August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में केरल का परचम, तमिलनाडु उपविजेता – 10 राज्यों के विद्युत कर्मियों ने दिखाया दमरायपुर

    • rounak group

    रायपुर / शौर्यपथ - खेल विशेष

        राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स कोर्ट में चल रहे 47वें ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी शटल बैडमिंटन टूर्नामेंट में टीम इवेंट का खिताब केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने अपने नाम किया। फाइनल में केरल ने तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड को एकतरफा मुकाबले में मात दी। तीसरे स्थान पर कर्नाटक और चौथे स्थान पर आंध्रप्रदेश की टीम रही।

    टीम इवेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। टूर्नामेंट नियमों के अनुसार दोनों टीमों के बीच तीन सिंगल और दो डबल मैच खेले जाने थे। केरल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही तीन मैच जीतकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

    • पहले सिंगल में केरल के श्याम प्रसाद एम ने तमिलनाडु के ए. चंद्रशेखर को 21-4 और 21-6 से हराया।

    • दूसरे सिंगल में अजय सतीश ने तमिलनाडु के वी. सुंदरेश्वर को 21-10 और 21-8 से मात दी।

    • डबल्स में श्याम प्रसाद एम और विष्णु राजेंद्रन की जोड़ी ने के. श्रीधर और वी. सुंदरेश्वर को 21-4, 21-13 से हराकर फाइनल जीत पक्का कर दिया।

    ओपन इवेंट्स में कड़ी टक्कर
    ओपन सिंगल मुकाबलों में पूरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। 13 सितंबर की सुबह सेमीफाइनल में केरल के अजय सतीश और तेलंगाना के बी. कृष्णाकांत, वहीं छत्तीसगढ़ के अविनेश पाठक और केरल के श्याम प्रसाद एम आमने-सामने होंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे फाइनल खेला जाएगा।
    ओपन डबल्स में भी रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले होंगे, जहां तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और केरल की मजबूत जोड़ियां आमने-सामने होंगी।

    पुरस्कार वितरण समारोह
    टूर्नामेंट का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 13 सितंबर को शाम 4 बजे आई स्पोर्ट्स कोर्ट, मोवा में होगा। मुख्य अतिथि ऊर्जा सचिव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला, वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर, ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष के.एस. मनोठिया तथा निदेशक आर.ए. पाठक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

    आयोजन और भागीदारी
    इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की सेंट्रल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी द्वारा किया जा रहा है। कमेटी के महासचिव व कार्यपालक निदेशक (वित्त) एम.एस. चौहान ने बताया कि 10 राज्यों की विद्युत कंपनियों से 65 से अधिक खिलाड़ी टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। इनमें कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन, कर्नाटक पावर कॉर्पोरेशन, तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन, यूपी पावर कॉर्पोरेशन, केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, आंध्रप्रदेश ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन, तेलंगाना ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन, असम स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड और दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड की टीमें शामिल हैं।

    मुख्य निर्णायक प्रताप भट्टाचार्य एवं मैच नियंत्रक गुरदीप सिंह के साथ हेम पांडेय, घनश्याम सोनी, आदित्य भट्टाचार्य, अनुराग डे और श्रीराम यादव निर्णायक मंडल में हैं।


    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision