August 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35244)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज 01 नवम्बर 2020 को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास मे राज्योत्सव का कार्यक्रम दो चरणों मे आयोजित किया गया, जिसके प्रथम चरण मे लोकसभा सांसद राहुल गांधी एवं द्वितीय चरण मे छ.ग. की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके वर्चुअल रुप से शामिल हुए। राज्य स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्गेश कुमार वर्मा जिला पंचायत के स्वान कक्ष मे वाईस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के प्रथम चरण मे अपने जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे छ.ग. के लोगों को अवगत कराया, इस दौरान उन्होने आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना का शुभारंभ किया जिसके प्रथम चरण में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल राज्य में शुरू किए जा रहे हैं। आगामी शिक्षा सत्र से 100 और नये इंग्लिश मीडियम स्कूल ब्लॉक मुख्यालयों में खोले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में जन्मे स्वामी आत्मानंद की स्मृति को अक्षुण्य बनाए रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके नाम से इंग्लिश मीडियम में राज्य के बच्चों को सहजता से शिक्षा उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल की है। साथ ही मोबाईल हॉस्पिटल सह लेबोरेटरी, फोर्टिफाईड राईश वितरण योजना का भी शुभारंभ किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री बघेल ने इस कार्यक्रम मे जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित “छत्तीसगढ़ विचार माला” के विमोचन के साथ ही टुरिज्म रिसार्ट का लोकार्पण तथा राम वन-गमन पथ टुरिज्म सर्किट का शिलान्यास किया।
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार, संसाधनों को पुनर्जीवित करने के साथ ही नागरिकों के लिए सुलभ और सुचारू प्रशासन व्यवस्था लागू करने की पहल की है। यहां के जल, जंगल, जमीन को सहेज कर उसका लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाने की शुरूआत कर दी गई है। वनवासियों को वन अधिकार पट्टे और तेंदू पत्ता बोनस के माध्यम से उनका अधिकार दिया गया है। बस्तर संभाग में वर्षों से लंबित बोधघाट बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना का काम आगे बढ़ा है। गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने के लिए सुराजी गांव योजना में नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को सहेजने का काम किया जा रहा है। कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने छत्तीसगढ़ में किसानों को संबल प्रदान किया है।
    राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 18.38 लाख किसानों के खाते मे तीसरे किस्त की राशि का अंतरण किया गया, चावल मुद्रा योजना एवं चिकित्सा के क्षेत्र मे मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया गया इस योजना का लाभ छ.ग. के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के स्लम लोगों का मिलेगा, इसके अन्तर्गत कैम्प लगाकर एवं घर पहुँच सेवा देकर बीमार लोगों का और राज्य के 30 नगरीय स्लम एरिया मे मोबाईल हॉस्पिटल सह लेबोरेटरी की सहायता से इलाज किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छ.ग. के उद्योगों का जिक्र किया और इसके अन्तर्गत एथेनॉल प्लांट को किसानों के हित मे बताया। राज्योत्सव के दूसरे चरण मे राज्य अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धंातों के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के मूलमंत्र पर चलकर सभी के सहयोग से पुरखों की कल्पना के अनुरूप राज्य का निर्माण और विकास करने का संकल्प दोहराया है।

    महासमुंद / शौर्यपथ / जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 की धारा 21 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा ‘‘एक मुश्त निपटान’’ व्यवस्था के अंतर्गत उक्त अधिनियम की धारा 15 के प्रावधानानुसार कर, शास्ति एवं ब्याज की वसूली योग्य राशि में 30 सितम्बर 2020 तक छूट प्रदान किया गया था। लेकिन कोविड-19 महामारी से विषम परिस्थितियाॅ उत्पन्न होने के कारण राज्य सरकार द्वारा इस अवधि को 01 अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक अस्थायी रूप से वृद्धि किया गया है। अब एक मुश्त निपटान’’ योजना का लाभ 31 मार्च 2021 तक ले सकते है । ‘‘एक मुश्त निपटान योजना’’ की समाप्ति के पश्चात्, शास्ति सहित पूर्ण राशि वसूल की जाएगी।
    परिवहन विभाग द्वारा राज्य के उन सभी व्यावसायिक वाहन मालिकों को जिन्होंने लंबे समय से अपनी व्यवसायिक वाहनों पर कर शास्ति एवं ब्याज का भुगतान नहीं किया गया है, उन सभी कर दाताओं के लिए ‘‘एकमुश्त कर समाधान योजना’’ (वन टाईम सेटलमेंट स्कीम) लागू की गई थी । जिसकी मियाद अवधि 30 सितम्बर 2020 तक निर्धारित की गई थी । परिवहन विभाग एकमुश्त कर समाधान योजना में कर, शास्ति एवं ब्याज में छूट प्रदान की गई थी।

    छत्तीसगढ़ बन रहा देश का नया मॉडल राज्यसांसद राहुल गांधी की वर्चुअल उपस्थिति में प्रदेशवासियों को मिली कई सौगातेंकिसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / बल्लभगढ़ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक लड़की के अपहरण में नाकाम आरोपियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी.…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / नालंदा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नालंदा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया. चुनावी…
    मुंबई / शौर्यपथ / 100 से अधिक प्रमुख हस्तियों ने फ्रांस पर हमले की निंदा करते हुए इसे नृशंस हत्या करार दिया. इसके साथ इन हस्तियों ने कहा कि कोई…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार को भारतीय सुरक्षाबलों के हाथों बड़ी कामयाबी लगी. जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में…
    चंडीगढ़ / शौर्यपथ / दीवाली का त्योहार आने वाला है. ऐसे में एक बार फिर से पर्यावरण को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी है. हर साल जगह-जगह पर दीवाली के बाद…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / दवा निर्माता कंपनी भारत बायोटेक अगले साल की दूसरी तिमाही में कोरोना की वैक्सीन बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है. कंपनी के…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / श्रीकृष्ण पहले ही बता चुके थे कि जयद्रथ को उसके पिता द्वारा वरदान मिला है कि जो भी उसका वध…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision