October 03, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 से 10 अगस्‍त तक फिजी, न्‍यूजीलैंड और तिमोर-लेस्‍ते की यात्रा पर रहेंगी

    • doing of business

     नई दिल्ली / शौर्यपथ / राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 से 10 अगस्‍त तक 3 देशों फिजी, न्‍यूजीलैंड और तिमोर-लेस्‍ते की यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय में सचिव जयदीप मंजूमदार ने आज नई दिल्‍ली में कहा कि भारत के राष्‍ट्रपति की फिजी और तिमोर-लेस्‍ते की यह पहली यात्रा होगी। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक्‍ट ईस्‍ट नीति के अंतर्गत दक्षिण-पूर्व एशिया और प्रशांत क्षेत्र पर भारत ने विशेष रूप से ध्‍यान केन्द्रित किया है। ये तीनों देश भारत की एक्‍ट ईस्‍ट नीति के तहत आते है।
      राष्ट्रपति मुर्मू यात्रा के पहले चरण में फिजी जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति कटोनिवेरे और प्रधानमंत्री सितिवनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। राष्‍ट्रपति फ़िजी की संसद को संबोधित करेंगी। उनका भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। श्री मजूमदार ने कहा कि भारत और फिजी के बीच राजनयिक संबंधो को 75 वर्ष पूरे हो गये हैं। भारत, फिजी का प्रमुख विकास भागदार रहा है।
      यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति मुर्मू 8 और 9 अगस्त को न्यूजीलैंड जाएंगी। इस दौरान, वे गवर्नर जनरल सिंडी किरो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति, वेलिंगटन में एक अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी और ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगी।
      यात्रा के अंतिम चरण में, राष्ट्रपति मुर्मू 10 अगस्त को तिमोर-लेस्ते जाएंगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision