August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले डेवोन कॉनवे को ICC ने चुना जून महीने का बेस्ट क्रिकेटर

    • doing of business

    खेल / शौर्यपथ / अपने टेस्ट डेब्यू में लॉर्ड्स के मैदान पर दोहरा शतक जमाने वाले डेवोन कॉनवे को आईसीसी ने जून महीने का बेस्ट क्रिकेटर चुना है। कॉनवे ने न्यूजीलैंड की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाने में बल्ले से अहम योगदान दिया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कॉनवे ने सर्वाधिक रन बनाए थे। डेवोन कॉनवे की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड की सरजमीं पर 22 साल बाद टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया था।
    कॉनवे ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के 2 मैचों की चार पारियों में 76.50 की औसत से 306 रन कूटे थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली इनिंग में 200 रन बनाए थे। सिर्फ यही नहीं, डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत के खिलाफ कॉनवे टीम की तरफ से अर्धशतक जमाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे थे। आईसीसी ने जून महीने के बेस्ट क्रिकेटर के लिए कॉनवे के अलावा डब्ल्यूटीसी फाइनल में धारदार गेंदबाजी करने वाले काइल जैमिसन और साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को नॉमिनेट किया था। कॉनवे इन दोनों खिलाड़ियों को मात देने में सफल रहे।
    काइल जेमीसन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी गेंदबाजी से भारतीय बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी थी। उन्होंने फाइनल मुकाबले की दोनों ही पारियों में विराट कोहली का विकेट हासिल किया था। जेमीसन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। वहीं, क्विंटन डिकॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ शानदार पारियां खेली थी। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-2 से शिकस्त दी थी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision