July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष डां शैलेश सागर ने किसानों का किया समर्थन किसानों की समस्याओं को दूर करे सरकार

    • rounak group

    ✍️ मुंगेली// आज पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( एनसीपी ) के जिला अध्यक्ष मुंगेली डॉ शैलेश कुमार सागर ने भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला मुंगेली के द्वारा माननीय प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से मांग करते हुये कलेक्टर मुंगेली आवेदन दिया । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उन किसानों की मांगों को उचित ठहराते हुए उनका समर्थन करती है ,जहां जहां बिजली कटौती की समस्या है , किसानों को बिजली कटौती को बंद किया जाए ताकि किसानों को सुविधा हो सके और बड़ी हुई बिजली दरों को वापस लिया जाए, सूबे में वर्षा भी कम हो रही है जिसकी वजह से सूखे जैसी समस्या के हालात बन रहे हैं इसको देखते हुए सूखा प्रभावित क्षेत्र है उसमे वर्तमान सरकार को चाहिए 9 हजार प्रति एकड़ जो है उसको बढ़ाकर 20 हजार प्रति एकड़ किया जाए ,ताकि किसान जो है अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें जिन जिन तहसीलों में डीजल बिजली खाद जल की समस्या है उसको सुधारने का प्रयास किया जाए और जो पिछले वर्ष की खरीदारी हुई उसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है उसको जोड़ कर दिया जाए मुंगेली जिले में गन्ने का पर्याप्त उत्पादन है किंतु यहां शक्कर फैक्ट्री नहीं है इसलिए किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता है और वह चाहते हुए भी किसान जो है गन्ने की खेती नहीं कर पा रहे हैं मुंगेली जिले में एक शक्कर कारखाना यानी शुगर फैक्ट्री खोलने की स्वीकृति प्रदान की जाए साथ ही साथ मुंगेली जिले में एक ही जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक होने से किसानों को बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है इससे किसानों को धूप में 2 से 3 दिनों तक लाइन लगाना पड़ता है जिससे काफी परेशानियां हो रही है इसलिए यहां एक चकरभाठा में नवीन जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक खोला जाए भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला मुंगेली के द्वारा जो उचित मांगे हैं, वर्तमान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी इनकी सारी मांगों पर ध्यान देते हुए उचित कार्रवाई करें, ताकि किसानों की जो समस्या है वह समाप्त की जा सके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ' भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला मुंगेली के मांगों का समर्थन करता है और उम्मीद करता है कि हमारी वर्तमान भूपेश सरकार उनके इस समस्या का हल जल्दी निकालेगी !

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision