
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम के स्वास्थ्य विभाग अमला प्रत्येक वार्डो के सघन बस्तियों और संकरी गलियों से ढूंढ-ढूंढ कर नालियों से कचरा बाहर निकाल रहे हैं। साथ ही नालियों की तल से सफाई की जा रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में बड़े नालों में 15 से 20 लेबरों का गैंग लगाकर भी नाला से मलमा और कचरा निकाला जा रहा है। इस दिशा में आज निगम स्वास्थ्य विभाग का अमला अनेक वार्डो के 62 स्थानों पर छोटी और बड़ी नालियों से कचरा मलमा निकालकर सफाई किये। साथ ही विवेकानंद नगर पोटिया नाला और शंकर नाला के टेल एरिया में गैंग लगाकर नाला से कचरा मलमा निकाला गया।
उल्लेखनीय है कि महापौर एवं आयुक्त के निर्देशानुसार बारिश के पूर्व सभी वार्डो के छोटी और बड़ी नालियों से कचरा निकालकर सफाई करायी जा रही है। इस संबंध में आयुक्त श्री बर्मन ने बताया कि आमदीमंदिर वार्ड, रामदेव मंदिर वार्ड, चण्डीमंदिर वार्ड, तकियापारा, आजाद वार्ड, कचहरी वार्ड, बोरसी वार्ड 52, स्टेशन पारा वार्ड, मीलपारा, मोहन नगर वार्ड, गंजपारा वार्ड, मोहन नगर वार्ड 13, औद्योगिक नगर वार्ड 17,-18, कसारीडीह वार्ड 42, मरार पारा, नयापारा वार्ड, शहीद भगति सिंह वार्ड 19, बैगापरा वार्ड, संतराबाड़ी वार्ड, सुराना कालेज वार्ड, गयानगर वार्ड 4, मठपारा वार्ड 3, पुलगांव वार्ड, सिकोला बस्ती वार्ड 16, आदित्य नगर वार्ड 20, अस्पतला वार्ड, पचरीपारा वार्ड, करहीडीह वार्ड, पदमनाभपुर वार्ड 46, सिकोला भाठा वार्ड, पदमनाभपुर वार्ड 45, न्यूपुलिस लाईन वार्ड 48, शिवपारा वार्ड, कसारीडीह वार्ड 43, शंकर नगरवार्ड 11, केलाबाड़ी वार्ड 41, दीपक नगर वार्ड, आपापुरा वार्ड, रायपुर नाका वार्ड 47, कातुलबार्ड वार्ड 59-60, बोरसी वार्ड 50-51, उरला वार्ड 57, तितुरडीह वार्ड 21, गुरुघासीपदास वार्ड 44, पोटियाकला वाड 54, राजीव नगर वार्ड, गिरधारी नगर वार्ड, आदि वार्डो के बस्तियों की छोटी और बड़ी नालियों में लोगांे के द्वारा फेके गये कचरों आज निकाला गया । वहीं बारिश को ध्यान में रखते हुये नाला नाली से पानी निकासी सुगमता से हो सके इसलिए प्रत्येक वार्डो के बस्तियों के अंदरों की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी नालियों में पड़े कचरे को निकाला गया । उन्होनें बताया कचरों को निकाल कर तत्काल आटो वाहन से उठाया भी गया ।
उन्होनें बताया बारिश के दौरान छोटी नालियों से होकर जाने वाली बरसाती पानी के कारण नाली जाम होने पर बस्तियों में जल भराव की स्थिति निर्मित होती है इसे ध्यान में रखते हुये बड़े नालों का भी सफाई निरंतर करायी जा रही है। इस कड़ी में आज उरला शंकर नगर से लेकर उरला टेल तक गैंग लगाकर नाला की सफाई करायी गयी वहीं पोटिया नाला में भी गैंग लगाकर नाला से कचरा मलमा निकाला गया ।
भिलाई / शौर्यपथ /-भिलाई इस्पात संयंत्र की मर्चेन्ट मिल को पटना के एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग से ईक्यूआर 500 डी क्वालिटी के टीएमटी 40 एमएम बार की आपूर्ति का एक चुनौतीपूर्ण ऑर्डर मिला था। इसके लिए पहले एसएमएस तीन एवं बीबीएम मार्ग से 105 स्क्वेयर एमएम साईज के बिलेट मिलते थे जो कि अब उपलब्ध नहीं हैं।
इस स्थिति को देखते हुए मर्चेन्ट मिल की टीम ने वर्तमान में एसएमएसत तीन में बनने वाले 105 स्क्वेयर एमएम साईज के बिलेट से टीएमटी 40 एमएम बार का उत्पादन करने का निर्णय लिया। इससे पहले टीएमटी ल0 एमएम बार कभी भी 105 स्क्वेयर बिलेट से नहीं बनाए गए थे।
मर्चेन्ट मिल के महाप्रबंधक प्रभारी अजय बेदी के नेतृत्व में महाप्रबंधक आर जी दलाल, सुशील हरिरमानी, उप महाप्रबंधक नागेन्द्र कुमार एवं सहायक महाप्रबंधक विनय कुमार की टीम ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए 105 स्क्वेयर एमएम साईज के बिलेट से टीएमटी ल0 एमएम बार का उत्पादन सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त इंद्रजत बर्मन द्वारा आज डाटा सेंटर में (एमएमयू) मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना दुर्ग सिटी के अंतर्गत बैठक ली गई। बैठक में कार्य से संबंधित संस्थाओं को आमंत्रित किया गया था। इसके लिए निगम द्वारा प्रपोजल फॅार सलेक्सन सर्विस प्रोवाईड करने आफॅर आमंत्रण भी निकाला गया है। बैठक में सभापति राजेश यादव, कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, महिला हास्पीटल समिति के प्रबंधक डॉ0 रघु शर्मा, जय अंबे इमरजेंसी सर्विस के धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के दिशा निर्देश और गाईड लाईन अनुसार शहरी क्षेत्र के गरीब स्लम क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टि से मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत स्लम क्षेत्र के एैसे व्यक्ति जो ईलाज नहीं करा पा रहा है या किसी कारण जिला अस्पताल नहीं जा रहे हैं या पैसे के अभाव में वह ईलाज नहीं कराना चाहता एैसे सभी लोगों को इस योजना के तहत! नि:शुल्क लाभ प्रदान किया जावेगा।
निगम आयुक्त बर्मन द्वारा चलित चिकित्सा सेवा योजना के संबंध में प्रीबीड मिंटिंग में उपस्थित प्रतिनिधियों जिसमें महिमा हास्पीटल के संचालक डॉ0 रघु शर्मा, तथा रायपुर से जय अंबे इमरजेसी सर्विसेस के डायरेक्टर श्री धर्मेन्द्र सिंह अपने साथियों के साथ बैठक में उपस्थित हुये। आयुक्त ने आमंत्रित लोगों को योजना और उससे संबंधित गाइडलाईन की जानकारी दी। आयुक्त ने कहा यह माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वपूर्ण योजना है स्लम क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने अपनी बातों को विस्तार से रखें। संचालक, और डायरेक्टर प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी बातों को रखें । तथा इस संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये एवं शर्तों में आवश्यक संशोधन और सुधार के साथ प्रपोजल प्रस्तुत करने का प्रस्ताव रखें। आयुक्त ने योजना के संबंध में उनकी शंकाओं का भी समाधान किया गया ।
दुर्ग / शौर्यपथ / रिसाली निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड नेवई भाठा में एक युवक का कोरोना संक्रमित रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन द्वारा कंटेन्टमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं जोन आयुक्त रमाकांत साहू ने निगम अमले के साथ उल्लेखित स्थल पर पहुंचकर पुरे क्षेत्र को कंटेन्टमेंट जोन में तब्दील कर दिये है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर कोरोना संक्रमित परिवार की सेम्पल प्राप्त कर रिपोर्ट भेज दी गई है। नेवई के संक्रमित क्षेत्र का निगम स्वास्थ्य अमला द्वारा शाम से ही युद्ध स्तर पर पूरे क्षेत्र का सैनेटाईजेशन किया गया व वृहद स्तर पर संक्रमित क्षेत्र की साफ सफाई के साथ साथ ब्लिचिंग एवं किटनाशक दवाई को छि?काव किया जा रहा है। निगम के उडनदस्ता टीम द्वारा लोगों के आवाजाही व क्षेत्र के सभी दुकानों को भी को त्वरित बंद कराया गया। लोगों को घरों से निकलने मना किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कंटेन्मेंट जोन में अतिआवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार्य स्वास्थ्यगत आपत्कालीन परिस्थितियों को छो?कर कंटेन्टमेंट जोन में आने जाने पर पूर्व प्रतिबंध लगा हुआ है। क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकाने आफिस व अन्य वाणिज्यक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णत: बंद रहेंगे। वाहनों के आवागमन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर किये जाने रिसाली निगम प्रयासरत है। संक्रमित क्षेत्र को सील कर पुलिस का सक्त पहेरा बैठाया गया है। देर रात तक अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे व जोन आयुक्त श्री रमाकांत साहू मातहत अधिकारियों के साथ नेवई के संक्रमित क्षेत्र में डटे हुए थे रात में ही कंटेन्टमेंट जोन आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए निगम अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है। उक्त हेतु रिसाली निगम के सहायक यंत्री बी.के. सिंह को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने संक्रमित क्षेत्र के लोगों के साथ साथ पूरे निगम क्षेत्र के रहवासियों से एहतियात बरतने की अपील की है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
