August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    लोक सेवक आम नागरिकों के कार्यों को तत्परतापूर्वक करें : कलेक्टर सिन्हा

    • doing of business

    ० ग्राम पंचायत स्तर पर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने शिविर लगाने के दिए निर्देश
    ० राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने 11 सितम्बर को होगा लोक अदालत का आयोजन
    ० खाद की जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
    ० कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी लोक सेवक के रूप में कार्य करते है और उन्हें आम नागरिकों के कार्यों को तत्परतापूर्वक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोक सेवकों की जिम्मेदारी अधिक से अधिक आम जनता के प्रति है। जनसामान्य को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। हमारी नियुक्ति आम नागरिकों की सुविधा के लिए हुई है। उनके साथ हमारा व्यवहार मर्यादित और सम्मानजनक होना चाहिए। राजस्व के विभिन्न प्रकरणों के निराकरण का कार्य विधि में प्रक्रियाधीन है। सभी प्रक्रिया के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी का विभिन्न तरह के कार्य करने होते है। इसके दृष्टिगत राजस्व कार्यों के अलावा शासन की अन्य योजनाएं सुराजी ग्राम योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, वन, कृषि, उद्यानिकी तथा अन्य विभागों के कार्य करना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहुंच ग्राम स्तर के अंतिम छोर के व्यक्तियों तक होना चाहिए। राजस्व अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने शिविर लगाएं। इसके अंतर्गत राजस्व से संबंधित कार्य, आवेदन, मुआवजा राशि का वितरण सहित अन्य कार्य समय पर करें।
    उन्होंने खाद की जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव के सरपंच सचिव तथा नागरिकों से चर्चा कर कार्यों की जानकारी लें। उन्होंने ग्राम स्तर पर शिविर लगाने रोस्टर तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, मध्यान्ह भोजन, गौठान सहित अन्य विभागों के कार्यों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जिले में यूरिया खाद उपलब्ध हो गया है। एक दो दिन में खाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने धान खरीदी के लिए केन्द्रों की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि लोक सेवा गारंटी संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए व्हाट्स एप नंबर 9343599434 जारी किया गया है। इसे सभी तहसीलों लोक सेवा केन्द्रों चस्पा करें। विभिन्न सेवाओं के लिए लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी लगाएं। उन्होंने गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी फिल्ड में जाकर कार्य करें। इसी आधार पर धान खरीदी कार्य किया जाता है। गुणवत्ता के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। गिरदावरी में नक्शा से स्थल का मिलान जरूर करें। उन्होंने कहा कि 11 सितम्बर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सभी अधिकारी राजस्व संबंधी प्रकरण, नामांतरण, बंटवारा, आय, जाति, निवास तथा अन्य प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण करें। इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना तथा अन्य पिछड़ा वर्ग गणना के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नरवा योजना शासन की महत्वकांक्षी योजना है। सभी एसडीएम नरवा सुधार कार्य की समीक्षा करें।
    कलेक्टर सिन्हा ने राजस्व के लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकरण करने क निर्देश दिए। उन्होंने खरीफ गिरदावरी प्रगति रिपोर्ट, नवीन राजस्व ग्राम निर्माण, अनसर्वेड ग्रामों का अभिलेख निर्माण की प्रगति, नामांतरण पंजी की जानकारी, विवादित नामांतरण प्रकरण, अविवादित नामांतरण प्रकरण, विवादित बंटवारा प्रकरण, अविवादित बंटवारा प्रकरण, सीमांकन प्रकरण, ई-कोर्ट में दर्ज प्रकरण, नजूल भू-भाटक की राशि वसूली, व्यपवर्तन प्रकरणों का निराकरण, व्यपवर्तन भू-भाटक वसूली, भू-अर्जन प्रकरण एवं मुआवजा भुगतान राशि, लोक सेवा के लंबित प्रकरण, फसल क्षति वितरण राशि, असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि व आंधी तूफान से हुई फसल क्षति, व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र, सामुदायिक वनाधिकार पत्र, सामुदायिक वन संसाधन वनाधिकार पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति, फसलवार बीज भण्डारण एवं वितरण की जानकारी, उर्वरक भण्डारण की प्रगति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा अन्य प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा ने गिरदावरी के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision