Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

BIG BRREKING : दिल्ली के पूर्वमंत्री सतेंद्र जैन की तबियत बिगड़ी ले जाया गया अस्पताल

सफदरजंग अस्पताल (दिल्ली) में सतेन्द्र जैन सफदरजंग अस्पताल (दिल्ली) में सतेन्द्र जैन
  • rounak group

   नई दिल्ली /  दिल्ली के पूर्वमंत्री सतेंद्र जैन की तबियत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सफ़दर जंग अस्पताल ले जाया गया .कोर्ट को सतेंद्र जैन के वकील ने बताया था की अब तक 35 किलो वजन गिर चुका है।तस्वीर में दिख भी रहा है(तस्वीर सफदरजंग अस्पताल की है)पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य में गिरावट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। बीजेपी सरकार के इस अहंकार और ज़ुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं। भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ़ नहीं करेंगे। इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं, हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। ज़ुल्म, अन्याय और तानाशाही के ख़िलाफ़ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

     मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीते 1 साल से जेल में कैद दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है . उल्लेखनीय है कि केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन के खिलाफ अगस्त 2017 में CBI ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया। एक साल बाद जैन, उनकी पत्नी और चार सहयोगियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की पड़ताल करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सत्येंद्र जैन की पांच कंपनियों से जुड़ी 44।81 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की।  जैन को ED ने 30 मई 2022 को अरेस्ट किया था। तब से उन्होंने कई बार जमानत के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटाया है, मगर हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। दरअसल, ED के सवालों से बचने के लिए जैन खुद यह कह चुके हैं कि, मेरी याददाश्त चली गई है और मुझे कुछ याद नहीं। उनका ये बयान भी जमानत मिलने में बाधा बन रहा है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)