
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
खेल /शौर्यपथ / बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 22 दिसंबर को मीरपुर में खेला जाएगा. सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब दूसरा टेस्ट मैच जीतकर भारत सीरीज में बांग्लादेश का पूर्ण सफाया करना चाहेगी. भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति और भी बेहतर करना चाहेगी. इस समय भारत टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. ऐसे में हर हाल में भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच जीतना चाहेगी. वहीं, इस टेस्ट मैच में अश्विन और पुजारा के पास ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.
खेल /शौर्यपथ / इंग्लैंड के युवा स्पिनर रेहान अहमद ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. दरअसल, 18 साल के रेहान टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट हॉल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ऐसा कर ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. कमिंस ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2011 में एक पारी में 79 रन देकर 6 विकेट लिए थे. अपने डेब्यू टेस्ट मैच के समय कमिंस18 साल और 193 दिन थे थे. वहीं, रेहान की उम्र अपने डेब्यू टेस्ट मैच के समय 18 साल और 126 दिन की है. कराची टेस्ट मैच में रेहान ने पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान 48 रन देकर 5 विकेट लिए.
बता दें कि पैट कमिंस से पहले डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि शाहिद अफरीदी थे. 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची टेस्ट मैच के दौरान अफरीदी ने 52 रन देकर एक पारी में 5 विकेट लिए थे. उस समय अफरीदी की उम्र 18 साल और 235 दिन की थी.
बता दें कि इसी साल जनवरी में रेहान ने इंग्लैंड की ओर से अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला था. अब दिसंबर में इंग्लैंड की नेशनल टीम के लिए डेब्यू कर धमाल मचा दिया. बता दें कि रेहान इसके अलावा इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने थे. रेहान के कमाल को देखकर पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट किया और लिखा, 'सपने यकीनन सच होते हैं.'
रेहान अहमद की गजब की गेंदबाजी के कारण पाकिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 216 रन ही बना सकी. वहीं, इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 112 रन बना लिए थे. अब चौथे इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 55 रन की दरकार है.
खेल /शौर्यपथ /पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने शनिवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में तीसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बता दें कि पाकिस्तान रावलपिंडी में पहला मैच 74 रन से और मुल्तान में 26 रन से हारने के बाद तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 से पीछे है. इसी बीच कराची टेस्ट की पूर्व संध्या पर, बाबर ने नेशनल स्टेडियम में नेट्स में अभ्यास किया, जहां उन्हें पाकिस्तान के मुख्य कोच और महान स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने एक ऐसी गेंद डाली, जिस पर पाकिस्तानी कप्तान एक दम हक्के-बक्के रह गए और अंदर आती हुई इस गेंद पर बोल्ड हो गए.
बाबर रिवर्स स्वीप खेलते दिख रहे थे, लेकिन सकलेन की एंगलिंग डिलीवरी स्टंप्स पर जाकर लगी. बाबर बीट हो गए, इसके बादनेट्स में अगली गेंद फेस करने से पहले बाबर सकलेन की ओर हैरानी से देखते हुए नज़र आए. दूसरी तरफ इंग्लैंड की तरफ से तीसरे टेस्ट में जेम्स एंडरसन और विल जैक के स्थान पर विकेटकीपर बेन फोक्स और रेहान अहमद को लाकर दो बदलाव किए गए हैं.
रेहान, 18 साल और 126 दिन की उम्र में, इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है. इसके अलावा पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज़ अज़हर अली, जिन्होंने शुक्रवार को घोषणा की कि कराची टेस्ट उनका आखिरी होगा. 21 साल के वसीम अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं.
खेल /शौर्यपथ /जब भी क्रिकेट के सर्वकालिक तेज गेंदबाजों में शीर्ष दस या पंद्रह तेज गेंदबाजों की सूची बनेगी, तो एक बार को इसमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व पेसर एलन डोनाल्ड को भी जगह मिलेगी, जो इस समय भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेल रही बांग्लादेश टीम के कोच हैं. वह अपने समय में खास तेज थे और अपनी गेंदों से ही नहीं, बल्कि शब्दों से भी बल्लेबाज को विचलित कर देते थे. एक ऐसा ही वाक्या करीब 25 साल पहले उनके और भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ के बीच भी हुआ था. यह वनडे मुकाबला था, जो दक्षिण अफ्रीका में ही 1997 में खेला गया था. और इस मैच में कुछ ऐसा हुआ था, जिससे लिए डोनाल्ड ने सार्वजनिक रूप से द्रविड से माफी मांगते हुए उन्हें डिनर के लिए आमंत्रित किया है.
सोनी नेटवर्क से बातचीत में डोनाल्ड ने कहा कि डरबन में खेले गए वनडे मुकाबले में द्रविड़ पर दागे गए "शब्द-बाण" में वह लक्ष्मण रेखा को पार कर गए थे. उन्होंने कहा कि यह एक भद्दी घटना था और मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता. तब द्रविड़ और सचिन पिच पर जम गए थे और मैं कुछ ज्यादा ही कह गया. पूर्व पेसर बोले कि द्रविड़ के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है. मैं द्रविड़ के साथ बैठना, बात करना और उस दिन ही घटना के लिए माफी मांगना पसंद करूंगा. डोनाल्ड बोले कि मुझे केवल ऐसा कुछ करना था, जिससे द्रविड़ का विकेट गिर जाए, लेकिन मैं उस दिन के लिए द्रविड़ से माफी मांगता हूं. भारत और बांग्लादेश के बीच लंच के दौरान जब द्रविड़ साक्षात्कार दे रहे थे, तो तो होस्ट ने बातचीत के दौरान डोनाल्ड की माफी का वीडियो द्रविड़ को दिखाया.
तब कुछ ऐसा हुआ था साल 1997 में
भारत और दक्षिण अफ्रीका साल 1997 में ट्राई सीरीज का फाइनल डरबन में खेल रहे थे. तीसरी टीम जिंबाब्वे थे.फाइनल बारिश से धुलने के बाद यह रिजर्व डे के दिन खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट पर 278 रन बनाए. गैरी कर्स्टन ने 51 और कलिलनन ने 60, रोड्स ने 41 और कैलिस ने 49 रन बनाए थे. मैच में बारिश हो गई और भारत का लक्ष्य संशोधित होकर 40 ओवरों में 252 हो गया. गांगुली जल्द आउट हो गए, लेकिन सचिन और द्रविड़ ने मैदान के चारों ओर बेहतरीन शॉट जड़े. और इसी दौरान अपने खिलाफ एक बेहतरीन शॉट खेलने के बाद डोनाल्ड ने द्रविड़ पर अपशब्दों की बारिश कर दी. यह तो साफ नहीं हुआ कि डोनाल्ड ने क्या कहा, लेकिन द्रविड़ खासे नाराज दिखाई पड़े. द्रविड़ ने डोनाल्ड पर लांग-ऑन के ऊपर से छक्का भी जड़ा. भारत लक्ष्य से 17 रन दूर रह गया था, लेकिन राहुल मैन ऑफ द मैच बने थ.
द्रविड़ ने डोनाल्ड से कहा कि...
इंटरव्यू में डोनाल्ड का वीडियो देखने के बाद द्रविड़ ने कहा कि डोनाल्ड को उनसे बिल्कुल भी माफी मांगने की जरूरत नहीं है. भारतीय कोच ने कहा कि यह सब खेल का हिस्सा है और ऐसा होता रहता है. जब दो टीमें सर्वोच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रही होती हैं, तो ऐसा होता है. द्रविड़ कह यह कहना बताता है कि वह कितने जेंटलमैन हैं और बहुत ज्यादा हीट मोमेंट और डोनाल्ड की गलती होने के बावजूद उन्होंने ऐसा बयान दिया.
खेल /शौर्यपथ / फुटबॉल के महासमर में कदम दर कदम शहसवारों को मात देती आई मोरक्को की टीम के सामने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में गत चैम्पियन फ्रांस की चुनौती है और इस तिलिस्म को तोड़ना उसके लिए कतई आसान नहीं होगा. ग्रुप चरण में दूसरी रैंकिंग वाली बेल्जियम के बाद यूरोपीय दिग्गज स्पेन और पुर्तगाल को नॉकआउट चरण में हराने वाली मोरक्को टीम ने अपने देश के फुटबॉल का सबसे सुनहरा अध्याय लिखा है.
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली अफ्रीका की पहली टीम मोरक्को पर 1912 से 1956 के बीच फ्रांस का शासन रहा है लिहाजा इस मैच की सांस्कृतिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि भी है.
फ्रांस के पास काइलियान एमबाप्पे जैसा स्टार स्ट्राइकर है जो लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे सितारों के दौर में अपनी चमक बिखेरने में कामयाब रहा है. इस वर्ल्ड कप में अब तक सर्वाधिक पांच गोल करके वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे है.
फ्रांसीसी मूल के मोरक्को के कोच वालिद रेग्रागुइ ने कहा, “मुझे पूछा गया था कि क्या हम वर्ल्ड कप जीत सकते हैं तो मैने कहा कि क्यो नहीं. हम सपना देख सकते हैं और सपने देखने में कोई हर्ज नहीं.”
उन्होंने कहा, “यूरोपीय देश ही वर्ल्ड कप जीतते आए हैं और हमने टॉप टीमों के खिलाफ खेला है. यह आसान नहीं था. अब हर टीम हमसे डरी हुई होगी.”
दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ कठिन क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर यहां तक पहुंची फ्रांस के लिए मोरक्को के खिलाफ गोल करना आसान नहीं होगा. मोरक्को ने अभी तक इस वर्ल्ड कप में एक भी गोल नहीं गंवाया है. एकमात्र गोल कनाडा के खिलाफ ग्रुप चरण में आत्मघाती गोल था.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी यह मैच देखने अल बायत स्टेडियम पहुंच सकते हैं. मोरक्को के फैंस हजारों की तादाद में यहां पहुंचे हुए हैं यानी मैदान हरे और लाल रंग से भरा होगा.
फ्रांस के सेंटर बैक राफेल वराने ने कहा कि उनकी टीम आत्ममुग्धता की शिकार नहीं है और विरोधी को कतई हलके में नहीं लेगी. उन्होंने कहा, “मोरक्को यहां तक तकदीर के सहारे नहीं पहुंची है. वह शानदार टीम है और हम इस जंग के लिए तैयार हैं.”
खेल /शौर्यपथ / पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक ने टी-20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, वर्तमान में शोएब लंका प्रीमियर लीग में जाफ़ना किंग की ओर से खेल रहे हैं. 12 दिसंबर को कोलंबो स्टार्स के खिलाफ मैच के दौरान शोएब ने अपने टी-20 करियर में 12 हजार रन पूरे किए. इस मैच में मलिक ने 26 गेंद पर धुआंधार 35 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने टी-20 करियर में 12000 रन पूरे कर लिए. टी-20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले मलिक पाकिस्तान के इकलौते क्रिकेटर हैं तो वहीं 12 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के केवल दूसरे क्रिकेटर बने हैं. इस समय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी क्रिस गेल हैं. गेल ने अपने टी-20 करियर में 14562 रन बनाए हैं.
शोएब मलिक एशिया के पहले क्रिकेटर
शोएब मलिक एशिया के पहले ऐसे क्रिकेटर भी बने हैं जिनके नाम अब टी-20 क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा रन दर्ज हो गए हैं. इस खास रिकॉर्ड को बनाकर मलिक भी काफी खुश हैं. उन्होंने अपने इस खास रिकॉर्ड को लेकर ट्वीट भी किया है.
बता दें कि हाल ही में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में मलिक को पाकिस्तान की टीम में शामिल नहीं किया गया था. जिसके लेकर काफी हंगामा मचा था. पाकिस्तानी दिग्गजों ने मलिक के पाकिस्तानी टीम में शामिल न होने पर पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना की थी. यही नहीं शोएब भी काफी नाराज थे. लेकिन इन सबके बाद भी शोएब फ्रेंचाइजी क्रिकेट लगातार खेल रहे हैं. अब लंका प्रीमियर लीग में मलिक ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा बरकार रखा है.
वहीं, कोलंबो स्टार्स के खिलाफ मैच की बात की जाए तो पहले खेलते हुए जाफना किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन बनाए थे जिसके बाद कोलंबो स्टार्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन ही बना सकी. जाफना किंग्स की टीम यह मैच 6 रन से जीतने में सफल रही.
खेल /शौर्यपथ / पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक ने टी-20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, वर्तमान में शोएब लंका प्रीमियर लीग में जाफ़ना किंग की ओर से खेल रहे हैं. 12 दिसंबर को कोलंबो स्टार्स के खिलाफ मैच के दौरान शोएब ने अपने टी-20 करियर में 12 हजार रन पूरे किए. इस मैच में मलिक ने 26 गेंद पर धुआंधार 35 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने टी-20 करियर में 12000 रन पूरे कर लिए. टी-20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले मलिक पाकिस्तान के इकलौते क्रिकेटर हैं तो वहीं 12 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के केवल दूसरे क्रिकेटर बने हैं. इस समय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी क्रिस गेल हैं. गेल ने अपने टी-20 करियर में 14562 रन बनाए हैं.
शोएब मलिक एशिया के पहले क्रिकेटर
शोएब मलिक एशिया के पहले ऐसे क्रिकेटर भी बने हैं जिनके नाम अब टी-20 क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा रन दर्ज हो गए हैं. इस खास रिकॉर्ड को बनाकर मलिक भी काफी खुश हैं. उन्होंने अपने इस खास रिकॉर्ड को लेकर ट्वीट भी किया है.
बता दें कि हाल ही में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में मलिक को पाकिस्तान की टीम में शामिल नहीं किया गया था. जिसके लेकर काफी हंगामा मचा था. पाकिस्तानी दिग्गजों ने मलिक के पाकिस्तानी टीम में शामिल न होने पर पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना की थी. यही नहीं शोएब भी काफी नाराज थे. लेकिन इन सबके बाद भी शोएब फ्रेंचाइजी क्रिकेट लगातार खेल रहे हैं. अब लंका प्रीमियर लीग में मलिक ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा बरकार रखा है.
वहीं, कोलंबो स्टार्स के खिलाफ मैच की बात की जाए तो पहले खेलते हुए जाफना किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन बनाए थे जिसके बाद कोलंबो स्टार्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन ही बना सकी. जाफना किंग्स की टीम यह मैच 6 रन से जीतने में सफल रही.
खेल /शौर्यपथ / पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने विराट कोहली को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 72वां शतक लगाया, किंग कोहली अब वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम 100 इंटरनेशनल शतक लगाने का कमाल दर्ज है. ऐसे में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने कोहली को लेकर खास बयान दिया है जो सुर्खियां बटोर रहा है.
दरअसल, उनके यू-ट्यूब चैनल पर जब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर से कोहली को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक में अपनी बात रखी, हुआ ये कि लतीफ से पूछा कि, क्या अब कोहली सचिन के 100 इंटरनेशनल शतक के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, जिसपर पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर ने अपनी अलग राय रखी, उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि फैन्स उनके 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने का नहीं बल्कि भारतीय टीम द्वारा आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इंतजार ज्यादा कर रहे हैं. '
राशिद लतीफ ने आगे कहा, 'यह वह समय नहीं है कि आप शतकों की संख्या को गिने, यह मायने नहीं रखता है, भारत को आईसीसी का खिताब जीतना बेहद ही जरूरी है. काफी साल हो गए हैं भारत ने आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीता है. चाहे कोहली 200 शतक ही क्यों न बना लें, उन्हें आईसीसी ट्रॉफी जीतने होंगे'.
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा, 'भारतीय क्रिकेट और प्रशंसकों के लिए जो मायने रखता है वह एक ICC खिताब है. अगर आप आर्थिक रूप से देखें तो आईपीएल के कारण भारतीय क्रिकेट काफी आगे हैं, लेकिन अब प्रशंसकों और मीडिया का दबाव है कि वे एक खिताब चाहते हैं. कोहली चाहें तो 100 शतक ही क्यों न लगा लें, लेकिन अब फैन्स की डिमांड बदल गई है. एशिया कप चला गया, चैंपियंस ट्रॉफी भी चली गई, 2019 विश्व कप, आखिरी दो टी20 विश्व कप.. 100 शतकों की अपनी जगह है, लेकिन भारत और भारतीय क्रिकेट बोर्ड को एक खिताब जीतने की अब सख्त जरूरत है.'
तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड तो तोड़ ही सकते हैं कोहली
बता दें कि कोहली ने अपने वनडे करियर का भी 44वां शतक पूरा कर लिया है. अब कोहली के पास वनडे में सचिन के सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है. सचिन ने वनडे में 49 शतक लगाए हैं. कोहली 6 शतक लगाकर सचिन के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.
खेल /शौर्यपथ /भारत के कार्यवाहक कप्तान लोकेश राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने मौके को अच्छे तरह से भुनाया. राहुल ने कहा कि इस जीत से 14 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा. नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के चोटिल होने के कारण टीम में शामिल हुए किशन ने 126 गेंद में दोहरा शतक पूरा कर नया रिकॉर्ड कायम किया. उन्होंने 131 गेंद की पारी में 210 रन बनाए. भारतीय टीम ने आठ विकेट पर 409 रन बनाने के बाद 227 रन की प्रभावशाली जीत दर्ज की. वहीं, लिटन दास ने भी ईशान की पारी को लेकर बड़ा कमेंट किया.
राहुल ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘हमारी टीम से यही उम्मीद थी. विराट और ईशान ने हमारे लिए मंच तैयार किया. स्कोर यह नहीं बताते कि उन्होंने किस तरह से पारी की शुरुआत की थी. ईशान ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की.' राहुल ने ईशान के साथ 290 रन की साझेदारी के दौरान मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाले कोहली की भी तारीफ की.
उन्होंने कहा, ‘विराट ने अपने अनुभव से शानदार तरीके से उसका मार्गदर्शन किया.' मैं टीम के इस प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. हम एक टीम के रूप में सीख रहे हैं. अभी भी बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं. हमारी किस्मत अच्छी नहीं थी कि पिछले दो मैचों के परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहे. इस जीत से हम टेस्ट श्रृंखला के लिए आत्मविश्वास लेना चाहेंगे.' विरोधी टीम के कप्तान लिटन दास ने भी ईशान के बेखौफ रवैये की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी और कोहली की साझेदारी ने मैच को उनकी पकड़ से दूर कर दिया.
लिटन दास ने कहा, ‘ईशान और विराट ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे मैच हमारी पकड़ से दूर हो गया. ईशान ने खासकर जिस तरह से बल्लेबाजी की वह काफी आक्रामक था. हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन आउट करने का कोई तरीका नहीं मिला.' उन्होंने कहा, ‘अगर स्कोर 330-340 होता तो यह एक अलग मैच होता. वे एक अच्छी टीम हैं और हमने दो मैचों में अच्छी क्रिकेट खेली. इससे हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा.'
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
