August 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी धान खरीदी केन्द्रों में तैयारियां पूरी करें : कलेक्टर

    • rounak group

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 139 धान उपार्जन केन्द्रों में आगामी धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में समिति प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी धान खरीदी केन्द्रों में तैयारियां पूरी कर ली जाए। शासन द्वारा धान की सुरक्षा के लिए चबूतरा तथा शेड का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन धान खरीदी केन्द्रों में अधिक दिक्कते होती हैं, वहां अधिकारी निरीक्षण करें और पहले ही व्यवस्था सुधार ली जाए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से यहां धान खपाने की संभावना बनी रहती है। सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित धान खरीदी केन्द्र को सावधान रहने की जरूरत है और इसे रोकने के लिए रणनीति बनाई जाए। केन्द्र में बारदाने की उपलब्धता होनी चाहिए। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट विक्रय की जानकारी लेते हुए कहा कि समिति के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट का विक्रय करें। प्रबंधक किसानों को वर्मी कम्पोस्ट उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में आने वाली समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
    जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि सोसायटी प्रबंधक धान खरीदी व्यवस्था की वे कड़ी है, जिसकी मेहनत से धान खरीदी का लक्ष्य पूरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की समुचित व्यवस्था के लिए धान खरीदी केन्द्र की संख्या में बढ़ोत्तरी की है, जो क्रांतिकारी निर्णय है। किसानों के हित के लिए त्वरित धान खरीदी हो इसके लिए कार्य किए गए हंै। शासन तथा जिला प्रशासन के प्रयासों से धान खरीदी में आने वाली सभी समस्यों को दूर कर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी केन्द्रों में सभी व्यवस्था करना पहली प्राथमिकता है। सोसायटियों की साफ-सफाई, प्रबंधन सहित अन्य कार्य प्रबंधकों द्वारा पूरी कर ली जाए। जिससे धान खरीदी में किसानों को परेशानी न हो। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी गिरीश रामटेके, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा, जिला विपणन अधिकारी सौरभ भारद्वाज, उप पंजीयक सहकारी सेवाएं नारायणलाल टंडन, धान उपार्जन केन्द्रों के समिति प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision