August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    लॉर्ड्स में भारत की जीत टालने के करीब था इंग्लैंड, फिर जसप्रीत बुमराह ने डाला 'मैजिकल' ओवर' और बन गई बात

    • doing of business

    खेल / शौर्यपथ /बेहतरीन बॉलिंग अटैक, उम्दा कप्तान और शानदार जीत के जज्बे के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड का गुरूर तोड़ते हुए 151 रनों की जीत दर्ज की। इस जीत के नायक तो वैसे कई खिलाड़ी रहे, जिसमें सबसे ऊपर युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं। सिराज ने लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में चार-चार विकेट झटक असंभव सी जीत को संभव बनाया। लेकिन आज हम उनकी नहीं, बल्कि जसप्रीत बुमराह की बात करेंगे, जिन्होंने बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में ऐसे समय में कमाल किया, जहां टीम को विकेट की सख्त जरूरत थी। बुमराह ने इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान 'मैजिकल' ओवर' डालते हुए ओली रॉबिन्सन का विकेट झटका और इंग्लैंड को आठवां झटका दिया।
    सिराज के एक ही ओवर में मोइन अली और सैम करन को आउट करने के बाद भारत की जीत आसान लग रही थी, लेकिन इसके बाद भी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और ऑली रॉबिन्सन हार मानने के लिए तैयार नहीं थे। दोनों ने 12 ओवरों से ज्यादा क्रीज पर टिककर भारत की जीत को टाला। उस समय इंग्लैंड टीम को लगभग 10 ओवर और बल्लेबाजी करनी थी और उसके तीन विकेट बाकी थी।
    इंग्लैंड की पारी का 51वां ओवर डालने आए बुमराह ने यहां रोबिन्सन के खिलाफ बाउंसर के साथ शुरुआत की। उन्होंने तीन गेंद डालने के बाद राउंड द विकेट गेंदबाजी करने का फैसला किया और चेतेश्वर पुजारा को सिली प्वॉइंट पर लगाया। उन्होंने फिर रोबिन्सन के खिलाफ दो लगातार बाउंसर गेंदें डाली, जिसमें एक नो बॉल हो गई। इसके बाद बुमराह ने स्लॉअर वन बॉल का इस्तेमाल किया, जिसे रॉबिन्सन ने रोकना चाहा, लेकिन गेंद उनके पैड से टकरा गई। पैड से टकराते ही पूरी भारतीय टीम ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने नकार दिया।
    टीम ने इसके बाद रिव्यू लिया और फिर अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और टीम इंडिया को आठवां विकेट मिल गया। रोबिन्सन के आउट होने का फायदा यह हुआ कि लंबे समय से भारत की जीत टालने में जुटे बटलर का भी ध्यान भटक गया और वे भी अगले ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच दे बैठे। सिराज ने इसी ओवर में जेम्स एंडरसन को क्लीन बोल्ड कर भारत की ऐतिहासिक और यादगार जीत पर मुहर लगा दी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision