August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    रोहित शर्मा ने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन को छोड़ा पीछे, विराट कोहली इस मामले में टॉप पर

    • doing of business

    खेल /शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे ज्यादा रन अभी तक विराट कोहली के बल्ले से निकले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट ने 193 मैचों में 39.13 की औसत से कुल 5911 आईपीएल रन बनाए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा ने मंगलवार को शिखर धवन और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ते हुए टॉप-3 बल्लेबाजों में अपनी जगह बना ली है। रोहित ने मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 43 रनों की अहम पारी खेली और इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा रन के मामले में वॉर्नर और धवन दोनों से ही आगे निकल गए।
    वॉर्नर के खाते में 5257, जबकि शिखर धवन के खाते में 5282 आईपीएल रन दर्ज हैं। रोहित के खाते में अब 5292 आईपीएल रन हो गए हैं। उनसे आगे सुरेश रैना और विराट कोहली ही हैं। रैना के खाते में 5422 आईपीएल रन दर्ज हैं। रोहित ने केकेआर के खिलाफ 32 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली और इस दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया। रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी निभाई।
    केकेआर ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 20 ओवर में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई। आंद्रे रसेल ने पांच विकेट झटके, जबकि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की ओर से 56 रन बनाकर बेस्ट स्कोरर रहे। जवाब में केकेआर 20 ओवर में सात विकेट पर 142 रन ही बना सका और 10 रन से मैच गंवा दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से राहुल चाहर ने चार विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision