August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    रोमांचक रहा नामीबिया का दूसरा मैच, लेकिन नीदरलैंड ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

    • doing of business

           खेल /शौर्यपथ / T20 World Cup 2022 का पांचवां मैच मंगलवार 18 अक्टूबर को जीलॉन्ग में नामीबिया और नीदरलैंड के बीच खेला गया। दोनों ही टीमें अपना पहला-पहला मैच जीतकर यहां पहुंची थीं, लेकिन यहां बाजी नीदरलैंड के हाथ लगी। रोमांचक मैच में नामीबिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लो स्कोरिंग मैच को भी नामीबिया ने रोमांचक बना दिया था, लेकिन आखिरी बाजी नीदरलैंड की टीम ने जीती।
    इस मैच की बात करें तो श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली नामीबिया के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। हालांकि, टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 121 रन ही बना पाई। नामीबिया की इस मैच में बल्लेबाजी में सोच अलग ही नजर आई, क्योंकि जिस तरीके से नामीबिया की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी की थी, उस तरह की बल्लेबाजी नामीबिया के बल्लेबाजों ने नीदरलैंड के खिलाफ नहीं की।
    नामीबिया के लिए जैन फ्रीलिंक ने 43 रन बनाए थे, जबकि 20 रन की पारी माइकल वैन लिंगेन ने खेली थी। 19 रन डिवान ला कॉक ने बनाए और 16 रन कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने बनाए। नीदरलैंड के लिए 2 विकेट बैस डिलीड ने बनाए, जबकि एक-एक विकेट टिम प्रिंगल, एकरमैन, वैन मीकेरन और वैन डर मेरवे को मिला।
    वहीं, 122 रन का लक्ष्य नीदरलैंड की टीम ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर हासिल किया। टीम की तरफ से 39 रन विक्रमजीत सिंह ने बनाए, जबकि 35 रन की पारी मैक्स ओडाउड ने बनाए और 30 रन बैस डिलीड के बल्ले से निकले। आखिरी के कुछ ओवरों में नामीबिया ने मैच को रोमांचक जरूर बनाया, लेकिन जीत से टीम दूर रह गई। 2 विकेट जेजे स्मिट को मिले।  

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision