August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    एबी डिविलियर्स ने चुनी IPL 2020 की बेस्ट टीम, लिखी यह खास बात

    • rounak group

    खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन समाप्त हो चुका है। मुंबई इंडियंस की टीम ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल के खिताब को पांचवीं दफा अपने नाम कर लिया है। मुंबई अपने टाइटल को इस साल डिफेंड करने में भी कामयाब रही है। टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आईपीएल 2020 की अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का नाम बताया है।

    दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मिली जीत के बाद एबी डिविलियर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शाबाश मुंबई इंडियंस, बिना किसी संदेह के इस साल की बेस्ट टीम' डिविलियर्स ने अपने ट्वीट के जरिए मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2020 की सबसे बेहतरीन टीम बताया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस सीजन आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही थी, लेकिन टीम को एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
    एबी डिविलियर्स ने इस सीजन 15 मैचों में 158.74 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 454 रन बनाए, इस दौरान स्टार बल्लेबाज ने 5 हाफसेंचुरी भी लगा। डिविलियर्स ने एलिमिनेटर मैच में भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए बैंगलोर की टीम की तरफ से सबसे अधिक 56 रन बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी थी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision