Google Analytics —— Meta Pixel
May 13, 2026
Hindi Hindi

आत्मविश्वास से सराबोर SRH का सामना आक्रामक RCB से, ऐसा हो सकता है प्लेइंग XI

  • rounak group

खेल /शौर्यपथ / कठिन चुनौतियों से पार पाकर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद का सामना आईपीएल एलिमिनेटर में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा तो वह जीत की इस लय को कायम रखते हुए खिताब की ओर अगला कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत के बाद दूसरे चरण में दमदार प्रदर्शन करके सनराइजर्स ने अंकतालिका में आरसीबी से ऊपर तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाई।
टूर्नामेंट के लीग चरण के आखिरी मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन एक दूसरे से एकदम विपरीत रहा। आरसीबी लगातार चार मैच हारकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर रही, जबकि सनराइजर्स ने जीत की हैट्रिक लगाई। सनराइजर्स ने आखिरी तीन मैचों में दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और शीर्ष पर रही मुंबई इंडियंस को हराया। 'करो या मरो' के आखिरी मुकाबले में मुंबई को दस विकेट से हराकर उसका हौसला बुलंदी के सातवें आसमान पर है।
इसका श्रेय डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा की शुरुआती जोड़ी को जाता है। दोनों ने दिल्ली के खिलाफ 107 और मुंबई के खिलाफ 151 रन की साझेदारी की। वॉर्नर अभी तक 14 मैचों में 529 रन बना चुके हैं, जबकि साहा ने तीन मैचों में 184 रन बनाकर साबित कर दिया कि शुरुआती मैचों में उन्हें नहीं उतारकर टीम प्रबंधन ने चूक की थी। वॉर्नर और साहा का प्रदर्शन इतना उम्दा रहा कि मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग और जैसन होल्डर को कुछ करना ही नहीं पड़ा।
गेंदबाजी में सनराइजर्स के पास संदीप शर्मा, होल्डर, शाहबाज नदीम, टी नटराजन और राशिद खान जैसे फॉर्म में चल रहे गेंदबाज हैं। संदीप ने पावरप्ले में और नटराजन ने डैथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया है। राशिद बीच के ओवरों में काफी किफायती साबित हुए हैं। दूसरी ओर विराट कोहली की आरसीबी को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। लगातार चार मैच हारकर टीम का आत्मविश्वास हिल गया होगा। कप्तान कोहली का फोकस हालांकि पिछले प्रदर्शन को भुलाकर अगले तीन मैच के साथ खिताब जीतने पर होगा।
दिल्ली के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। आरोन फिंच की जगह खेलने उतरे जोश फिलिप ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके। युवा देवदत्त पडीक्कल ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। कोहली और एबी डिविलियर्स को इस मैच में अपेक्षा के अनुरूप खेलना होगा। गेंदबाजी में नवदीप सैनी की वापसी संभव है जो चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे। मोहम्मद सिराज, इसुरु उडाना, क्रिस मौरिस तेज गेंदबाजी का, तो वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल स्पिन का जिम्मा संभालेंगे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: देवदत्त पडीक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, शाहबाज नदीम।
विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडीक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, इसुरु उडाना, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम ज़म्पा।
डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जैसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)