August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की नई रिलीज डेट आ गई है. फिल्म को पहले 4 मार्च को रिलीज होना था. लेकिन मौजूदा माहौल को देखते हुए Akshay Kumar, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे' की नई रिलीज डेट आ गई है. फिल्म को पहले 4 मार्च को रिलीज होना था. लेकिन मौजूदा माहौल को देखते हुए , कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म  अब 18 मार्च को रिलीज होगी. इस तरह अक्षय कुमार के फैन्स को अब दो हफ्ते और इंतजार करना पड़ सकता है. इसका ऐलान इंस्टाग्राम पर किया गया है.

    दिलचस्प यह है कि अक्षय कुमार की फिल्म  का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है. अक्षय कुमार की इस फिल्म के पोस्टर काफी मजेदार रहे हैं और अक्षय कुमार के लुक ने काफी सुर्खियां भी बटोरी हैं. अक्षय कुमार की बच्चन पांडे एक एक्शन कॉमेडी है और इसमें खिलाड़ी कुमार जबरदस्त अंदाज में नजर आने वाले हैं.

    बच्चन पांडे  के एक पोस्टर में अक्षय लोगों के ग्रुप के साथ बंदूक से आकाश में इशारा करते हुए एक ट्रक पर बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे में, सुपरस्टार के गले में चेन और हाथ में बंदूकों व हथियारों से भरा बैग देखा जा सकता है. 'एंटरटेनमेंट', 'हाउसफुल 3' और 'हाउसफुल 4' के बाद साजिद नाडियाडवाला की 'बच्चन पांडे' फरहाद सामजी और अक्षय कुमार के कॉम्बिनेशन वाली चौथी फिल्म है.

     

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' बॉक्स ऑफिस पर रंग जमा चुकी है. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी इसे जोरदार रिस्पॉन्स मिला है. अब इसका बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' बॉक्स ऑफिस पर रंग जमा चुकी है. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी इसे जोरदार रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई है. फिल्म की बिहाइंड द सीन्स वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं और ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें कोरियोग्राफर गणेश आचार्य अल्लू अर्जुन और सामंथा रुथ प्रभु को 'ऊ अंटावा ऊ ऊ अंटावा' के डांस स्टेप्स सिखाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को गणेश आचार्य ने अपने इंस्टाग्राम एकाऊंट पर शेयर किया है.

     गणेश आचार्य ने सामंथा रुथ प्रभु और अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा' के सॉन्ग 'ऊ अंटावा ऊ ऊ अंटावा' के बीटीएस वीडियो को शेयर किया है. इसमें लिखा है, 'मेरे फेवरिट अल्लू अर्जुन और सामंथा रुथ प्रभु के साथ एक और हिट दोनों के साथ सेट पर बहुत ही मजेदार समय गुजारा.' इस वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं और फैन्स गणेश आचार्य के डांस स्टेप्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

    अल्लू अर्जुन, फाहद फासिल और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा: द राइज' को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का पहला पार्ट अभी रिलीज हुआ है, और इसका दूसरा पार्ट आना है. फिल्म गाने, कहानी और एक्शन को फैन्स ने खूब पसंद किया है. फिल्म के सॉन्ग 'सामी सामी' को भी जमकर पसंद किया गया है और इसमें रश्मिका मंदाना के डांस और अंदाज को पसंद किया गया है. उसी तरह 'पुष्पा' का स्पेशल सॉन्ग 'ऊ अंटावा ऊ ऊ अंटावा' भी फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहा है.

     

     

     

     

    साऊथ के फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन हाल के दिनों में सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं, खासकर 'पुष्पा: द राइज' के बाद से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है. 'पुष्पा: द राइज' की सफलता को देखते हुए अब अला वैकुंठापुरमुलु के निर्माताओं ने फिल्म को हिंदी में डब करने का फैसला किया है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    साऊथ के फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन हाल के दिनों में सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं, खासकर 'पुष्पा: द राइज' के बाद से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है. 'पुष्पा: द राइज' को दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है और यह एक हिट फिल्म बन गई है. पुष्पा की सफलता को देखते हुए अब अला वैकुंठापुरमुलु के निर्माताओं ने फिल्म को हिंदी में डब करने का फैसला किया है, जो 26 जनवरी को रिलीज होगी. पुष्पा को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई हैं.

     

     

    न्यूली वेडेड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने नए साल की शुरूआत बेहद खास तरीके से की. शानदार वीकेंड और लोहड़ी अपने पति के साथ सेलिब्रेट करने कैटरीना इंदौर पहुंची थीं. विक्की के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद कैटरीना मुंबई वापस लौट गई हैं.

    मुंबई /शौर्यपथ/

    विक्की कौशल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद कैटरीना कैफ सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर क्लासी अंदाज में नजर आईं. हाल ही में कैटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ इंदौर में लोहडी सेलिब्रेट करते नजर आई थीं. दरअसल विक्की फिलहाल इंदौर में अपनी आपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, साथ ही अपनी लविंग और ब्यूटीफुल वाइफ कैटरीना के साथ उन्होंने एक शानदार वीकेंड इंदौर में सेलिब्रेट किया है. कैटरीना अपने लेटेस्ट वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयीं. हमेशा की तरह अपने इस लुक में भी कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं. लेकिन सबकी नजरें उनकी गुलाबी रंग की गुची की हुडी पर टिकी रहीं. इसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है.

    न्यूली वेडेड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने नए साल की शुरूआत बेहद खास तरीके से की है. शानदार वीकेंड और लोहड़ी अपने पति के साथ सेलिब्रेट करने के लिए कैटरीना इंदौर पहुंची थीं. विक्की के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद कैटरीना मुंबई वापस लौट गई हैं. 'अजब प्रेम की गजब कहानी' फेम एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया. अपने एयरपोर्ट अपीयरेंस में कैटरीना बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं. इंस्टेंट बॉलीवुड के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से कैटरीना का मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए का वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में कैटरीना बेबी पिंक कलर की स्वेटशर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने ब्लैक जींस और ब्लैक स्नीकर्स के साथ पेयर किया हुआ है. कैटरीना ने अपने बालों में एक हाई पोनी बनाई हुई थी साथ ही उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ भी नजर आ रहा है.

     

     

    अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह ने एक ऐसा वीडियो अपलोड किया है जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि बादशाह अपनी रेड कार भी बहुत प्यार से साफ करते हुए नजर आ रहे हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    बॉलीवुड  में अपने गानों से सबको झूमने पर मजबूर कर देने वाले रैपर बादशाह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. बादशाह अक्सर अपने हिट डांस नंबर्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. बादशाह उन सेलेब्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और डांसिंग वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. वैसे तो बादशाह का हर एक वीडियो फैंस का फेवरेट होता है, लेकिन इन दिनों उनका बिल्कुल अलग ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. सोशल मीडिया पर बादशाह का ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

    अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह ने एक ऐसा वीडियो अपलोड किया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बादशाह अपनी रेड कार को बहुत प्यार से साफ

    करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में बादशाह अपने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के टायर को कपड़े से पोंछ रहे हैं. सफाई करते हुए बादशाह फैंस को ये भी बता रहे हैं वो अपनी गाड़ी को कैसे साफ करते हैं. जिस तरह से बादशाह अपनी गाड़ी की प्यार से सफाई कर रहे हैं उससे इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि वो अपनी गाड़ी से कितना प्यार करते होंगे.

     

     

    फिल्म पुष्पा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5वें फ्राईडे को करीब एक करोड़ रुपए कमाए. इस फिल्म ने अब तक 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म 'पुष्पा' ने इन दिनों धमाल मचाया हुआ है. फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है, फिल्म पुष्पा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5वें फ्राईडे को करीब एक करोड़ रुपए कमाए. इस फिल्म ने अब तक 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है. खबरों के मुताबिक अल्लू अर्जुन की ये पहली फिल्म है जिसने तीन करोड़ का आंकड़ा छुआ है. इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. जबकि फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फाहद फासिल भी हैं. लेकिन अमूल के पोस्टर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी नजर आए हैं.

    अमूल ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर की है और लिखा है कि ये नई एक्शन ड्रामा फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई है. इंस्टाग्राम पोस्ट में कार्टून के जरिए फिल्म के सीन की झलक दिखाई गई हैं, जिसमें हीरो बटर खाता नजर आ रहा है. हिंदी फिल्मों की ऑडियंस भी इस फिल्म को काफी पसंद कर रही है. फिल्म पुष्पा को दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ ही हिंदी में भी रिलीज किया गया है. बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने फिल्म के हिंदी वर्जन में अल्लू अर्जुन को आवाज दी है. श्रेयस गोलमाल सीरीज, इकबाल, वेलकम टू सज्जनपुर और हाउसफुल जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.


    पुष्पा पार्ट 1 की शानदार कामयाबी के बाद अब फैंस में फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर काफी एक्साइटमेंट है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरा पार्ट और भी ज्यादा धमाकेदार होगा, हालांकि फिलहाल इसकी शूटिंग शुरू नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि अगले महीने यानी फरवरी में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है. वहीं माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होगा.

     

     

    अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की गिनती बॉलीवुड के आदर्श, बेहतरीन और रोमांटिक कपल में होती रही है. आज दोनों के लिए बेहद खास दिन है, अक्षय और ट्विंकल ने 21 साल पहले आज के ही दिन यानी 17 जनवरी 2001 को शादी की थी.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की गिनती बॉलीवुड के आदर्श, बेहतरीन और रोमांटिक कपल में होती रही है. आज दोनों के लिए बेहद खास दिन है, अक्षय और ट्विंकल ने 21 साल पहले आज के ही दिन यानी 17 जनवरी 2001 को शादी की थी. उनके प्यार और एक दूसरे के प्रति समर्पण की मिसाल दी जाती है. 21 साल साथ गुजारने और उतार चढ़ाव भरा समय देखने के बावजूद अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक साथ बेहद खुश नजर आते हैं. इस खास दिन पर ट्विंकल खन्ना ने बेहद खास अंदाज में अक्षय को विश किया और अपने रिश्ते को लेकर बेहद दिलचस्प और मजेदार बातें शेयर की.

    ट्विंकल खन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद मजेदार पोस्ट शेयर की है, इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है और अपने पति अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी मजेदार बातें लिखी हैं. तस्वीर में ट्विंकल और अक्षय एक टेबल के दोनों ओर चेयर पर बैठे बाते करते दिख रहे हैं. तस्वीर के साथ कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा है, हमारी 21वीं वर्षगांठ पर, हमारे पास एक चैट है.

    'मैं: आप जानते हैं, हम इतने अलग हैं कि अगर हम आज किसी पार्टी में मिलें तो मुझे नहीं पता कि मैं आपसे बात भी करूंगी या नहीं.

    वह: मैं आपसे जरूर बात करूंगा.

    मैं: मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं. जैसे? मुझसे क्या कहोगे?

    वह: मैं कहूंगा, 'भाभी जी, भाई साहब कैसे हैं, बच्चे ठीक हैं? ओके नमस्ते

    सुष्मिता जितना अपने रियल लाइफ बच्चों से प्यार करती हैं उतना ही वे अपने रील लाइफ बच्चों से प्यार करती हैं. बता दें कि सुष्मिता की रील लाइफ की बेटी वीर्ति से भी उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है. आर्या वेब सीरीज के बाद वीर्ति के कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    सुष्मिता सेन बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनसे लोग काफी इंस्पायर्ड हैं. सुष्मिता सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं और आए दिनों कुछ ना कुछ अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं. बीते दिनों उनकी एक बेटे को गोद लेने की खबर तेजी से वायरल हुई थी, लेकिन फिलहाल तो सुष्मिता की तरफ से कोई ऑफिशियल खबर नहीं आई है. सुष्मिता जितना अपने रियल लाइफ बच्चों से प्यार करती हैं उतना ही वे अपने रील लाइफ बच्चों से प्यार करती हैं. बता दें कि सुष्मिता की रील लाइफ की बेटी वीर्ति से भी उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है. आर्या वेब सीरीज के बाद वीर्ति के कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.


    सुष्मिता सेन की रील लाइफ बेटी वीर्ति वघानी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. बता दें कि दोनों ने एक साथ आर्या वेब सीरीज में काम किया है वीर्ति इस सीरीज में सुष्मिता की बेटी के किरदार में नजर आ रही हैं. वहीं वीर्ति की हालिया तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया है. वीर्ति के ब्लैक वनपीस में तस्वीरें देख फैंस अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये वही बच्ची है? वहीं दूसरे ने लिखा ग्लैमरस लुक.

     

     


    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा' लीज के बाद से ही कामयाबी के कई रिकॉर्ड बना रही है. 'पुष्पा' फिल्म की कहानी और गाने हर तरफ धमाल मचा रही है. अब इस फिल्म का सुपरहिट गाना 'सामी- सामी' का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस वीडियो में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन के गाने पर तंजानिया बॉय किली पॉल जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

    तंजानिया के मशहूर सोशल मीडिया स्टार किली पॉल की लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. दरअसल, फिल्म 'पुष्पा' में 'सामी' गाने पर रश्मिका मंदाना जिस तरह से थिरक रही हैं ठीक उसी तरह किली पॉल भी जबरदस्त अंदाज में 'सामी' गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं. किली पॉल का डांसिंग स्टाइल देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी झूम उठे हैं. इस वीडियो में किली अपने ट्रेडिशनल मसाई आउटफिट में जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आए.

     किली पूरे मस्त अंदाज में गाने पर डांस कर रहे हैं. इस गाने पर उन्होंने हूक स्टेप भी किया. जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. किली का ये वीडियो अमेजन प्राइम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

     

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision