्लस हॉटस्टार की नई क्राइम थ्रिलर 'रुद्र-द एज ऑफ डार्कनेस' अपराधियों की गहरी मानसिकता को दर्शाती है. जाने-माने निर्देशक राजेश मापुस्कर द्वारा निर्मित, यह साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज Ajay Devgn की डिजिटल डेब्यू होगी, जो इस फिल्म में एक दमदार पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे. छह एपिसोड की यह सीरीज प्रतिष्ठित और विश्व स्तर पर सफल ब्रिटिश शो 'लूथर' की भारतीय प्रस्तुति है. इस क्राइम ड्रामा शो में राशि खन्ना, ईशा देओल, अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. यह हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, मलयालम और बंगाली में भी उपलब्ध होगी.

    इस वेब सीरीज को लेकर एक्टर अजय देवगन कहते हैं, 'डिजिटल स्ट्रीमिंग की दुनिया ने मुझे हमेशा से अपनी ओर आकर्षित किया है, और मैं रूद्र जैसे आकर्षक किरदार, शीर्षक और दमदार कॉन्टेंट के साथ अपने डिजिटल अभिनय की शुरुआत करने के लिए बेहद उत्साहित हूं. इस किरदार की बारीकी, बहुआयामी व्यक्तित्व, धैर्य ने मुझे बेहद लुभाया है यह कुछ ऐसा है जिसे दर्शकों ने भारतीय इंटरटेनमेंट में पहले कभी नहीं देखा होगा. मैं बेहद उत्साहित हूं कि देशभर के मेरे फैंस रुद्र के जादू को स्क्रीन पर जीवंत होते देखेंगे. मैं उम्मीद करता हूं इस शो को भी लोग उतना ही प्यार करेंगे जितना उन्होंने मेरे पिछले काम को किया है.'

     

     

    इस गाने को खुद भाईजान यानी Salman Khan ने गाया और कंपोज किया है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    सलमान खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने से जुड़ी ताजा अपडेट भी फैन्स संग साझा करते हैं. ऐसी ही एक लेटेस्ट अपडेट अपने बारे में देते हुए एक्टर ने बताया है कि उनका नया गाना ‘Dance With Me' आउट हो गया है. इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है. सलमान ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा है, “डांस विथ मी सॉन्ग आउट हो गया है. सुनो देखो और बताओ कैसा लगा”. इसके साथ ही Salman Khan ने गाने का लिंक भी अपनी पोस्ट में शेयर किया है.

    बता दें इस गाने को खुद भाईजान यानी Salman Khan ने गाया और कंपोज किया है. गाने की शुरुआत कुछ इस तरह से होती है, “मम्मी, कम डांस विद मी...मामा कम डांस विद मी...”. कुछ ही देर में गाने को लाखों की संख्या में व्यूज आ गए हैं. वीडियो में सलमान खान के परिवार के लोग और इंडस्ट्री के कई सितारे दिखाई दे रहे हैं. Salman Khan के इस म्यूजिक वीडियो के रिलीज होते ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. लोग इस गाने को जमकर रीट्वीट कर रहे हैं.

    एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “लव यू भाई. थैंक यू गाने के लिए”. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, “आपका गाना है. मस्त ही होगा”. वहीं एक और यूजर ने लिखा है, “भाई का जवाब नहीं. कुछ भी बना देते हैं”. एक तरफ जहां Salman Khan के चाहने वालों को ये गाना खूब पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे हैं.

     

     

    मनोरंजन /शौर्यपथ/

    मनीष मल्होत्रा के इस लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं. आप भी देखेंगे तो देखते रह जाएंगे.


    फिल्म पुष्पा रश्मिका के लुक्स पर आखिर किसका दिल आकर ना रुक जाए. वे खूबसूरत हैं, स्टाइलिश हैं, उनमें अदाएगी है और सबसे बड़ी बात की ये लुक्स बेहद ट्रेंडी हैं जिन्हे हर लड़की देखते ही पहनने का मन बना लेगी. अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में रश्मिका  ऐसे ही एक रॉयल ब्लू लहंगे में नजर आ रही हैं जिसे फ्लोरल पैटर्न में डिजाइन किया गया है. ये लहंगा मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कलेक्शन का है. इस लहंगे पर किरन बॉर्डर है और इसका पैटर्न ट्रडिशनल है. जो चीज इस लहंगे को सबसे खास बनाती है वो है इसकी ज्योमेट्रिकल नैकलाइन. इस तरह की नैकलाइन लहंगे में कम ही देखने को मिलती है. रश्मिका ने कानों में गोल्डन झुमकों के साथ इस लुक को पूरा किया है.

    रश्मिका का ये ग्रीन लहंगा भी कुछ कम सुंदर नहीं है. इस एंब्लिश्ड लहंगे के ब्लाउज पर डैंगलिंग पर्ल्स लगे हैं जो इसे ग्लैमरस लुक दे रहा है. दुपट्टे के साथ स्टाइल करते हुए रश्मिका ने मिनीमल ज्वैलरी और मेकअप को चुना है.

     लहंगे के अलावा साड़ी भी रश्मिका के एथनिक लुक्स का हिस्सा है. इस सिंपल साड़ी में रश्मिका क्लासी दिख रही हैं. गले में और हाथों में ज्वैलरी के साथ उन्होने सिंपल मेकअप लुक कैरी किया है.

     

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना आए दिन अपने फैंस के साथ हंसी मजाक करती रहती हैं. उनके कई फोटो और वीडियो में उनके पति एक्टर अक्षय कुमार भी साथ दिखते हैं. ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अक्षय कुमार की एक फोटो शेयर की है, जिसमें अक्षय नीली शर्ट और सफेद पैंट में अपनी ग्रे दाढ़ी और बालों को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. ट्विंकल अक्षय कुमार के साथ मजेदार मजाक करती हैं और इस फोटो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने कुछ ऐसा ही किया है. अक्षय कुमार की इस फोटो शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा, 'अपना माल, इनकी उम्र बिल्कुल उसी तरह बढ़ रही है, जैसे जले हुए लकड़ी के बैरल की व्हिस्की. क्या आपको भी ऐसा लगता है?'

    बता दें कि ट्विंकल और अक्षय की शादी को 21 साल हो गए है. दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक-दूसरे से मजाक करते रहते हैं. हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की 21वीं एनिवर्सरी मनाई और एक दूसरे के लिए भावुक पोस्ट लिखी. अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर पहले एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर अक्षय को विश किया, ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वैकेशन की एक तस्वीर शेयर की, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'अपनी 21 वीं एनिवर्सरी पर हम दोनों आपस में चैट कर रहे हैं.

    अक्षय हाल ही में रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी और आनंद एल राय की अतरंगी रे में नजर आए थे. फिलहाल उनके पास बच्चन पांडे, राम सेतु, पृथ्वीराज, सेल्फी और रक्षा बंधन जैसी कई फिल्में हैं. कुछ समय पहले ही धनुष और सारा अली खान के साथ अतरंगी रे के जरिये उन्होंने ओटीटी पर दस्तक दी थी. फिल्म को पसंद किया गया था

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision