Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

कर्नाटक : बिजली बिल बढ़ोतरी के हमले पर कांग्रेस का जवाब , भाजपा कर रही नौटंकी

  • rounak group

नई दिल्ली / भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कर्नाटक में 200 यूनिट से अधिक बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी के लिए कांग्रेस सरकार पर हमला किया। चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सभी को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था. सिद्धारमैया की कर्नाटक सरकार ने सोमवार को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ्त बनाने की योजना शुरू की।
   हालांकि, टाइम्स नाउ ने बताया कि राज्य सरकार ने 200 से अधिक इकाइयों का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए 2.89 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। अब कांग्रेस सरकार भाजपा के निशाने पर आ गई है, जो कह रही थी कि कांग्रेस द्वारा किया गया वादा पूरा करना आसान नहीं है।
   वही भाजपा के अआरोपो का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनाते ने कहा कि कर्नाटका में बिजली के दाम भाजपा ने बढ़ाये और अब ख़ुद ही नौटंकी कर रहे हैं. बिजली के दाम बढ़ाने का ऑर्डर 12.05.2023 को भाजपा की सरकार ने दिया वही इस ऑर्डर को निरस्त करना मुमकिन नहीं है क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार ने नये क़ानून बना कर राज्यों के हाथ बांध दिये . लेकिन ख़ुशख़बरी यह है कि कर्नाटका के 2.16 करोड़ बिजली के उपभोक्ताओं में से 2.14 करोड़ को कांग्रेस की ‘गृहज्योति योजना’ का लाभ मिलेगा क्योंकि वो 200 यूनिट से कम बिजली खर्चते हैं ऐसे में 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने वालो को यह लाभ नहीं मिलेगा इस प्रकार तक़रीबन 90 प्रतिशत उपभोक्ताओ को इसका लाभ मिल रहा है वही 2 लाख वो धनाढ्य जो 200 यूनिट से ज़्यादा बिजली इस्तेमाल करते हैं उनकी मुसीबत भी भाजपा ने ही बढ़ायी है .

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)