
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का रोबोटेक्स इंटरनेशनल ग्रैंड फाइनल के लिए चयन; राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया था दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं
रायपुर । शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की प्रतिभा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन करने जा रही है। रायपुर के वेदिक इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सातवीं के विद्यार्थी पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली रोबोटेक्स इंटरनेशनल ग्रैंड फाइनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों विद्यार्थी 28 और 29 नवंबर 2026 को होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से दोनों विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उचित अवसर, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिलने पर वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। रोबोटिक्स जैसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्र में कम उम्र में हासिल की गई यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 7 हजार से अधिक प्रतिभागियों के बीच चमके
पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी ने नेशनल चैंपियनशिप-2026 की LEGO Line Follower श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इसी उपलब्धि के आधार पर दोनों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 16 से अधिक राज्यों के 7 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। नौ श्रेणियों में 500 से अधिक रोबोट के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता प्रदर्शित की। विभिन्न श्रेणियों से चयनित 36 विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।
क्या है LEGO Line Follower रोबोट?
इस श्रेणी में विद्यार्थियों को ऐसा रोबोट तैयार करना होता है, जो निर्धारित ट्रैक पर बनी लाइन को पहचानकर उसी दिशा में आगे बढ़ सके। इसके लिए प्रोग्रामिंग, तार्किक सोच, तकनीकी समझ और समस्या समाधान की क्षमता का उपयोग करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के इस दौर में प्रदेश के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और नवाचार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में अपने प्रदर्शन से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाएंगे।
इस उपलब्धि में अभिभावकों, शिक्षकों और तकनीकी मार्गदर्शकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान वेदिक इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य नीलम चौधरी, रोबोनाइट रोबोटिक्स के सीईओ एवं चीफ मेंटर रवि सिन्हा, मैनेजिंग डायरेक्टर रीना सिन्हा और टीम कोच शौर्य सिन्हा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रायपुर के इन दोनों विद्यार्थियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचना प्रदेश में स्कूली स्तर पर विज्ञान, रोबोटिक्स और तकनीकी नवाचार के प्रति बढ़ती रुचि का प्रेरक उदाहरण है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
