August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कबाड़ी दुकानों पर पुलिस ने मारा छापा, वाहनों के कटिंग पार्टस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    • rounak group

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस को कबाड़ी दुकान में चोरी का समान खरीदे-बेचे जाने व चार पहिया, दुपहिया वाहन काटकर बेचने की लगातार शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में 12 सितंबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिलने पर पहली टीम थाना खैरागढ़ एवं दूसरी टीम ओपी चिखली क्षेत्रांतर्गत कबाड़ी दुकान में एक साथ दबिश दी। थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा बैगा कबाड़ी उर्फ बशीर खान के दुकान पर लोड हो रहे ट्रक क्रमांक डब्ल्यूबी 23-डी 7544 के चालक बिन्देश्वरी पिता परसादी यादव उम्र 35 साल निवासी कोराने जिला जमुई बिहार के साथ कबाड़ सामान के मालिक बशीर खान उर्फ सोनू पिता सफिक मोमिन उम्र 30 वर्ष निवासी चिखली राजनांदगांव को हिरासत में लिया गया। ट्रक में कटे हुए कार के पार्ट्सए कटे हुए ट्रेक्टर के सामने मुंडी का हिस्सा, इंजन, लोहे का पलंग, पानी की सिंचाई की डीजल मशीन, मारूति कार का कटा हुआ पार्ट्स तथा मोटर साइकिल के अलग-अलग पार्ट्स बरामद किये गये। लगभग 14 टन कबाड़ की कीमत 1 लाख 55 हजार रूपये आंकी गई है। दोनों आरोपी कबाड़ के संबंध में कोई वैध कागजात पेश नहीं करने पर थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
    चिखली क्षेत्रांतर्गत बैगा कबाड़ी दुकान में चोरी का माल खपाये जाने की लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए चिखली पुलिस ने कबाड़ी दुकान में छापा मारने पर सायकिलों के पार्ट्स तथा अन्या सामान के साथ लगभग 3 टन वजनी सायकिलों के अलग-अलग पार्ट्स बरामद किये गये। इसके अलावा अन्य कबाड़ी सामान को भी खंगाला गया दुकान संचालक फरार है। मैनेजर से पूछताछ की जा रही रही है। जिले में वाहन चोरी कर कबाड़ियों के पास खपाये जाने की सूचना के मद्देनजर यह कार्यवाही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision