August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

    राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
    • doing of business

    नई दिल्ली / एजेंसी / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।वीडियो सन्देश के माध्यम से पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश दुखी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका जीवन भावी पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण है कि किस प्रकार लोग संघर्षों से ऊपर उठकर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं।
       श्री मोदी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह को सर्वदा एक ईमानदार व्यक्ति, एक महान अर्थशास्त्री और आर्थिक सुधारों के लिए स्‍वयं को समर्पित करने वाले नेता के रूप में याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब डॉ.सिंह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पी.वी.नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री थे, तो उस समय आर्थिक संकट से जूझ रही अर्थव्यवस्था को उन्‍होंने नई दिशा दी।
        केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जे.पी नड्डा, राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी और एनसीपी नेता प्रफुल्‍ल पटेल सहित अन्य नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह विनम्रता की मिसाल और भारतीय अर्थव्यवस्था के निर्माता थे।
        पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि डॉ. सिंह ने नीतियों में परिवर्तन किया, जिससे देश ने तीव्र गति से आर्थिक विकास देखा। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गहरे दुख की घड़ी है, क्योंकि देश एक ऐसे नेता को खोने का शोक मना रहा है, जिनकी विनम्रता, गर्मजोशी और शालीनता ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में एक अपूरणीय शून्यता आ गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से आर्थिक सुधारों का एक युग का अवसान हो गया है।
        केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश को एक नई दिशा दी।
        समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था के स्‍तर पर भारत को विश्व पटल पर पहचान दिलाई।
        जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह एक निपुण अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने अर्थव्यवस्था के मार्ग को प्रशस्‍त किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पोलित ब्यूरो ने  डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में दस साल के कार्यकाल के दौरान वे धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए दृढ़ता से खड़े रहे और उन्होंने ऐसी नीतियां अपनाईं जो उनके अनुसार देश हित में थीं।
      एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि डॉ. सिंह का व्‍यक्तित्‍व ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के लिए जाने जाता था। वे कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत की अर्थव्यवस्था को उस समय नियंत्रित किया, जब देश की अर्थव्‍यवस्‍था गिर रही थी।
      कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के साथ अपनी मधुर यादों का स्‍मरण किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।
      केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और हरदीप सिंह पुरी, आरजेडी के तेजस्वी यादव, कांग्रेस की मोहसिना किदवई सहित कई अन्य नेताओं ने भी डॉ. सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision