August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले अनुसूचित जाति के मुख्यमंत्री बनेंगे , सुबह ११ बजे लेंगे शपथ

    • doing of business

    चंडीगढ़ / शौर्यपथ / पंजाब कांग्रेस में चल रहे लंबे सियासी ड्रामे के बाद आज चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर 11 बजे शपथ लेंगे. चरणजीत सिंह चन्नी चंडीगढ़ के पांच सितारा होटल से पंजाब प्रभारी हरीश रावत और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को अपनी गाड़ी में बिठाकर राजभवन के लिए निकले. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे. शपथ लेने से पहले चन्नी रूपनगर के एक गुरुद्वारे पहुंचे और माथा टेका. दलित सिख समुदाय से आते हैं और अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे. वह पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जो राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे.
    वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर है कि पंजाब में उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे. सूत्रों का कहना है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा को उप मुख्यमंत्री बनाया जाना तय है जबकि दूसरे डिप्टी सीएम का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है.
    चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले अनुसूचित जाति के मुख्यमंत्री होंगे. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद वो राज्यपाल से कल मिलने पहुंचे. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद चन्नी ने कहा, ‘‘हमने अपना दावा पेश किया. राज्यपाल महोदय ने 11 बजे शपथग्रहण का समय दिया है.'' हालांकि, कोई और मंत्री शपथ लेंगे या नहीं इस पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा.
    चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने के ऐलान के बाद पंजाब के खराड़ में जश्न का माहौल है. उनके परिजनों, दोस्तों और समर्थकों ने उनके घर के बाहर जमकर जश्न मनाया. इस दौरान मिठाइयां भी बांटी गईं. इस मौके पर चन्नी की बहन ने कहा, "वह (चन्नी) बहुत मेहनत करने वाले शख्स हैं और राज्य के लिए बहुत अच्छा काम करेंगे."
    चन्नी दलित सिख समुदाय से आते हैं. वह कैप्टन अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे. वह रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. चन्नी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के शासनकाल के दौरान साल 2015-16 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी थे.
    विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश में है. प्रदेश में 30 प्रतिशत से अधिक दलित आबादी है.बता दें कि अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि विधायकों की बार-बार बैठक बुलाए जाने से उन्होंने अपमानित महसूस किया, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision