Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

बड़ी खबर : दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ICU में भर्ती

बड़ी खबर : दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ICU में भर्ती बड़ी खबर : दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ICU में भर्ती
  • rounak group

   नई दिल्ली:दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से एलएनजेपी (LNJP) शिफ्ट किया गया है.  तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है. सत्येंद्र जैन चक्कर आने के बाद तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे. इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी. बीते एक हफ़्ते में दूसरी बार है जब सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है. उस तानाशाह की एक ही सोच है - सबको ख़त्म कर देने की, वो सिर्फ़ “मैं” में ही जीता है. वो सिर्फ़ खुद को ही देखना चाहता है. भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे. ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें."इससे पहले 22 मई को भी सत्येंद्र जैन को तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल लाया गया था. बताया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन का वजन करीब 35 किलो कम हुआ है. तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने कुछ समय पहले यह शिकायत की थी वह उदास और अकेला महसूस कर रहे हैं. इसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा था कि वह मनोवैज्ञानिक की मदद लेगा और अगर जरूरी पड़ी तो आम आदमी पार्टी के नेता को आवश्यक इलाज मुहैया कराया जाएगा.

जेल प्रशासन ने कहा था कि जैन ने जेल क्लीनिक के अंदर एक मनोवैज्ञानिक से परामर्श किया, जिसने उन्हें लोगों के आसपास रहने और सामाजिक रूप से लोगों से बातचीत करने का सुझाव दिया.तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "अगर कोई बंदी अवसाद से परेशान है तो उस पर उचित ध्यान दिया जाना चाहिए. ऐसे में अगर जैन अवसाद से जूझ रहे हैं, तो हम उनकी मौजूदा मानसिक स्थिति को समझने और उसका विश्लेषण करने के लिए किसी अन्य मनोवैज्ञानिक की मदद लेंगे और अगर वह अवसाद से पीड़ित पाए जाते हैं, तो हम नियमानुसार आवश्यक इलाज की व्यवस्था करेंगे."

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)